Social Media पर आपने 1K, 1M या 1B जैसे शब्द देखें होंगे, जिनका मतलब आपको शायद ना भी पता हो या फिर मतलब पता हो लेकिन ये शब्द इस्तेमाल क्यों किए जाते हों यह नहीं पता हो। दोस्तों आज के वर्तमान समय में लगभग हर इंसान सोशल मीडिया (Social Media) से जुड़ा हुआ है। अधिकतर लोग Facebook, Instagram, Youtube, Twitter और Telegram जैसे बहुत सारे सोशल मीडिया platform को इस्तेमाल करते हैं।
यह शब्द सोशल मीडिया पर जैसे – 1K Views, 1M Followers, 10M Views, 10K Likes, 5K Comments, 1M Share आदि आपको रोजाना दिख ही जाते होंगे। इस लेख में आपको 1K, 10K, 1M, 1B, 10M, 1B जैसे सोशल मीडिया में इस्तेमाल होने वाले शब्दों की जानकारी दी जाएगी।
पढ़ें: Youtube se paise kaise kamaye ? – Top 5 तरीक़े
1K का मतलब – 1K Means in Hindi
वैसे तो K के अनेक अर्थ होते हैं, लेकिन हम यहाँ पर चर्चा कर रहे हैं सोशल मीडिया पर इस्तेमाल होने वाले वाले K का मतलब। यहाँ पर K का मतलब है हजार। सोशल मीडिया में जहां भी K होगा उसका मतलब होगा हजार से, अर्थात 1K का मतलब होगा एक हजार, 10K का मतलब होगा दस हजार, 100K का मतलब होगा सौ हजार या एक लाख। K के आगे जो भी संख्या हो उसके पीछे 000 लगा देनी होगी उसके अर्थ के लिए। उदाहरण के लिए जैसे –
- 1K Views का मतलब – 1,000 – एक हजार बार देखा गया।
- 10K Comments का मतलब – 10,000 – दस हजार लोगों ने comment किया है।
- 1.1K Share का मतलब – 1,100 – एक हजार एक सौ लोगों ने share किया है।
- 100K Followers का मतलब – 1,00,000 – सौ हजार या एक लाख लोग Follow कर रहे हैं।
- 1.5K Subscribe का मतलब – 1,500 – एक हजार पाँच सौ लोग Subscriber हैं।
- 90K Likes का मतलब – 90,000 – नब्बे हजार लोगों ने like किया है।
जैसे की उपरोक्त वर्णित उदाहरण से आपको K का मतलब पता लग गया होगा। इससे आप किसी भी ऐसे शब्द या संख्या को समझ सकते हैं सोशल मीडिया पर जिसके आगे K लिखा हो। सोशल मीडिया जैसे – Facebook, Youtube, Instagram, Twitter आदि पर उपरोक्त संबन्धित विषय जैसे – subscriber, likes, comments, views, followers और share की गिनती दिखाने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है, जिससे की कम जगह में संख्या को दिखाया जा सकते और सबको गिनती को समझने में आसानी हो।
आपके मन में यह सवाल हमेशा आता होगा की हजार को तो हम English में Thousand लिखते हैं और इसके अनुसार हजार को short में लिखने के लिए ‘‘T’‘ का इस्तेमाल होना चाहिए ना की ”K” का। दरअसल ग्रीक भाषा में K का अर्थ होता है हजार इसलिए ही हम हजार के लिए K शब्द का इस्तेमाल करते हैं ना की T का। ऐसे बहुत सारे ऐसे शब्द होंगे ग्रीक भाषा में जिनके बारे में हमें पता भी नहीं होगा।
पढ़ें: Whatsapp से पैसे कैसे कमाए? Top 10 तरीके
1M का मतलब – 1M Means in Hindi
जैसे की उपरोक्त वर्णित 1K का मतलब आपने समझा है, ठीक वैसे ही M के भी अनेक अर्थ होते हैं, लेकिन हम यहाँ पर चर्चा कर रहे हैं सोशल मीडिया पर इस्तेमाल होने वाले M का मतलब।
यहाँ पर M का मतलब है दस लाख। सोशल मीडिया में जहां भी M होगा उसका मतलब होगा दस लाख से, अर्थात 1M का मतलब होगा दस लाख, 10M का मतलब होगा सौ लाख या फिर एक करोड़, 100M का मतलब होगा हजार लाख या दस करोड़। M के आगे जो भी संख्या होगी उसके पीछे 000000 लगा देनी होगी उसके अर्थ के लिए।
उदाहरण के लिए जैसे –
- 1M Likes का मतलब – 1,000,000 – दस लाख लोगों ने like किया।
- 10M Comments का मतलब – 10,000,000 – सौ लाख या एक करोड़ लोगों ने comment किया है।
- 1.1M Share का मतलब – 11,000,00 – ग्यारह लाख लोगों ने share किया है।
- 50M Followers का मतलब – 50,000,000 – पाँच सौ लाख या फिर पाँच करोड़ लोग Follow कर रहे हैं।
- 23M Subscribe का मतलब – 23,000,000 – दो करोड़ तीस लाख लोग Subscriber हैं।
- 90M Views का मतलब – 90,000,000 – नो करोड़ लोगों द्वारा देखा गया।
ऊपर बताए गए उदाहरण से आपको M का मतलब पता लग ही गया होगा। इससे आप किसी भी ऐसे शब्द या संख्या को समझ सकते हैं सोशल मीडिया पर जिसके आगे M लिखा हो। सोशल मीडिया जैसे – Facebook, Youtube, Instagram, Twitter आदि पर उपरोक्त संबन्धित विषय जैसे – subscriber, likes, comments, views, followers और share की गिनती दिखाने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है, जिससे की कम जगह में संख्या को दिखाया जा सकते और सबको गिनती को समझने में आसानी हो।
आपको M का मतलब तो समझ आ गया होगा, लेकिन आप सोच रहे होंगे की M शब्द का इस्तेमाल क्यों करते हैं। हम M को Million के short रूप के लिए इस्तेमाल करते हैं। इसलिए हम सोशल मीडिया पर कम जगह में viewers, subscribers, followers इत्यादि की गिनती को दिखाने के लिए Millions के short रूप में M को इस्तेमाल करते हैं। वैसे Millions का शाब्दिक हिन्दी अर्थ होता है लाखों और Million का हिन्दी में शाब्दिक अर्थ होता है दस लाख।
पढ़ें: Instagram par follower kaise badhaye? – Top 10 तरीके
1B का मतलब – 1B Means in Hindi
B को हम सोशल मीडिया के संदर्भ में Billion के short रूप में इस्तेमाल करते हैं। दरअसल Billion का हिन्दी में शाब्दिक अर्थ होता है सौ करोड़ और Billions का हिन्दी में शाब्दिक अर्थ होता है करोड़ों। सोशल मीडिया पर आपने B का इस्तेमाल बहुत कम देखा होगा क्योंकि इससे करोड़ों की गिनती को दर्शाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है और करोड़ों views, likes, followers, subscribers इत्यादि बहुत कम लोगों के हो पाते हैं।
लेकिन इस शब्द को आपने कुछ बहुत ज्यादा अमीर व्यक्तियों के साथ सुन लिया होगा जैसे – गौतम अडानी, मुकेश अंबानी, एलोन मस्क, बिल गेट्स, वारेन बफेट आदि। इन सबकी संपत्ति इतनी ज्यादा होती है की उसकी गणना को अगर हम M या K में करेंगे तो बहुत मुश्किल होगा इसलिए हम ऐसे व्यक्तियों की संपत्ति को दिखाने के लिए अधिकतर B शब्द का इस्तेमाल करते हैं।
जब सोशल मीडिया पर किसी के viewers, subscribers, followers इत्यादि की गिनती 1000M तक पहुँच जाती है तो उसको हम 1B से दर्शाते हैं, जिसका अर्थ होता है सौ करोड़। B की गणना को समझने के लिए कुछ निम्नलिखित उदाहरण दिये गए हैं:-
- 1.3B का मतलब – 130 करोड़
- 2.8B का मतलब – 280 करोड़
- 4.2B का मतलब – 420 करोड़
1K, 1M, 1B का इस्तेमाल क्यों किया जाता है
इन सब शब्दों का इस्तेमाल इसलिए किया जाता है, ताकि कम जगह में हम बड़ी से बड़ी संख्या को दिखा सकें और देखने वालों को संख्या को समझने में आसानी हो। उदाहरण के लिए अगर हम सौ करोड़ को लिखेंगे तो 1000000000 ऐसे लिखेंगे, जिससे देखने वाले और समझने वालों को परेशानी होगी।
कुछ लोगों को तो यह भी पता नहीं होता की सौ करोड़ में कितनी ज़ीरो आती हैं। अगर हम इन शब्दों का इस्तेमाल नहीं करेंगे तो हम इतनी बड़ी संख्या को समझने के लिए ज़ीरो को पता नहीं कितनी बार गिनेंगे और जिसको यह नहीं पता की इतनी बड़ी संख्या में कितनी ज़ीरो होती हैं, वह इंसान तो इस संख्या को समझ ही नहीं पाएगा।
इसके साथ साथ इतनी बड़ी संख्या को लिखने में भी काफी जगह लगेगी। इसलिए हम Thousand के लिए K, Million के लिए M और Billion के लिए B को इनके short रूप में इस्तेमाल करते हैं। जिससे इतनी बड़ी संख्यों को पढ़ने, समझने और लिखने में आसानी हो सके।
कुछ संबन्धित आंकड़े
- 1M = 1000K
- 10M = 10000K
- 0.5M = 500K
- 1B = 1000M
- 0.5B = 500M
- 10B = 10000M