मंगल ग्रह और पृथ्वी दोनों ही सौर मण्डल के 8 ग्रहों में से एक हैं। पृथ्वी से मंगल ग्रह की दूरी 54.6 मिलियन किलोमीटर से लेकर 401 मिलियन किलोमीटर तक होती है जो समय-समय पर बदलती रहती है। पृथ्वी और मंगल ग्रह के बीच में काफी अंतर है जो इन्हें एक दूसरे से अलग बनाता है। इस लेख में आपको मंगल ग्रहकी पृथ्वी से तुलना के विषय में जानकारी दी गई है।
मंगल ग्रह और पृथ्वी की तुलना
- हमारी पृथ्वी, मंगल ग्रह (लाल ग्रह) या Mars से बड़ी है। मंगल का व्यास 6791.4 किलोमीटर है, इसकी तुलना में पृथ्वी का व्यास 12755.6 किलोमीटर है।
- मंगल ग्रह पृथ्वी के मुकाबले अपनी धुरी पर ज्यादा झुका हुआ है। पृथ्वी अपने अक्ष पर 23.5 डिग्री झुकी है जबकि मंगल 25.19 डिग्री झुका हुआ है।
- मंगल पर एक वर्ष में दिनों की संख्या पृथ्वी से लगभग दोगुनी है। मंगल सूर्य के चारों तरफ अपनी एक परिक्रमा में 687 दिन लगाता है जबकि पृथ्वी 365.25 दिन में परिक्रमा पूरी कर लेती है।
- अन्तरिक्ष से देखने पर पृथ्वी नीली रंग की दिखती है जबकि मंगल का रंग लाल है जिसकी वजह से मंगल को लाल ग्रह भी कहा जाता है।
- पृथ्वी पर जीवन संभव है जबकि मंगल पर जीवन की सिर्फ आशंकाएँ ही बताई जा रही हैं।
- पृथ्वी का वायुमंडल पैरा-बैंगनी किरणों को रोकने में सक्षम है लेकिन मंगल का वायुमंडल सघन न होने की वजह से सूर्य से आने वाली पैरा-बैंगनी किरणों को नहीं रोक पाता।
- मंगल अपनी धुरी पर एक चक्कर 24 घंटे 37 मिनट में पूरा करता है और पृथ्वी 23 घंटे 56 मिनट में अर्थात् मंगल पर पृथ्वी की तुलना में दिन बड़ा होता है।
- पृथ्वी का गुरुत्वाकर्षण बल मंगल की तुलना में 2.66 गुना अधिक है। पृथ्वी पर आपका वजन जितना होगा मंगल पर आपका वजन उसका आधे से भी कम होगा।
- मंगल ग्रह और पृथ्वी के औसत तापमान में भी अंतर है। पृथ्वी पर यह 13.8 है जबकि मंगल पर यह -62.7 है।
- मंगल का वातावरण बहुत सुखा है, यह पानी वाष्प (water vapour) और कार्बन डाइऑक्साइड से बना है जबकि पृथ्वी का वातावरण नाइट्रोजन और ऑक्सीजन जैसी गैसों से बना है।
- पृथ्वी का एक उपग्रह है “चंद्रमा” और मंगल ग्रह के दो उपग्रह हैं। चंद्रमा के कारण ही पृथ्वी पर समंदरों में ज्वर भाटा आता है। अगर चंद्रमा नहीं होता तो समुंदर जल धाराएँ आज ऐसी नहीं होती।
सम्बंधित जानकारी:
मंगल ग्रह की संरचना और जीवन की सम्भावनाएँ