शनिवार, सितम्बर 23, 2023

प्रति व्यक्ति आय : Prati vyakti aay kise kahate hain?

- Advertisement -

प्रति व्यक्ति आय क्या है ? Prati vyakti aay kise kahate hain?

प्रति व्यक्ति आय (Per Capita Income / PCI) किसी देश, राज्य, शहर या फिर किसी क्षेत्र में रहने वाले आदमियों की औसत आय (Average Income) को कहते हैं। अर्थात किसी देश की राष्ट्रीय आय को अगर उसी देश की जनसंख्या में बांटा जाए तो प्रत्येक व्यक्ति व्यक्ति को कितना भाग मिलेगा, उसे ही हम Per Capita Income कहते हैं।

प्रति व्यक्ति आय एक सूचकांक भी है जिससे विभिन्न देशों के जीवन स्तर को मापा जाता है। PCI मानव विकास सूचकांक में सम्मिलित तीन संख्याओं में से एक है। अगर किसी एक देश की Per Capita Income दूसरे देश की तुलना में अधिक है तो अधिक Per Capita Income वाले देश को ज्यादा विकसित और समृद्ध माना जाएगा। इससे हमें किसी भी देश के निवासियों को मिलने वाली औसत आय की मौद्रिक जानकारी मिलती है।

प्रति व्यक्ति आय, prati vyakti aay

प्रति व्यक्ति आय का फार्मूला – Per Capita Income kaise calculate karte hain?

प्रति व्यक्ति आय की गणना करने के लिए पहले हमें राष्ट्रीय आय की गणना करनी होती है। इसलिए पहले राष्ट्रीय आय क्या होती है यह जान लेना जरूरी है।

किसी देश की अर्थव्यवस्था द्वारा 1 वर्ष में उत्पादित सेवाओं और वस्तुओं के शुद्ध मूल्य के जोड़ को (जिसमें प्राप्त की हुई वह वास्तविक इनकम भी शामिल होती है जो विदेशों से प्राप्त होती है) हम राष्ट्रीय आय कहते हैं। राष्ट्रीय आय मैं ना ही घरेलू सेवा से संबंधित उत्पादों और ना ही पुरानी वस्तुओं के मूल्यों को जोड़ा जाता है।

- Advertisement -

PCI की गणना राष्ट्रीय आय को उस वर्ष की मध्यावधि तिथि की कुल जनसंख्या से भाग देकर की जाती है। प्रति व्यक्ति आय की गणना करने का फार्मूला निम्नलिखित है:

प्रति व्यक्ति आय = राष्ट्रिय आय/ कुल जनसँख्या  or

Per Capita Income = National Income/ Total Population

यह गणना निम्नलिखित दो आधारों पर ज्ञात की जाती है:

- Advertisement -
  1. स्थिर कीमतों पर
  2. चालू कीमतों पर

प्रति व्यक्ति आय क्यों मापते हैं?

प्रति व्यक्ति आय (PCI) की गणना या मापन किसी एक देश के लोगों की आर्थिक स्थिति की तुलना दुसरे देश के लोगों की  आर्थिक स्थिति से करने के लिए की जाती है। इसके आलावा लोगों की मोद्रिक आय की जानकारी भी Per Capita Income की गणना करने से मिलती है।

PCI की गणना से किसी देश में रह रहे लोगों के जीवन स्तर का अनुमान लगाया जा सकता है। लेकिन जिन देशो में अमीर और गरीब के बीच की खाई बड़ी है वहां इसकी गणना सम्भ्रमता की स्थिति पैदा करती है। जेसे की भारत में कुछ मुट्ठी भर लोगो के पास आय का बहुत बड़ा हिस्सा है और बहुत सारे लोगों के पास आय का नाममात्र हिस्सा ही है।

इसलिए PCI कई बार लोगों की आय की वास्तविक स्थिति को छुपाती भी है। PCI की गणना में एक कमी ये है कि इसमें सिर्फ मोद्रिक आय को शामिल किया जाता है, और अन्य आर्थिक गतिविधियों को छोड़ दिया जाता है।

भारत में प्रति व्यक्ति आय

भारत की प्रति व्यक्ति आय 91,481 रूपए है जो की 2021-2022 वर्ष में स्थिर कीमतों पर है, जबकि चालू कीमतों पर यह 1.5 लाख रूपए है। Per Capita Income के आधार पर भारत का विश्व में पांचवा स्थान है। सिर्फ संयुक्त राज्य अमेरिका, चीन, जापान और जर्मनी ही भारत से आगे हैं।

भारत में सर्वाधिक Per Capita Income वाला राज्य

भारत में सर्वाधिक प्रति व्यक्ति आय वाला राज्य गोवा है। गोवा में प्रति व्यक्ति आय 4,22,149 है। भारत के 5 सर्वाधिक Per Capita Income वाले राज्य निम्नलिखित हैं:

  1. गोवा
  2. दिल्ली
  3. सिक्किम
  4. चंडीगढ़
  5. हरियाणा

भारत में सबसे कम Per Capita Income वाला राज्य

सबसे कम प्रति व्यक्ति आय वाला राज्य बिहार है। 2019-2022 के आंकड़ों के अनुसार बिहार की Per Capita Income 46,292 थी। 5 भारतीय राज्य जिनकी Per Capita Income सबसे कम है, वो निम्नलिखित हैं:

  1. बिहार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. झारखण्ड
  4. मेघालय
  5. मणिपुर

भारत में प्रति व्यक्ति आय की गणना कौनसी संस्था करती है?

भारत में प्रति व्यक्ति की आय की गणना का कार्य केन्द्रीय सांख्यिकी संगठन (Central Statistical Organisation) द्वारा की जाती है। इस संगठन द्वारा यह गणना वार्षित रूप से की जाती है। भारत में वित्तीय वर्ष 1 अप्रैल से 31 मार्च तक होता है। इस संगठन की स्थापना 2 मई, 1951 में की गई थी। इसका मुख्यालय भारत की राजधानी दिल्ली में है। इसके अलावा औद्योगिक सांख्यिकी संगठन की शाखा कोलकाता में स्थित है।


पढ़ें: Credit card kya hota hai – इसके फायदे और नुकसान

Rashvinder
Rashvinder
मैं Rashvinder Narwal टेक्निकल फील्ड में एक्सपर्ट हूं और कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ SEO में भी एक्सपर्टीज रखता हूं। मैं हमेशा जनरल नॉलेज और ज्ञानवर्धक टॉपिक्स के साथ ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर भी रिसर्च करता रहता हूं और उससे संबंधित लेख इस वेबसाइट पर पब्लिश करता हूं। मेरा मकसद हिंदी डाटा वेबसाइट पर सही जानकारी को लोगों तक पहुंचाना है।
- Advertisement -

सम्बंधित जानकारी

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

ज़रूर पढ़ें

नवीनतम