वियाग्रा टेबलेट, डॉक्टर की पर्ची पर मिलने वाली दवा है। आम तौर पर यह नीले रंग में की टैबलेटके रूप में मौजूद होती है। यह टेबलेट पिडीई 5 इन्हिबिटर्स दवाओं से सम्बंधित होती है। यह स्ट्रिप, जेली या टैब्लेट के रूप में बाजार में मिलती है।
साइयंटिफ़िक भाषा में इसका नाम सिल्डेनाफिल साईट्रेट है, जिसे हम वायग्रा के नाम से भी जानते हैं। इसे Pfizer नामक कम्पनी इसे बनती है, जो चिकित्सा के क्षेत्र में सबसे ज्यादा विवादास्पद दवा है। वियाग्रा को शुरुआत में उच्च रक्त चाप और एंजाइना पेक्टोरिस रोग के लिए बनाया गया था। लेकिन यह दवा वर्तमान में एरेक्टाइल डिसफंक्शन या इम्कोपोटेंस दूर करने के लिए भी इस्तेमाल की जा रही है।
आज के समय वियाग्रा का इस्तेमाल मुख्यतः पुरुषों द्वारा सेक्सुअल पॉवर में वृद्धि करने वाली टेबलेट के रूप में किया जा रहा है। मुख्य रूप से यह, पुरुषों में सेक्सुअल कमजोरी के इलाज के रूप में, नपुंसकता के इलाज के लिए उपयोग होती है।
पुरुषों द्वारा सेक्सुअल पॉवर बढ़ाने या लम्बे समय तक सेक्स करने के लिए वियाग्रा टैबलेट का उपयोग होता है, परंतु सेक्स से सम्बंधित रोगों के उपचार से अलग भी यह उपयोग में लायी जा सकती है। वियाग्रा टैबलेट के दुष्प्रभाव भी हो सकते हैं, जो की बहुत गंभीर भी हो सकते हैं। इसलिए इस इसे उपयोग करने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।
- Advertisement -
वियाग्रा टेबलेट कैसे काम करती है ?
यह सिल्डेनाफिल साईंट्रेट नामक जो तत्त्व से बनी होती है, जो रक्त वाहिकाओं और मांसपेशीयों को आराम देने का कार्य करता है। इससे शरीर के विभिन्न अंगों में रक्त प्रवाह को अच्छा बनाने में बहुत सहायता मिलती है। वियाग्रा दवा लिंग में रक्त के प्रवाह को अस्थाई रूप से बढ़ा देती है, जिससे पुरुषों को सैक्स के समय ज्यादा देर तक बनाये रखने में मदद मिलती है।
जब कोई पुरुष काम वासना के लिए उत्तेजित होता है, तो यह उस उत्तेजना को और अधिक बढ़ा देती है। यदि, किसी पुरुष में उत्तेजना नही होती है, तो यह टैब्लेट कार्य नहीं करती है। दरअसल हमारे लिंग में कॉर्पस कैवर्नोसा नाम की चिकनी मसल होती है और इसके रिलेक्स होने पर लिंग में रक्त का प्रभाव बढ़ जाता है। वियाग्रा टैबलेट के सेवन से उत्तेजना के समय यह मसल रिलेक्स होती है, और इरेक्शन होता है।
वियाग्रा टेबलेट के उपयोग
- नपुंशकता का उपचार: यौन सम्बन्ध बनाते समय किसी कारण पुरुषों के लिंग में उत्तेजना नहीं आती है। यदि उत्तेजना आती है तो वह लम्बे समय तक नहीं रहती, जिसे नपुन्शकता कहते हैं। इस समस्या के निदान में वियाग्रा टैबलेट बहुत लाभदायक है। इससे लिंग में उत्तेजना लम्बे समय तक बनी भी रहती है, बशर्ते उपयोगकर्ता पहले से ही यौन सम्बन्ध बनाने के लिए उत्तेजित हो।
- पेड़ पौधों को हरा भरा करने में सहायक: देखभाल करने के बाद भी कोई पेड़ पौधें सुख रहे हों और हरे भरे ना हो रहे हों तो उनकी मिटटी में वियाग्रा मिला देने से वो पेड़ पौधे हरे भरे हो जाते हैं।
- पीरियड्स के दौरान होने वाले असहनीय दर्द में सहायक: वियाग्रा टेबलेट को लेने से पीरियड्स के दौरान लड़कियों को होने वाले असहनीय दर्द में राहत मिलती है।
- यादाश्त बढाने में सहायक: लन्दन की सैंट जॉर्ज विश्वविद्यालय के कुछ शोधकर्ताओं की शोध से पता लगा है की वियाग्रा टेबलेट मस्तिष्क सम्बंधित रोगों के उपचार के लिए उपयोगी है। इसके सेवन करने से डेमेनशिया नामक रोग को प्रारंभ में ही रोका जा सकता है। इस दवा के सेवन से यादाश्त बढाने में भी मदद मिलती है।
- चर्बी कम करने में सहायक: यौन सम्बन्ध बनाते समय, हमारे शरीर की कैलोरी बर्न होती है। वियाग्रा टेबलेट लेने से सैक्स क्षमता बढती है और अधिक समय तक सम्बंध बनने से ज्यादा कैलोरी बर्न होती है और चर्बी कम करने में मदद मिलती है।
- पलमोनरी हाईपरटेंसन: इसमें फेफड़ों में धमनियां अवरुद्ध, संकुचित या नष्ट हो जाती हैं। इससे फेफड़ों के द्वारा होने वाला रक्त का प्रवाह अवरुद्ध होने लगता है और फेफड़ों पर दबाव बढ़ता है। फेफड़ों पर दबाव बढ़ने के कारण दिल के नीचे के सीधे कक्ष को फेफड़ों के द्वारा रक्त प्रवाह करने के लिए और अधिक कार्य करना पड़ता है। ऐसा होने से दिल की मासपेशियाँ कमजोर होने लगती हैं। यह उच्च रक्त चाप की तरह का ही एक गंभीर रोग है। पलमोनरी हाईपरटेंसन में वियाग्रा टेबलेट सेवन करने से रक्त प्रवाह बढ़ता है और इस रोग में इस दवा से मदद मिलती है।
वियाग्रा टेबलेट से होने वाले दुष्प्रभाव
जो पुरुष यौन सम्बन्ध ठीक से बना पा रहे हैं, उन्हें इस दवा की कोई आवश्यकता नहीं होती है। बिना डॉक्टर की सलाह के ही पुरुषों द्वारा, सैक्स सम्बन्धी समस्याओं के लिए इसका उपयोग, किया जा रहा है। परंतु, इस दवा के फायदों से के साथ कुछ नुक्सान भी हैं। अगर इस दवा के दुष्प्रभाव बढ़ जाते हैं, तो बहुत गंभीर रूप ले सकते हैं।
वियाग्रा से होने वाले दुष्प्रभाव निम्नलिखित हैं:
- नेत्रों की दृष्टि का कम होना
- सिर में दर्द होना
- चक्कर आना
- अत्याधिक गर्मी लगना
- अधिक पसीना आना
- किडनी और लीवर पर बुरा प्रभाव
- शरीर में जकडन
- अपच की समस्या
- नकसीर होना (नाक से खून आना)
वियाग्रा के नुकसान होने के साथ-साथ वियाग्रा के फायदे भी मौजूद हैं, कुछ बीमारियों को ठीक करने में इस दवा ने अहम भूमिका निभाई है।
- Advertisement -
विकल्प के रूप में सेवन की जाने वाली दवा
वियाग्रा के विकल्प के रूप में कई प्रकार की दवाएं बाजार में उपलब्ध हैं। परंतु, ऐसी कोई भी दवा लेने से पहले डॉक्टर से सलाह अवश्य लेनी चाहिए। डॉक्टर की सलाह के बिना, किसी भी दवा के सेवान से दुष्प्रभाव की सम्भावना ज्यादा होती है।
निम्नलिखित दवाओं को हम वियाग्रा टेबलेट के विकल्प के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं:
- विगोर 100 लाल टेबलेट
- सेक्सिग्रा 100mg
- स्मूटीलो 100 टेबलेट
- जेक्स्ग्रा 100mg टेबलेट
- सुहाग्रा 100 टेबलेट
वियाग्रा टेबलेट का इस्तेमाल कब नहीं करना चाहिए।
कुछ ऐसी स्थिति या बीमारियाँ है, जिनके दौरान हमें इस दवा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। जब डॉक्टर इस दवा के सेवन की सलाह दें, तो आपको डॉक्टर को अपनी बीमारियों के बारे में ज़रूर बताना चाहिए।
- Advertisement -
कच्छ ऐसी बीमारियाँ हैं, जिनके होने पर यह नुक़सानदेह हो सकती है गंभीर दुष्प्रभाव देखने को मिल सकते हैं।
निम्नलिखित बिमारियों में वियाग्रा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए:
- दिल का दौरा पड़ने पर
- बहरापन (सुनने में परेशानी) होने पर
- हृदय सम्बंधित रोग होने पर
- एंजाइना या सीने में दर्द होने पर
दूसरी दवाओं के साथ नकारात्मक प्रभाव
किसी दूसरी दवा के साथ इसके नकारात्मक प्रभाव हो सकते हैं। यदि आप किसी दवा का सेवन कर रहे हैं, तो वियाग्रा के सेवन से पहले डॉक्टर से परामर्श ज़रूर करें।
निम्नलिखित दवाओं के साथ वियाग्रा का सेवन करने से नकारात्मक प्रभाव पड़ता है:
- Angiwell 2.6 mg
- Amlip 5 teblet
- Vasovin XL 2.5 capsule
- Nicoduce 10 teblet
- Synthivan teblet
- Prolomet AM 50 teblet
- Ritomune 100 teblet
- K Core 10 teblet
- Empetus teblet
- Cardace AM 5 teblet
- Lopimune
- Althrocin 100 drop
- Nikoran
- Azee 500 mg injection
वियाग्रा का सेवन कैसे करें।
इसका सेवन २ तरीक़ों से किया जा सकता है, परंतु वियाग्रा टैबलेट का उपयोग करने से पहले डॉक्टर की सलाह अवश्य लें। बिना डॉक्टर के परामर्श के बाजार से दवा खरीदकर लेना शुरू कर देते हैं, तो हानिकारक दुष्प्रभाव देखने को मिल सकते हैं। हमें डॉक्टर के निर्देशानुसार बताई गई अवधि तक ही, नियमित रूप से निर्देशित खुराक का सेवन ही करना चाहिए।
- वियाग्रा को अगर हमें इरेक्टाइल डिसफंक्शन या नपुंसकता के सम्बन्ध में सेवन करना है तो हमें यह दवा दिन में एक सिर्फ एक बार कभी भी ले सकते हैं। इस दवा का सेवन यौन सम्बन्ध करने से 1 घंटे पहले करें। इसका सेवन खाली पेट खाना खाने से 1 घंटा पहले कर सकते हैं या खाने के 2 घंटे बाद भी ले सकते हैं।
- इरेक्टाइल डिसफंक्शन के अलावा किसी अन्य बीमारी में इस्तेमाल करने के लिए भी इसका सेवन दिन में एक बार किया जाता है। इसे खाने के पहले या बाद में भी ले सकते हैं।
सेवन करने से सम्बंधित सलाह
- इसके सेवन से पहले डॉक्टर से सलाह करें और डॉक्टर को अपने स्वास्थ्य से सम्बंधित इतिहास से अवगत कराएँ। किसी और दवा का सेवन कर रहे हैं तो उसकी जानकारी भी डॉक्टर को दें
- दवा खरीदने से पहले इसके लेबल पर एक्सपायरी तिथि जांच लें
- इसका असर सेक्सुअल इंटरकोर्स के दौरान लगभग 2 घंटे तक रहता है। इससे अधिक समय तक असर रहने पर डॉक्टर को इस बारे में बताएँ।
- महिलाओं को इसका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। अगर इस्तेमाल करना है तो डॉक्टर की सलाह पर ही करें।
- महिला की गर्भावस्था और स्तनपान करने की स्थिति में इस दवा का इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से परामर्श करना अत्यंत आवश्यक है। ऐसी स्थिति में बिना डॉक्टर से सलाह के इस दवा का सेवन बिलकुल ना करें।
- सेवन करने पर आपको किसी दुष्प्रभाव के लक्षण महसूस हों तो आप ड्राइविंग ना करें।
- किडनी और लीवर से सम्बंधित बीमारी होने पर इस दवा का इस्तेमाल सावधानी से डॉक्टर की सलाह पर ही करें और डॉक्टर द्वारा निर्देशित खुराक ही लें। दुष्प्रभाव नजर आने पर, तुरंत डॉक्टर के पास जाएँ।
- खुराक लेना भूल जाएँ तो याद आने पर लें। परंतु, अगली खुराक का समय आ गया हो, तो भूली हुई खुराक को छोड़ दें और अगले दिन से नियमित रूप से निर्देशित खुराक लेना शुरू करें।
- ओवरडोज़ होने पर तो उल्टी करने की कोशिश करें और तुरंत डॉक्टर के पास जाएँ।
- वियाग्रा टेबलेट लेने से पहले अगर आपकी सेक्स में रूचि नहीं है, तो इस दवा को ना लें। रूचि होने पर ही यह दवा असर करती है।
- अच्छे से सम्भोग कर पा रहे हैं, तो किसी तरह की अफवाहों में आकर इस दवा का सेवन करना शुरू ना करें। पार्टनर को खुश करने के लिए अधिक सम्भोग के चक्कर में इस दवा का सेवन ना करें।
- सेक्स से सम्बंधित कुछ समस्याएं मनोवैज्ञानिक भी होती हैं, इसलिए सेक्स से सम्बंधित समस्या के चलते बिना डॉक्टर की सलाह के किसी भी दवा को लेना शुरू ना करें।
सम्बंधित प्रश्नोत्तरी
-
वियाग्रा टेबलेट कब लेनी चाहिए?
वियाग्रा टेबलेट सम्भोग करने से आधे घंटे पहले लेने की सलाह ली जाती है। परंतु यह दवा लेने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श ज़रूर लें, ताकि आप डॉक्टर आपको अपने अनुसार समय और खुराक का सुझाव दे सके।
-
वियाग्रा का असर कितनी देर में शुरू होता है?
इसका असर शुरू होने में आधे घंटे का समय लग सकता है। कुछ मामलों में 20 मिनट और कभी कभी 40 मिनट तक लग सकते हैं। यदि सही तरीक़े से इस दवा का सेवन क्या जाए तो 30 मिनट में इसका असर शुरू हो जाता है जो लगभग 2-12 घंटे तक रहता है।
-
वियाग्रा टेबलेट का असर कब तक रहता है?
इसका असर आम तौर पर 2 घंटे से 12 घंटो तक रहता है। कुछ मामलों में इसका असर 36 घंटे तक भी देखा जा सकता है। यह दवा की खुराक और शरीर पर निर्भर करता है, और दवा लेने से पहले इसकी खुराक की मात्रा के बारे में परामर्श ज़रूर लें।
-
एक दिन में कितनी बार वियाग्रा ले सकते हैं?
दिन में सिर्फ़ एक बार वियाग्रा का सेवन करने की सलाह दी जाती है। एक से अधिक बार इसका उपयोग नहीं करना चाहिए। यदि आप नियमित तौर पर इस दवा का सेवन करते हैं तो इसका बुरा असर देखने को मिल सकता है, इसीलिए अपने डॉक्टर से इसके बारे में ज़रूर परामर्श लें।