जो व्यक्ति बृहस्पति ग्रह की जानकारी रखते हैं, वह बृहस्पति ग्रह पर ग्रेट रेड स्पॉट के बारे में जानते हैं। यह ग्रेट रेड स्पॉट बृहस्पति ग्रह की पहचान है और इसे जानने से पहले आपकी बृहस्पति ग्रह की जानकारी पूर्ण नहीं होगी। यह बृहस्पति ग्रह की पहचान है और इस तरह का ग्रेट रेड स्पॉट किसी दूसरे ग्रह पर नहीं पाया जाता है।
बृहस्पति की मुख्य विशेषताओं में से एक विशेषता है बृहस्पति पर मौजूद एक विशालकाय लाल धब्बा (Great Red Spot)। यह धब्बा इस ग्रह पर स्थित उच्च दाब वाला क्षेत्र है। यह लगभग 25000 किलीमीटर लम्बा तथा लगभग 12000 किलोमीटर चौड़ा है।
यह धब्बा इतना बड़ा है की इसमें दो पृथ्वी समा सकती हैं। यह धब्बा इतना बड़ा होने के कारण इसको पृथ्वी से भू-आधारित दूरबीन से भी आसानी से देखा जा सकता है। इस धब्बे के क्षेत्र वाला ऊपरी भाग बाक़ी क्षेत्रों की तुलना में ऊँचा और ठंडा है। यह लाल धब्बा भूमध्य रेखा के 22 डिग्री दक्षिण में स्थित है।
यह लाल धब्बा (Great Red Spot) एक विशाल चक्रवाती तूफ़ान है, जो निरंतर बना रहता है अर्थात यह चिरस्थाई है। बृहस्पति के अशांत वातावरण में ऐसे तूफ़ान होना एक साधारण बात है लेकिन यह तूफ़ान बहुत विशाल है। इसके आलावा भी बृहस्पति पर अनेकों सफ़ेद और भूरे धब्बे मौजूद हैं।
- Advertisement -
सफ़ेद धब्बे शांत बादलों जो की ऊपरी वातावरण के अन्दर होते हैं से मिलकर बने हैं जबकि भूरे धब्बे की प्रकृति गरम होते है और ये परत के अन्दर वाले सामान्य बादलों से बनते हैं।