हर्निया एक पेट से संबन्धित बीमारी है। हर्निया 5 प्रकार का होता है – 1. हाइटल हर्निया 2. इंग्वाइनल हर्निया 3. अंबिलिकल हर्निया 4. वेंट्रल हर्निया 5. इंसिजनल हर्निया। इस लेख में आपको अंबिलिकल हर्निया क्या होता है, इसके कारण, लक्षण और बचाव के विषय में संक्षिप्त में बताया गया है।
अंबिलिकल हर्निया
अंबिलिकल हर्निया को नाभि हर्निया भी बोलते हैं। इसमें नाभि के पास से आँतें पेट की झिल्ली से बाहर आ जाती हैं, और बाहर से नाभि के पास उभरी दिखाई पड़ती हैं। यह ज़्यादातर बच्चों में देखा जाता है।
छोटे बच्चों में पेट की मांसपेशियां कमज़ोर होती है जिसकी वजह से अंबिलिकल हर्निया उनकी नाभि के पास देखा जा सकता है। जब वे रो रहे होते हैं तो हमें यह उनकी नाभि के पास उभर नज़र आता है। लेकिन यह बच्चे की उमर बढ़ने के साथ अपने आप ठीक हो जाता है।
जब बच्चा 1 साल का होता है तो उसकी पेट की मांसपेशी मज़बूत हो जाती है ओर ये अपने आप सही हो जाता है। लेकिन अगर कोई वयस्क अंबिलिकल हर्निया से ग्रस्त है तो सर्जरी से इसका इलाज किया जा सकता है।
- Advertisement -
कई बार अंबिलिकल हर्निया में काफ़ी गम्भीर समस्या पैदा हो जाती है, क्योंकि इसके कारण शरीर के कुछ हिस्सों में रक्त प्रवाह रुक जाता है और नाभि के आस पास नीचे धब्बे दिखाई देते हैं। यह वैसे ही होते हैं जैसे चोट लगने पर चमड़ी नीली पड़ जाती है।
कारण
- Umbilical Hernia / अंबिलिकल हर्निया ज़्यादातर जन्मजात पाया जाता है। ऐसे बच्चे जिनका जन्म समय से पहले हो जाता है, ऐसे बच्चों में अंबिलिकल हर्निया होने की ज़्यादा सम्भावना होती है। क्योंकि ऐसे बच्चों की पेट की मांसपेशी मज़बूत नहीं हो पाती और पेट की आँतें नाभि के पास उभरी नज़र आती हैं।
- अगर आपका पहले कभी पेट का ऑपरेशन हुआ है, या कोई सर्जरी हुई है तो ये भी हर्निया का कारण बन सकता है।
- उम्र के साथ पेट की मांसपेशी का कमजोर होना भी इसका कारण हो सकता है, लेकिन ऐसा काफ़ी कम देखा गया है।
- महिलाओं में गर्भ के समय यह होने की ज़्यादा सम्भावनाएँ होती हैं, अगर आपका बच्चा पहले सर्जरी से हुआ है तो दूसरे बच्चे के पेट में होने से अंबिलिकल हर्निया उभार सकता है।
लक्षण
- नाभि के पास हल्की सूजन होना: इसमें नाभि के आस पास सूजन आ जाती है या नीले रंग के निशान दिखाई दे सकते है।
- खाँसते हुए नाभि में दर्द: जब आप खाँसते हैं, तो नाभि में दर्द इसका ही लक्षण है, अगर आपको यह लक्षण दिखाई पड़ता है तो आपको अपने डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।
- वजन उठाते समय नाभि का बाहर आना: अगर आप वजन उठाते समय नाभि का बाहर आना, या नाभि के आस पास उभार महसूस करते हैं तो ये अंबिलिकल हर्निया के लक्षण हैं।
- शौच के समय नाभि के पास उभार: अगर आप शौच करते समय नाभि में दर्द या उभार या सूजन महसूस करते हैं। ऐसे में तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।
बचाव
वैसे तो यह ज़्यादातर जन्मजात होता है, लेकिन अगर कोई वयस्क अंबिलिकल हर्निया से ग्रस्त है तो इसकी सर्जरी से इसे ठीक किया जा सकता है। एक बार सर्जरी होने पर दोबारा इसके होने की सम्भावना नहीं होती। लेकिन इससे बचने के लिए कोशिश करे की ज़्यादा भारी वजन ना उठाएँ, समय पर शौच जाएँ, और क़ब्ज़ ना बनने दें।