सोमवार, अक्टूबर 2, 2023

स्टीफन हॉकिंग जीवन परिचय।Stephen Hawking Biography in Hindi

- Advertisement -

स्टीफन हॉकिंग का पूरा नाम स्टीफन विलियम हॉकिंग है। Stephen Hawking विश्व के एक प्रसिद्ध वैज्ञानिक हैं जिनका जन्म 8 जनवरी 1942 को इंग्लैंड में हुआ था। स्टीफन विलियम हॉकिंग को विज्ञान की दुनिया में किसी भी परिचय की जरूरत नहीं है। स्टीफन हॉकिंग ने ऐसी ऐसी नई खोज की है जिनके बारे में सोचना और उन्हें साबित करना मानव दिमाग के लिए असंभव लगता था।

चलिए जानते हैं स्टीफन हॉकिंग का जीवन परिचय – अब क्या करूं लेख में उनके जीवन के बारे में।

स्टीफन हॉकिंग के बारे में कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां

स्टीफन हॉकिंग जीवन परिचय, Stephen Hawking Biography in Hindi
पूरा नामस्टीफन विलियम हॉकिंग
जन्मतिथि8 जनवरी 1942
जन्म स्थानऑक्सफोर्ड, इंग्लैंड
मृत्यु तिथि14 मार्च 2018
कुल उम्र76 वर्ष
मृत्यु स्थानकैंब्रिज, यूके
पिता का नामफ्रैंक हॉकिंग
माता का नामइसाबेल हॉकिंग
कुल बच्चे3
पत्नी का नामपहली पत्नी – जैन वाइल्ड – सन 1965 से 1995

 

दूसरी पत्नी – एलेन मेसन – सन 1995 से 2016

- Advertisement -
पेशाब्रह्मांड वैज्ञानिक और लेखक
कुल संपत्ति20 मिलियन डॉलर

Stephen Hawking Biography in Hindi

स्टीफन हॉकिंग का जन्म और शुरुआती जीवन

स्टीफन हॉकिंग का जन्म 8 जनवरी 1942 को ऑक्सफोर्ड इंग्लैंड में हुआ था। स्टीफन हॉकिंग के पिता का नाम फ्रैंक और माता का नाम इसाबेल एलएन हॉकिंग था। स्टीफन हॉकिंग के पिता दवा के विशेषज्ञ थे और उनकी माता दर्शन शास्त्र अर्थशास्त्र और राजनीति शास्त्र की ज्ञाता थी और उनके माता-पिता में ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में किसका अध्ययन किया।

स्टीफन हॉकिंग की दो बहने थी जिनका नाम फिलीपा और मैरी था। स्टीफन हॉकिंग के माता-पिता ने एक लड़का भी गोद लिया था जिसका नाम एडवर्ड फ्रैंक डेविड था। स्टीफन हॉकिंग का परिवार काफी पढ़ा-लिखा और किताबों के साथ समय बिताने वाला था।

स्टीफन हॉकिंग का भौतिकी विषय का चयन

स्टीफन हॉकिंग ने अपने स्कूल की शिक्षा सेंट अल्बान में पूरी की और उसके पश्चात उन्होंने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में भौतिकी विषय (Physics) पर अध्ययन किया।

स्टीफन हॉकिंग की स्कूल के समय से ही गणित में अत्यधिक रूचि थी, परंतु ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में गणित विषय नहीं था इसीलिए उन्होंने फिजिक्स को चुना। फिजिक्स में स्टीफन हॉकिंग ने प्रथम श्रेणी से ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से अपनी पढ़ाई पूरी की और कैंब्रिज विश्वविद्यालय में डीएएमटीपी (डिपार्टमेंट ऑफ़ अप्लाइड मैथमेटिक्स एंड थियोरेटिकल फिजिकल) में ब्रह्मांड पर रिसर्च किया।

- Advertisement -

आप पढ़ रहे हैं – Stephen Hawking Biography in Hindi

स्टीफन हॉकिंग की हालत कैसे बिगड़ी?

जन्म के समय स्टीफन हॉकिंग सही थे और 21 वर्ष का होते होते उनकी हालत बिगड़ने लगी। पिता ने टिफन हॉकिंग की यह हालत देखकर उन्हें अस्पताल ले गए जहां पर डॉक्टरों द्वारा की गई जांच में यह पता लगा कि स्टीफन विलियम वाकिंग को ए एल एस (एमयूट्रॉफिक लैटरल स्क्लेरोसिस) बीमारी है।

ए एल एस बीमारी में शरीर के हिस्से धीरे-धीरे काम करना बंद कर देते हैं और इस बीमारी का कोई भी इलाज मौजूद नहीं है। उस समय स्टीफन विलियम हॉकिंग कैंब्रिज विश्वविद्यालय में ब्रह्मांड के विज्ञान का अध्ययन कर रहे थे। इस बीमारी के बावजूद उन्होंने सन 1965 में कैंब्रिज विश्वविद्यालय से पीएचडी की डिग्री प्राप्त की और इस पीएचडी में स्टीफन विलियम हॉकिंग द्वारा लिखे गए थे इसका शीर्षक “प्रॉपर्टीज ऑफ एक्सपेंडिंग यूनिवर्स” था।

स्टीफन हॉकिंग द्वारा किए गए महत्वपूर्ण कार्य

स्टीफन हॉकिंग ने बिग बैंग सिद्धांत और ब्लैक होल को समझाने में एक अहम भूमिका निभाई है। स्टीफन हॉकिंग को 12 डिग्रियां और अमेरिका का सबसे उच्च नागरिक सम्मान भी प्राप्त हुआ है।

स्टीफन हॉकिंग ने अपनी पढ़ाई और वैज्ञानिकता के कारण पूरे विश्व में छाती प्राप्त की और उनकी लिखी गई किताब “समय का संक्षिप्त इतिहास” एक बहुत ही लोकप्रिय पुस्तक है जो सन 1988 में प्रकाशित हुई थी और जिसकी लगभग 10 लाख से अधिक प्रतियां बिक चुकी हैं।

स्टीफन विलियम हॉकिंग द्वारा की गई खोजें

  • थ्योरी ऑफ सिंगुलेरिटी – इस सिद्धांत में स्टीफन विलियम हॉकिंग ने यह बताया कि किसी भी भारी पिंड की वजह से टाइम और स्पेस में जो झूल बन जाता है वही गुरुत्वाकर्षण बल है। बाद में उन्होंने सन 1970 में एक शोध पत्र प्रकाशित किया जिसमें पेनरोज ने उनका साथ दिया था और जिसमें बताया गया कि ब्रह्मांड की शुरुआत ब्लैक होल के केंद्र से हुई थी।
  • ब्लैक होल का सिद्धांत – ब्लैक होल के पहले सिद्धांत के अनुसार ब्लैक होल किस्त है कभी भी छोटी नहीं होती। ब्लैक होल सिद्धांत के अनुसार ब्लैक होल का तापमान बहुत गर्म होता है लेकिन यह भौतिकी शास्त्र का एक विरोधाभास है जिससे ब्लैक होल से निकलने वाली गर्मी बाहर नहीं आती।ब्लैक होल सिद्धांत के नो हेयर थेओरम में कहा गया कि ब्लैक होल में द्रव्यमान, चार्ज, कोणीय गति आदि विशेषताएं हो सकती हैं। सन 1971 में ब्लैक होल पर लिखे गए निबंध के लिए स्टीफन ने ग्रेविटी रिसर्च फाउंडेशन पुरस्कार जीता था।
  • स्टीफन विलियम हॉकिंग ऐसे पहले वैज्ञानिक थे जिन्होंने क्वांटम में उतार-चढ़ाव की गणना की थी।
  • जेम्स हार्टले के साथ सन 1983 में एक मॉडल प्रकाशित किया गया जिसका नाम हार्टले-हॉकिंग स्टेट रखा गया। इसमें यह बताया गया कि बिगबैंड यानी महा विस्फोट से पहले ब्रह्मांड की मौजूदगी नहीं थी और ब्रह्मांड की शुरुआत बिग बैंग यानी महा विस्फोट के बाद हुई।
  • सन 2006 में स्टीफन हॉकिंग ने ब्रह्मांड विज्ञान पर आधारित top-down चोरी दी जिसके अनुसार ब्रह्मांड में गुरुत्वाकर्षण शक्ति किसी भी नई रचना को करने में सक्षम है। और इसके लिए किसी अलौकिक शक्ति की आवश्यकता नहीं है।

स्टीफन के जीवन की महत्वपूर्ण घटनाएं

  • सन 1966 में स्टीफन हॉकिंग को ऐडम्स पुरस्कार से नवाजा गया।
  • सन 1972 में ‘द लाज स्केल स्ट्रक्चर ऑफ स्पेस-टाइम’ पुस्तक लिखी।
  • सन 1974 में रॉयल सोसाइटी में स्टीफन हॉकिंग को शामिल किया गया।
  • सन 1975 में गुरुत्वाकर्षण भौतिकी रीडर के तौर पर डी ए एम टी पी में कार्य।
  • 1975 में एडिंगटन पदक।
  • सन 1976 में मैक्सवेल मॉडल एंड प्राइस और हेयिनीमान पुरस्कार प्राप्त हुआ।
  • भौतिकी के प्रोफेसर के रूप में 1977 में कार्य किया।
  • सन 1988 में वुल्फ पुरूस्कार। इसी साल उन्होंने अपनी किताब ‘ए ब्रीफ हिस्ट्री ऑफ टाइम’ प्रकाशित की थी जो 40 भाषाओं में उपलब्ध है।
  • सन 1989 में गणित के लुकासियन प्रोफेसर के रूप में नियुक्त किया गया। इसी साल प्रिंस ऑफ अस्तुरियस अवार्डne नवाजा गया।
  • सन 1993 में ‘ब्लैक होल और बेबी यूनिवर्स’ पुस्तक का प्रकाशन किया जिसमें ब्लैक होल और उससे संबंधित जानकारियां का विज्ञान था।
  • सन 1998 में एंड्रयू जेमेंट अवार्ड।
  • सन 1999 में नायल और पुरस्कार और कल्चर शिप। इसी साल लीलाइनफील्ड पुरस्कार और रॉयल सोसाइटी ऑफ आर्ट की तरफ से अल्बर्ट मेडल दिया गया था
  • सन 2001 में ‘द यूनिवर्स इन नट शेल’ नामक किताब प्रकाशित की गई।
  • सन 2002 में ‘द यूनिवर्स इन नट शेल’ किताब को अवेंटिस प्राइस ऑफ साइंस बुक्स प्राप्त हुआ।
  • 2006 में कोप्ले मेडल।
  • 2009 में प्रेसिडेंटियल मेडल ऑफ फ्रीडम।
  • 2010 में ‘द ग्रैंड डिजाइन’ नामक किताब प्रकाशित की जिसमें अंतरिक्ष से जुड़ी जानकारियां शामिल थी।
  • सन 2011 में ‘जॉर्ज एंड द बिग बैंग’ बच्चों के लिए किताब का प्रकाशन।
  • सन 2012 में फंडामेंटल फिजिक्स प्राइस।
  • 2015 में बी बी बी ए फाउंडेशन फ्रंटियर ऑफ नॉलेज अवार्ड।

स्टीफन विलियम हॉकिंग की पत्नी

स्टीफन विलियम हॉकिंग की पत्नी का नाम जैन वाइल्ड था और उन्होंने फॉकिंग का साथ उनके बुरे वक्त में दिया। जब स्टीफन को 21 साल की उम्र में अपनी बीमारी के बारे में पता चला उसी साल उनकी मुलाकात उनकी पत्नी जैन वाइल्ड से हुई।

सन 1965 में हाकिंग में जैन वाइल्ड से शादी कर ली जिसके पश्चात उनके 3 बच्चे हुए जिनका नाम रॉबर्ट, लूसी और तिमोथियस है।

सन 1995 में फॉकिंग ने अपनी पत्नी जैन वाइल्ड से तलाक लिया और उसके पश्चात फॉकिंग ने अपनी दूसरी पत्नी एलन मेंसन से सन 1995 में शादी की। सन 2016 में इन्होंने अपनी दूसरी पत्नी एलन मेंसन से तलाक़ ले लिया।

स्टीफन विलियम हॉकिंग की मृत्यु

स्टीफन काफी समय से बीमार चल रहे थे और 14 मार्च 2018 को अपने घर कैंब्रिज में उन्होंने अंतिम सांस ली। स्टीफन विलियम हॉकिंग ने 53 साल व्हीलचेयर पर बिताए और इनकी मृत्यु के समय इनकी आयु 76 वर्ष की थी।


स्टीफन विलियम हॉकिंग जीवन परिचय- Stephen Hawking Biography in Hindi पढ़ने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद! यदि आपके स्टीफन विलियम हॉकिंग के बारे में कुछ विचार हैं तो आप कमेंट बॉक्स में इन्हें व्यक्त कर सकते हैं।

जरूर पढ़ें:

Rashvinder
Rashvinder
मैं Rashvinder Narwal टेक्निकल फील्ड में एक्सपर्ट हूं और कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ SEO में भी एक्सपर्टीज रखता हूं। मैं हमेशा जनरल नॉलेज और ज्ञानवर्धक टॉपिक्स के साथ ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर भी रिसर्च करता रहता हूं और उससे संबंधित लेख इस वेबसाइट पर पब्लिश करता हूं। मेरा मकसद हिंदी डाटा वेबसाइट पर सही जानकारी को लोगों तक पहुंचाना है।
- Advertisement -

सम्बंधित जानकारी

1 टिप्पणी

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

ज़रूर पढ़ें

नवीनतम