व्यापारिक कृषि किसे कहते हैं?

    0
    135

    जो कृषि व्यापार करने के लिए की जाती है उसे व्यापारिक या व्यवसाय कृषि कहते हैं। व्यापारिक कृषि में आधुनिक औजारों और उपकरणों का उपयोग अधिक मात्रा में होता है, ताकि ज्यादा से ज्यादा फसल उगाई जा सके। व्यवसायिक कृषि में ज्यादातर आधुनिक तौर तरीकों का उपयोग होता है, जिसमें अधिक कीटनाशक और उर्वरक का प्रयोग किया जाता है।

    आज के समय में बिना कीटनाशकों के प्रयोग से और परंपरागत खाद का उपयोग करके भी व्यापारिक कृषि को किया जाता है, क्योंकि ज्यादा कीटनाशक और उर्वरकों के उपयोग से अनेकों प्रकार की बीमारियां पैदा हुई हैं। अधिक कीटनाशकों और उर्वरकों का उपयोग करके हम ज्यादा से ज्यादा फसल तो पैदा कर लेते हैं, लेकिन इस प्रकार उगाई जाने वाली फसल हमारी सेहत के लिए अच्छी नहीं होती। इसीलिए बिना कीटनाशकों के भी इस प्रकार की कृषि की जाती है। कीटनाशकों बिना उगाई जाने वाली फसल की कीमत आधुनिक तौर पर उगाई जाने वाली फसल की तुलना में अधिक होती है।

    पढ़ें:

    परंपरागत कृषि किसे कहते हैं?

    हरित क्रांति – सभी जानकारी