शनिवार, सितम्बर 23, 2023

नाईट फॉल कैसे रोके – फ़ायदे और नुक़सान

- Advertisement -

आज के आधुनिक दौर में हम जिस तरह से जीवन में भागदौड़ कर रहे हैं उस तरह के जीवन में नाईट फॉल जैसी समस्या होना एक आम बात है। आज के समय में जिस प्रकार का खाना हम खाते हैं और जिस तरह का जीवन व्यतीत करते हैं उससे नाईट फॉल की समस्या बढ़ी है।

यहां पर आप जानेंगे कि नाईट फॉल कैसे रोके और नाईट फॉल के नुकसान के साथ-साथ नाइट खोल के कुछ फायदे भी हम यहां पर जानेंगे।

Night Fall कैसे रोकें

नाईट फॉल क्या है – What is Nightfall

नाईट फॉल (NightFall) को हम और भी कम नामों से जानते हैं जैसे- वैज्ञानिक रूप में Nocturnal Emission कहते हैं, ड्रीम फॉल, वैट ड्रीम, सैक्स ड्रीम और नींद में कामोन्माद के नाम से भी जाना जाता है। यह समस्या मुख्यतः यौन और किशोरावस्था काल में उत्पन्न होती है। उसके बाद धीरे धीरे यह समस्या दूर भी हो जाती है। इसमें देर रात या फिर सुबह के समय जब आप नींद में होते हो तब आपका वीर्यपात हो जाता है। जब आप सुबह गीलेपन के रूप में आपके लिंग या योनी से निकले वीर्य को देखते हो तो आपको शर्मिंदगी भी महसूस होती है।

यह समस्या आजकल बहुत ज्यादा उत्पन्न हो रही है। वैसे तो महीने में 3 से 5 बार अगर ऐसा होता है तो यह सामान्य समझा जाता है। लेकिन आजकल इन्टरनेट के प्रसार के कारण अश्लील videos को बहुत ही आसान बना दिया है। इसके फलस्वरूप आपके अन्दर सैक्स से सम्बंधित विचार भड़क जाते हैं।

- Advertisement -

ऐसी स्थिति में अगर आप सम्भोग या हस्तमैथुन नहीं कर पाते हैं तो वीर्य नाईट फॉल के रूप में बहार आ जाता है। लेकिन स्थिति उस समय ज्यादा खराब हो जाती है जब आपको रोज रोज या महीने में 3 या 5 से ज्यादा बार आपको यह होने लग जाये। यह समस्या ज्यादा होने की वजह से आपके शरीर में कमजोरी, चक्कर आना, शरीर में आलस रहना, शीघ्रपतन, दिमाग का सुस्त होना, स्मृति कमजोर होना और नींद ना आने जैसी समस्याएं पैदा होने लग जाती हैं।

सामान्य शब्दों में ‘सोते समय वीर्य निकल जाने को हम नाईट फॉल या ड्रीम फॉल कहते हैं’। हमारे शरीर में वीर्य के बनने की प्रक्रिया चलती रहती है और वीर्य बनता रहता है। जब शरीर में वीर्य की मात्रा पूरी होकर अधिक हो जाती है तब वीर्य के इस तरह से निकालने के अवसर बढ़ जाते हैं।

ज्यादातर या समस्या तब पैदा होती है जब आप बहुत ज्यादा कामुक हो जाते हैं और सैक्स से सम्बंधित विचार आपके दिमाग में रहते हैं। अगर आप हमेशा सैक्स से सम्बंधित विचार दिमाग में रखोगे, उनके बारे में सोचोगे तो यह समस्या सामान्य से अधिक हो जाएगी और आपके शरीर पर इसका बहुत नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। इस लेख में इस समस्या के कारण, लक्षण, नुक्सान, फायदे और इस समस्या को रोकने के उपायों के बारे में वर्णन किया जा रहा है।

नाईट फॉल के कारण

अगर आसान शब्दों में कहें तो, जब आप बहुत ज्यादा कामुक होते है या सैक्स से सम्बंधित बातों के विषय में ज्यादा सोचते हैं और उस समय सम्भोग या हस्तमैथुन करके वीर्यपात नहीं करते हैं तो सोते समय नींद में ही आपका वीर्यपात हो जाता है। लेकिन उपरोक्त वर्णित कारण के अलावा भी कुछ कारण हो सकते हैं जो निम्नलिखित हैं:

- Advertisement -
  • बहुत ज्यादा समय तक सम्भोग ना करने के कारण।
  • किशोर या युवावस्था के दौरान शुक्राणु ज्यादा बनते हैं और अंडकोष में जमा होने लगते हैं। अगर आप को यौन क्रिया करके इनको बाहर नहीं निकालते हो तो ड्रीम फॉल के रूप में यह अपने आप बहार निकलते हैं।
  • ज्यादा अश्लील फ़िल्म (Porn Film) देखने के कारण।
  • सैक्स से सम्बंधित बातों के बारे में ज्यादा सोचने से या उनकी चर्चा करने से भी यह हो सकता है।
  • नींद के समय अगर चादरों को लिंग (Penis) से रगड़ते हैं तो लिंग में इरेक्शन (Eraction) हो सकता है जिसके कारण नाईट फॉल हो सकता है।
  • सम्भोग या किसी भी प्रकार की यौन क्रिया के दौरान अगर वीर्यपात अपर्याप्त रूप से होने के कारण।
  • मोटापे के कारण भी यह समस्या हो सकती है।
  • अगर हम ज्यादा सैक्स हॉर्मोन की खुराक लेने के कारण।
  • अगर मूत्राशय भरा हुआ हो तो भी सोते समय यह समस्या हो सकती है।
  • ज्यादा तनाव (Stress) भी इस समस्या को बुलावा देता है।
  • चिंता (Tension) करने से भी यह हो सकता है।
  • अगर प्रोस्टेट ग्रंथि में सूजन आ जाती है या फिर इससे सम्बंधित बीमारी जैसे Prostatitis हो जाती है तो भी यह समस्या हो सकती है।
  • कई बार पुरुषों में रक्त चाप को कम करने की दवा लेने के कारण भी यह हो सकता है।
  • अगर व्यायाम या योग से दूर है तो भी यह समस्या आपको जकड सकती है।
  • रात को सोते समय अगर गर्म दूध पीकर सोते हो तो नाईट फॉल होने की सम्भावना होती है।
  • तंग वस्त्र पहनकर सोने के कारण।
  • खाना खाने के तुरंत पश्चात् अगर आप सो जाते हैं तो उससे भी नाईट फॉल हो सकता हैं।
  • यौन सम्बन्ध बनाने की इच्छा होने के कारण।
  • अत्याधिक हस्तमैथुन करने के कारण।

नाईट फॉल के लक्षण – Symptoms of Nightfall

  • आसानी से सोया ना जाना, नींद ना आना।
  • स्पष्ट सैक्स सम्बंधित सपने आना।
  • अत्याधिक उत्तेजना होने के कारण वीर्य रिसाव हो जाने को भी नाईट फॉल के लक्षणों से जोड़ा जाता है।
  • एकाग्रता और ध्यान में अभाव होना।
  • पेशाब करते समय या पेशाब करने के बाद जलन महसूस होना।
  • शीघ्रपतन (Premature Ejeculation) का अनुभव हो सकता है।
  • युवाओं की पीठ में और पैरों में दर्द का अनुभव हो सकता है।

नाईट फॉल के नुकसान – Disadvantage of Nightfall

वैसे तो नाईट फॉल उन लोगों के लिए शुक्राणुओं को निकालने का उचित तरीका है जो हस्तमैथुन नहीं करता या सम्भोग नहीं करते। यह किशोरों और युवाओं में होने वाली सामान्य क्रिया है, यह हानिकारक नहीं है। लेकिन अगर महीने में 3 से 5 बार से ज्यादा बार यह होता है तो इससे हमारे शरीर पर बहुत नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। शरीर के साथ साथ इससे आपके व्यक्तित्व पर भी प्रभाव पड़ सकता है। नाईट फॉल से होने वाले नुकसान निम्नलिखित हैं:

  • शरीर कमजोर होना
  • घुटनों या पीठ में दर्द होना
  • पेशाब करने के दौरान जलन होना
  • शरीर में पोषक तत्वों को नुक्सान, जब ज्यादा वीर्य बाहर निकलता है तो शरीर दोबारा वीर्य उत्पादन में लग जाता है जिसके लिए शरीर के पोषक तत्वों का इस्तेमाल होता है। अगर इस क्रिया के समय शरीर में पोषक तत्वों की मात्रा अपर्याप्त हो तो वीर्य बनाने की यह क्रिया असमर्थ हो जाती है।
  • मानसिक समस्या उतपन्न होना, जैसे- चिंतित रहना, चिडचिडा रहना, तनाव महसूस करना इत्यादि।
  • व्यक्तित्व पर नकारात्मक प्रभाव, आप अगर मनोवैज्ञानिक समस्याओं से झुझते हैं तो इससे आपके व्यक्तित्व पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
  • हॉर्मोन का असंतुलित होना ।
  • नाईट फॉल के कारण अगर अत्हॉयाधिक तनाव की स्र्मोथिति के कारण अगर हॉर्मोन  में असंतुलन होता है तो इससे हमारे बाल भी झड भी सकते हैं।
  • ज्यादा नाईट फॉल होने से वीर्य का नुकसान होता है जिससे नपुंसकता की समस्या भी उत्पन्न हो सकती है।
  • शरीर में थकावट महसूस होना।
  • ज्यादा नाईट फॉल के कारण उत्तेजना होने में अभाव भी महसूस कर सकते हो।

नाईट फॉल के फायदे – Advantages of Nightfall

नाईट फॉल अधिक होने से हमें नुकसान तो बहुत हैं। लेकिन इससे फायदे भी हों ऐसा किसी शोध में नहीं बताया गया है। बहुत बार ऐसे सवाल आप सोचते हो की इसके फायदे क्या हैं। बहुत सारे लोग नाईट फॉल की पॉजिटिव साइड भी जानना चाहते हैं। वो जानना चाहते हैं की अगर इसके नुकसान है तो कोई फायदे भी हैं की नहीं।

वैज्ञानिकों के द्वारा यह बात कही गई है की नाईट फॉल ज्यादा गंभीर समस्या नहीं है। यही इसकी पॉजिटिव साइड है। लेकिन यह सामान्य रहे तभी गंभीर समस्या नहीं है। अधिक नाईट फॉल नुकसानदायक ही है। इसके फायदे के रूप में आप यह जान लें बस की अगर आपको महीने में 3 से 5 बार ही नाईट फॉल होता है तो घबराएँ नहीं यह बिलकुल सामान्य है, किसी भी प्रकार का कोई तनाव या चिंता इसको लेकर ना रखें।

ज़रूर पढ़ें: Pregnancy रोकने के उपाय – सभी तरीक़े

नाईट फॉल कैसे रोके – How to Control Night Fall

यह समस्या अगर सामान्य से अधिक होने लग जाये तो हमारे शरीर और व्यक्तित्व दोनों पर बुरा प्रभाव डालती है। इसलिए हमें नाईट फॉल को रोकने के लिए प्रयास करने चाहिए। इसको रोकने के लिए हम घरेलु उपाय कर सकते है, व्यायाम या योग भी कर सकते हैं, दवाओं के सहारे भी इस समस्या को रोका जा सकता है। नाईट फॉल को रोकने के निम्नलिखित उपाय हैं:

  • नाईट फॉल रोकने के घरेलु उपाय:
    • सुबह के समय दूध और केला खाएं इससे उनके जननांग की नसें मजबूत हो जाएँगी और नाईट फॉल से भी छुटकारा मिलेगा। यह उपाय उन लोगों के लिए ज्यादा कारगर है जो लड़का /लड़की masterbation ज्यादा करता/करती हैं।
    • रोज नियमित रूप से लहसुन की 2 से 4 कलियाँ अगर खायेंगे तो नाईट फॉल की समस्या को दूर भगाया जा सकता है। इसके सेवन करने से भी जननांग की नसें मजबूत होती हैं।
    • रोजाना सोने से पहले अगर प्याज के रस और शहद को मिलकर सेवन करते हैं तो इस समस्या से छुटकारा मिल सकता है।
    • रोजाना नियमित रूप से अनार का सेवन करें या फिर अनार के छिलके को सुखाकर उसका पाउडर बनाकर शहद में मिलाकर रोजाना सेवन करें तो नाईट फॉल को होने से रोका जा सकता है।
    • नाईट फॉल को रोकने के लिए हम बरगद या बड के वृक्ष का दूध का सेवन कर सकते हैं। दरअसल यह दूध पाउडर के रूप में पंसारी की दूकान पे उपलब्ध हो सकता है। इसे रोजाना सोने से पहले दूध में दो चुटकी पाउडर की मिलाके पताशे के साथ सेवन करें। यह समस्या दूर हो जाएगी।
    • अगर हम मेथी के बीज का रस और शहद को रोजाना नियमित रूप से मिलाकर सेवन करेंगे तो आपकी यह समस्य दूर हो सकती है।
  • सामान्य जीवन में आप रोजाना शायद दही का उपयोग कर ही लेते हैं। लेकिन आपको पता नहीं होगा शायद की दही से नाईट फॉल की समस्या को दूर किया जा सकता है। दरअसल दही के अन्दर जो तत्त्व या गुण होते हैं उनके कारण आपको गहरी नींद आती है जिससे सपने नहीं आते। दिन में रोजाना तीन बारे दही का सेवन करेंगे तो आपकी यह समस्या हल हो सकती है।
  • आहार में बदलाव: अगर आप मांस, मीट और अंडे जैसे भोजन का सेवन कर रहे हैं तो उस रोक दें। क्योंकि ऐसे भोजन को पचाना मुश्किल होता है। लोकी, टिंडा, तोराई जैस हल्का भोजन ग्रहण करें जिनको पचाना आसान होता है। इससे आपकी समस्या को दूर करने में मदद मिलेगी।
  • जीवनशैली में बदलाव: अपनी जीवनशैली में कुछ बदलाव करके आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। अच्छी स्वस्थ जीवनशैली अपनाएंगे तो इस समस्या को दूर भगा सकते हैं। जैसे-
    • सोने से पहले पेशाब करके सोयें।
    • सोते समय ढीले और आरामदायक कपडे पहनें।
    • ज्यादा समय तक पेट के बल ना सोयें।
    • सोने से पहले कम से कम 2 घंटे पहले भोजन कर लें।
    • हल्का भोजन करें।
    • Masterbation ज्यादा ना करें।
  • ध्यान (Meditation) करें: अधिकतर नाईट फॉल की समस्या अश्लील बाते करने, अश्लील विचार रखने, पोर्न videos देखने, सम्भोग की इच्छा रखने इत्यादि के कारण उत्पन्न होती है। अगर आप ध्यान करेंगे और निरंतर ध्यान का अभ्यास करेंगे तो आपको अपनी इस प्रकार की इच्छाओं और विचारों पर नियंत्रण रखने की शक्ति मिलेगी और आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।
  • दवाओं के द्वारा: हम इस समस्या को रोकने के लिए दवाओं या औषधियों का सहारा भी ले सकते हैं। हम चंद्रप्रभा वटी दवा का सेवन कर सकते हैं। इस दवा के सेवन से शरीर के विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जायेंगे। इसके साथ साथ आपको प्रजनन प्रणाली फिर से स्वस्थ हो उठेगी। इस प्रकार की दवाएं आपके वीर्य स्त्राव को रोकने में मदद करेंगी।
  • नियमित व्यायाम: हम नियमित रूप से व्यायाम करके ना सिर्फ नाईट फॉल, बल्कि शरीर की और भी समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। हम व्यायाम के रूप में निम्नलिखित क्रिया करके इस समस्या को रोक सकते हैं:
    • सोते समय बिस्तर पर जाने से कुछ समय पहले 30 से 50 बार उठें और बैठें।
    • अपनी पीठ के बल लेटकर घुटनों को छाती की तरफ लायें और पैरों को ऊपर की तरफ उठाकर कुछ समय तक ऐसे भी अभ्यास करते रहें।
    • रोजाना कम से कम 150 से 200 बार रस्सी कूदें।
    • रोजाना नियमित रूप से कम से कम 15 से 20 मिनट तक पैरों को क्रोस लगाकर इस मुद्रा में बैठें।
  • नियमित रूप से लौकी का जूस निकालकर पियें।
  • रोजाना व्यायाम और योगा करें।
  • दूध को ठंडा करके पियें।
  • अश्लील कहानियां ना पढ़ें।
  • अश्लील फिल्म ना देखें।
  • सोने से पहले अच्छी किताबें पढ़ें या फिर गाने सुनें।
  • पेट के बल सोने से बचें।
  • अपने आपको किसी काम में व्यस्त रखें, जिससे आपको कामुक बातों पर सोचने का समय ना मिल पाए।
  • अपने लिंग (Penis) की रोजाना अच्छे से सफाई करें। लिंग की सफाई रखने से भी आप इस समस्या को रोक सकते हो।
Rashvinder
Rashvinder
मैं Rashvinder Narwal टेक्निकल फील्ड में एक्सपर्ट हूं और कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ SEO में भी एक्सपर्टीज रखता हूं। मैं हमेशा जनरल नॉलेज और ज्ञानवर्धक टॉपिक्स के साथ ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर भी रिसर्च करता रहता हूं और उससे संबंधित लेख इस वेबसाइट पर पब्लिश करता हूं। मेरा मकसद हिंदी डाटा वेबसाइट पर सही जानकारी को लोगों तक पहुंचाना है।
- Advertisement -

सम्बंधित जानकारी

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

ज़रूर पढ़ें

नवीनतम