रविवार, अक्टूबर 1, 2023

सिल्डेनाफिल साइट्रेट – Sildenafil Citrate tablets in hindi

- Advertisement -

सिल्डेनाफिल साइट्रेट (Sildenafil Citrate) एक ऐसा तत्व होता है जो हमारे शरीर के अंदर रक्त वाहिनी और मांसपेशियों को आराम देने का काम करता है। कुछ दवाओं में सिल्डेनाफिल साइट्रेट (Sildenafil Citrate) तत्व पाया जाता है और यह दवाइयां मुख्यतः नपुंसकता को ठीक करने के लिए उपयोग की जाती है।

इसके अलावा भी सिल्डेनाफिल साइट्रेट (Sildenafil Citrate) के अन्य प्रयोग होते हैं और इसका इस्तेमाल मरीज की उम्र उसका लिंग और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को देखते हुए डॉक्टर द्वारा किया जाता है। बिना डॉक्टर की सलाह के सिल्डेनाफिल साइट्रेट (Sildenafil Citrate) दवा को नहीं लेना चाहिए क्योंकि आपके शरीर और स्वास्थ्य संबंधी समस्या को देखते हुए डॉक्टर द्वारा ही इसकी उचित मात्रा निर्धारित की जाती है।

सिल्डेनाफिल साइट्रेट (Sildenafil Citrate) के कुछ दुष्प्रभाव भी होते हैं जो आमतौर पर कुछ समय के लिए ही रहते हैं। परंतु यदि इसके सेवन से किसी प्रकार का दुष्प्रभाव लंबे समय तक आप महसूस कर रहे हैं तो आपको डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए। यदि आप एक महिला है और स्तनपान कराती हैं तो आपको इस तरह की दवाई लेने से बचना चाहिए क्योंकि यह आपको बहुत बड़ी समस्या में डाल सकती हैं।

Note: यह वेबसाइट किसी भी प्रकार से आधिकारिक तौर पर किसी भी दवा से होने वाले इलाज और उसके दुष्प्रभाव और उनके सेवन के लिए नहीं कहती है। किसी भी दवा का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह लें और उनकी निगरानी में ही किसी भी दवा का सेवन करें। इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी को इंटरनेट पर मौजूद जानकारियों को इकट्ठा करके एक सरल तरीके में समझाया गया है।

- Advertisement -

Sildenafil Citrate uses in Hindi

Sildenafil Citrate uses in hindi

सिल्डेनाफिल साइट्रेट (Sildenafil Citrate) का उपयोग इरेक्टाइल डिस्फंक्शन को ठीक करने के लिए किया जाता है। इरेक्टाइल डिस्फंक्शन का मतलब नपुंसकता होता है। इसको दूसरे शब्दों में ऐसे समझ सकते हैं कि यदि लिंग में उत्तेजना कम हो गई है या धीरे-धीरे घट रही है तो इसका इलाज सिल्डेनाफिल साइट्रेट (Sildenafil Citrate) द्वारा किया जाता है।

वायग्रा की गोली में भी यह तत्व पाया जाता है। यदि लिंग में उत्तेजना कम है तो आप वाइग्रा दोबारा भी इसका इलाज कर सकते हैं। हमारी वेबसाइट पर मौजूद इससे संबंधित लेख ‘ वियाग्रा टेबलेट कैसे use करें?” में आप इसके बारे में पढ़ सकते हैं।

सिल्डेनाफिल साइट्रेट (Sildenafil Citrate) का उपयोग:

  • इरेक्टाइल डिस्फंक्शन यानी नपुंसकता – Erectile dysfunction ट्रीटमेंट : बीमारी में लिंग में होने वाली उत्तेजना कम हो जाती है। जिसे आसान भाषा में इरेक्टाइल डिस्फंक्शन या नपुंसकता कहा जाता है। सिल्डेनाफिल साइट्रेट (Sildenafil Citrate) का उपयोग इस बीमारी को ठीक करने के लिए किया जाता है।
  • पल्मोनरी हाइपरटेंशन – Pulmonary hypertension treatment : जो रक्त वाहिकाएं फेफड़ों तक खून को पहुंचाती है रक्त वाहिकाओं में ब्लड प्रेशर के कारण दबाव बढ़ता है जिससे दिल को और अधिक कठिन परिश्रम करना पड़ता है। ऐसा होने से दिल का आकार बढ़ जाता है और हार्ड चेंबर के दाहिने और इसका प्रभाव पड़ता है और यह हिस्सा कमजोर हो जाता है। इस बीमारी को पलमोनरी हाइपरटेंशन कहते हैं जिसका इलाज सिल्डेनाफिल साइट्रेट (Sildenafil Citrate) द्वारा किया जाता है।

सिल्डेनाफिल साइट्रेट (Sildenafil Citrate) को इस्तेमाल कैसे करें और इसकी खुराक क्या है?

सिल्डेनाफिल साइट्रेट (Sildenafil Citrate) दवाई का इस्तेमाल उम्र और लिंग के हिसाब से अलग-अलग हो सकता है। इसकी खुराक देने से पहले डॉक्टर यह देखता है कि मरीज की उम्र क्या है लिंग क्या है और उसके स्वास्थ्य की जांच करने के पश्चात ही डॉक्टर द्वारा इस की खुराक निर्धारित की जाती है।

- Advertisement -

वयस्क पुरुषों के लिए खुराक: आमतौर पर सिल्डेनाफिल साइट्रेट (Sildenafil Citrate) की मात्रा अधिकतम 50mg वयस्क पुरुषों के लिए दी जाती है। और खाना खाने के बाद कभी भी इस दवाई को ले सकते हैं। यह दवाई दिन में सिर्फ एक बार लेनी होती है और मुंह के माध्यम से इस दवाई को शरीर में डाला जाता है। इस दवाई का सेवन आप सादे पानी के साथ कर सकते हैं। परंतु यह दवाई लेने से पहले डॉक्टर से परामर्श जरूर ले।

बुजुर्ग पुरुषों के लिए खुराक: वयस्क पुरुषों की तरह आप इस दवाई को किसी भी समय ले सकते हैं। परंतु इस दवाई की मात्रा आपके दिल की धड़कन को अधिक बढ़ा सकती है इसलिए बुजुर्गों के लिए अधिकतम मात्रा 25 मिलीग्राम रखी जाती है। बिना डॉक्टर की सलाह के यह दवाई नहीं लेनी चाहिए।

कुछ सावधानियां:

  • वयस्क पुरुष 50mg से अधिक सेवन ना करें और सेवन करने से पहले डॉक्टर द्वारा सलाह ले।
  • बुजुर्गों को 25mg से अधिक इसका सेवन नहीं करना चाहिए, और डॉक्टर के सुझाव के बाद ही यह दवा ले।
  • दिन में एक से अधिक बार किस दवा का सेवन नहीं करना चाहिए।
  • यदि आप दिल की बीमारी से ग्रस्त हैं तो आपको इसका सेवन करने से बचना चाहिए।

सिल्डेनाफिल साइट्रेट (Sildenafil Citrate) के साइड इफेक्ट

  • इस दवा के सेवन करने से सुनने की शक्ति पर असर पड़ सकता है।
  • सिल्डेनाफिल साइट्रेट (Sildenafil Citrate) के सेवन से हृदय संबंधी परेशानियां हो सकती हैं।
  • इसका सेवन करने से देखने की शक्ति कम पड़ सकती है।
  • हड्डियों में दर्द होना
  • पेशाब करिश्मा और उस पर आपका नियंत्रण ना होना।
  • खून में शुगर की मात्रा का बढ़ना।
  • सिर दर्द महसूस होना इसका एक आम साइड इफेक्ट है।
  • दस्त और अपच की समस्या।
  • चेहरे और नाक के पास लाली होना।
  • नाक बंद होना

किन लोगों को सिल्डेनाफिल साइट्रेट (Sildenafil Citrate) नहीं लेनी चाहिए?

  • यदि आपको शराब की लत है तो सिल्डेनाफिल साइट्रेट (Sildenafil Citrate) आप को अधिक नुकसान पहुंचा सकती है इसीलिए इसका सेवन करने से बचें या शराब का सेवन ना करें।
  • यदि आपको दिल से संबंधित समस्या है तो आपको इसका सेवन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। यदि आप ऐसा करते हैं तो यह आप को मुश्किल में डाल सकती है।
  • इस दवा का सीधा प्रभाव लीवर पर भी पड़ता है इसलिए यदि आपको लीवर संबंधी रोग है तो आपको बिल्कुल भी सिल्डेनाफिल साइट्रेट (Sildenafil Citrate) का उपयोग नहीं करना चाहिए।
  • अगर आपको किसी प्रकार के ड्रग से एलर्जी है तो स्माल करने से पहले इसकी जांच अवश्य करवा लें क्योंकि इससे आपको एलर्जी हो सकती है।

सिल्डेनाफिल साइट्रेट (Sildenafil Citrate) का सेवन करने के पश्चात कुछ महत्वपूर्ण ध्यान रखने वाली बातें:

  • सिल्डेनाफिल साइट्रेट (Sildenafil Citrate) दवा के सेवन के पश्चात गाड़ी नहीं चलानी चाहिए।
  • यदि किसी फैक्ट्री इत्यादि में काम करते हैं या कोई मशीन संचालन करते हैं तो ऐसा करना खतरनाक हो सकता है।
  • कुछ मामलों में यह दवा सुरक्षित नहीं है इसलिए अपने डॉक्टर की सलाह के बाद ही सिल्डेनाफिल साइट्रेट (Sildenafil Citrate) का सेवन करें।
  • सिल्डेनाफिल साइट्रेट खाने के पश्चात आपको कुछ दुष्प्रभाव देखने पढ़ सकते हैं यदि किसी भी प्रकार का नकारात्मक प्रभाव आप अपने शरीर पर देख रहे हैं तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।
  • शराब का सेवन बिल्कुल भी ना करें क्योंकि यदि सिल्डेनाफिल साइट्रेट (Sildenafil Citrate) का सेवन करने के पश्चात आप शराब पीते हैं तो यह आपके शरीर पर बहुत गंभीर नकारात्मक प्रभाव डालती है।
  • बच्चों को इस दवा का सेवन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए।
Rashvinder
Rashvinder
मैं Rashvinder Narwal टेक्निकल फील्ड में एक्सपर्ट हूं और कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ SEO में भी एक्सपर्टीज रखता हूं। मैं हमेशा जनरल नॉलेज और ज्ञानवर्धक टॉपिक्स के साथ ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर भी रिसर्च करता रहता हूं और उससे संबंधित लेख इस वेबसाइट पर पब्लिश करता हूं। मेरा मकसद हिंदी डाटा वेबसाइट पर सही जानकारी को लोगों तक पहुंचाना है।
- Advertisement -

सम्बंधित जानकारी

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

ज़रूर पढ़ें

नवीनतम