ब्रह्म मुहूर्त में उठने के फायदे काफी अधिक और महत्वपूर्ण होते हैं और हिंदू धर्म में ब्रह्म मुहूर्त के समय को एक विशेष स्थान प्राप्त है। हिंदू धर्म में शास्त्रों के अनुसार सुबह 4:00 से लेकर 5:30 बजे सुबह तक ब्रह्म मुहूर्त होता है और यह समय काफी महत्वपूर्ण बताया गया है।
आपने अक्सर बड़ों को यह कहते हुए सुना होगा कि सुबह उठना सेहत के लिए बहुत लाभदायक होता है, परंतु यदि आप ब्रह्म मुहूर्त में उठते हैं तो उसके काफी चमत्कारी प्रभाव हमें अपने जीवन में देखने को मिलते हैं।
ब्रह्म मुहूर्त में उठने के फायदे
- स्वस्थ शरीर: ब्रह्म मुहूर्त में उठने वाले व्यक्ति का शरीर स्वस्थ रहता है और वह वात दोष से दूर रहता है। इस समय उठने वाले व्यक्ति के शरीर में ऊर्जा का संचय होता है और हमेशा शरीर में ऊर्जा बनी रहती है।
- मन की शुद्धि: शरीर के स्वस्थ होने के साथ मन शांत रहना भी हमारे उत्तम जीवन का आधार होता है। सुबह 4:00 बजे से 5:30 के समय में उठने वाले व्यक्ति का मन शुद्ध होता है।
- व्यायाम के लिए उत्तम समय: यह समय व्यायाम के लिए सबसे उत्तम माना जाता है। यदि समय पर एक्सरसाइज इत्यादि करते हैं, तो वह बेहतर परिणाम देती है।
- तनाव से मुक्ति: डिप्रेशन/तनाव में रहने वाले व्यक्ति को ब्रह्म मुहूर्त में उठाना चाहिए, यदि ऐसा नियमित तौर पर करते हैं तो तनाव से मुक्ति मिलती है।
- एकाग्रता बढ़ाना: अनेक लोगों को यह समस्या होती है कि वह किसी एक काम पर एकाग्रता नहीं बना पाते हैं। ब्रह्म मुहूर्त में उठने से एकाग्रता बढ़ती है और ध्यान केंद्रित रहता है।
- प्रार्थना के लिए सही समय: ब्रह्म मुहूर्त के समय उठकर प्रार्थना करने के लिए यह सबसे उत्तम समय माना जाता है।
- दिनचर्या बेहतर होती है: ऐसे अनेकों प्रकार के कार्य होते हैं, जिन्हें आप इस समय में कर सकते हैं। जो कार्य आप दिन में करने वाले हैं, उनके बारे में सही से सोच विचार कर सकते हैं।
- शुद्ध वातावरण: चाहे आप किसी गांव में रह रहे हो या शहर में परंतु यदि आप इस समय में उठकर बाहर सैर के लिए जाते हैं तो आपको सबसे शुद्ध वातावरण इसी समय यानी ब्रह्म मुहूर्त में मिलता है।
- ब्रह्मचर्य के लिए उत्तम: ब्रह्मचर्य की पालना करने के लिए ब्रह्म मुहूर्त में उठाना सबसे सर्वोत्तम समय माना जाता है और यह मां को एकाग्र करने में सहायक है।
- अनिद्रा से छुटकारा: जो व्यक्ति रात को समय पर नहीं सो पाते उनके लिए ब्रह्म मुहूर्त के समय में उठाना अति उत्तम होता है। इस समय उठने से अनिद्रा से छुटकारा मिलता है, और रात को अच्छी नींद आती है।
ब्रह्म मुहूर्त का महत्व
ब्रह्म-मुहूर्त का हमारे जीवन में बहुत अधिक महत्व होता है। शास्त्र के अनुसार यदि कोई व्यक्ति इस समय में उठकर अपने दिनचर्या की शुरुआत करता है तो वह व्यक्ति हमेशा सफल रहता है। अपने आप को समझने और आत्मा की शुद्धि के लिए यह सबसे महत्वपूर्ण और उचित समय माना जाता है।
- Advertisement -
जीवन की भाग दौड़ में व्यक्ति अपने लिए समय नहीं निकल पाता है, और वह दिनचर्या के कार्यों में लगा रहता है। दिनचर्या में व्यस्त होने के कारण व्यक्ति अपने बारे में नहीं सोच पता और तनाव बढ़ता रहता है। ब्रह्म मुहूर्त में उठकर व्यक्ति अपने आप को समय दे पता है जिससे वह अपने जीवन को और अधिक समृद्ध और आसान बना पाता है।
ब्रह्म-मुहूर्त में उठकर स्नान आदि करके सूर्य नमस्कार करने से अनेकों प्रकार की शारीरिक बीमारियां और मां की अशुद्धियां दूर होती है। हमारे शरीर और मां पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है जिससे हमारा जीवन और अधिक समृद्ध बनता है। हमेशा मन शांत रहता है और तनाव से मुक्ति मिलती है।
पढ़ें:
हनुमान जी के 12 नाम जपने पर होंगे चमत्कारी फायदे
सुबह जल्दी उठने के 10 फायदे – जानकर चौंक जाएँगे
कालसर्प दोष: फायदे, नुकसान, लक्षण, रामबाण उपाय