दोस्तों, आम बोल चल में कई बार आपको कुछ उर्दू के कुछ शब्द सुनने को मिल जाते होंगे जिनमें से एक है शब्बा खैर। इस शब्द का इस्तेमाल ज़्यादातर मुस्लिम संस्कृति में पाया जाता है। आज इस लेख में आपको बताया जाएगा शब्बा खैर का अर्थ क्या होता है, शब्बा खैर का हिन्दी में क्या अर्थ है, शब्बा खैर का इंग्लिश में क्या अर्थ है आदि।
Table of Contents
शब्बा खैर का मतलब
दरअसल दोस्तों, शब्बा खैर एक अशुद्ध शब्द है। इसको जल्दबाज़ी में बोला जाता है इसलिए यह शब्द शब्बा खैर के नाम से ही सुनने को मिलता है या बोला जाता है। शब्बा खैर की जगह पर यह शब्द शब – ब’ ख़ैर होता है, जिसका शाब्दिक अर्थ होता है शुभ रात्रि, रात्रि ख़ैर से गुजरे आदि। इसमें शब का अर्थ होता है रात्रि और ब” ख़ैर का अर्थ होता है ख़ैर से गुजरे या अच्छे से गुजरे।
शब्बा ख़ैर का हिन्दी में अर्थ
शब्बा ख़ैर का जैसे की इसके मतलब से पता लगा है की इसका मतलब होता है रात्रि ख़ैर से गुजरे या रात्रि अच्छे से गुजरे। हिन्दी में शब्बा ख़ैर का अर्थ होगा रात अच्छे से बीते, सकुशल रात, शुभरात्रि और कुशल सहित रात। हिन्दी में शुभ रात्रि शब्द शब्बा ख़ैर शब्द के समतुल्य ही होता है।
शब्बा ख़ैर का इंग्लिश में अर्थ
इंग्लिश में हम शब्बा ख़ैर को good night बोल सकते हैं। अर्थात शब्बा ख़ैर शब्द का इंग्लिश में अर्थ होगा good night। गुड नाइट शब्द शब्बा ख़ैर के समतुल्य ही होता है।
- Advertisement -
शब्बा ख़ैर शब्द कब, कहाँ और कैसे बोला जाता है
दोस्तों, शब्बा ख़ैर एक उर्दू का शब्द है इसलिए यह शब्द ज़्यादातर मुस्लिम समुदाय या संस्कृति में आम बोल चाल में इस्तेमाल होता है। लेकिन फिर भी हम हिन्दी और इंग्लिश समुदाय या संस्कृति वाले भी इस शब्द को इस्तेमाल कर सकते हैं अगर हमें shabba khair meaning पता हो तो।
जैसे की शब्बा ख़ैर शब्द के अर्थ के विषय में हमें पता है की शब्बा का अर्थ होता है good night, सकुशल रात, कुशल सहित रात, शुभ रात्रि आदि। शब्बा ख़ैर के अर्थ को देखकर हम समझ सकते हैं की सोने से पहले किसी को अच्छी रात की शुभकामना देने के लिए इस शब्द को इस्तेमाल किया जाता है।
हम सोने से पहले किसी से फोन पर या आमने सामने चाहे कैसे भी बाते कर रहे हों तो बात खत्म करते समय अंतिम में शब्बा ख़ैर शब्द का इस्तेमाल करते हैं। शब्बा ख़ैर शब्द को कैसे बोला जाए उसके कुछ उदाहरण निम्नलिखित हैं:-
- अब मैं सोने जा रहा हूँ शब्बा ख़ैर।
- हमने खाना खा लिया है अब हमें सोना चाहिए शब्बा ख़ैर।
- कल मुझे सुबह जल्दी शहर में जाना है इसलिए अब मैं सो रहा हूँ शब्बा ख़ैर।
यह भी पढ़ें:
- हलाला क्या है? इसे कैसे किया जाता है? – 3 तलाक़ जानिए सरल भाषा में
- समान नागरिक संहिता – Uniform Civil Code in Hindi
प्रश्नोत्तरी हम करेंगे
शब्बा ख़ैर का इंग्लिश में अर्थ?
good night
- Advertisement -
शब्बा ख़ैर का हिन्दी में अर्थ?
सकुशल रात, कुशल सहित रात, शुभरात्रि, खुशनुमा रात आदि।