गुड़ भारतीय उपमहाद्वीप में और भारत देश में बहुत पुराने समय से ही भोजन के रूप में खाया जा रहा है। गुड़ खाने के फायदे अनेकों प्रकार के हैं और इसका उपयोग अलग-अलग प्रकार के पकवान बनाने में भी किया जाता है। भोजन के साथ गुड़ को खाया जाता है, जिससे हमारे शरीर को अनेकों प्रकार के फायदे पहुंचते हैं।
गुड में प्रचुर मात्रा में आयरन मौजूद होता है जिस वजह से यह खून को बढ़ाने में भी सहायक हैं। एनीमिया के रोगी को गुड़ बहुत ही फायदा पहुंचाता है।
यहां पर हम जानेंगे कि गुड़ खाने के फायदे क्या हैं, गुड़ खाने के नुकसान और गुड़ के उपयोग।
गुड़ खाने के फायदे
गुड गन्ने के रस को पका कर बनाया जाता है जिसे एक प्रोसेस से गुजरना पड़ता है। जब गुड़ का उपयोग हम खाने के रूप में करते हैं तो यह हमारे शरीर को अनेकों प्रकार से फायदा पहुंचाता है। चाहे वह पाचन क्रिया को ठीक करना हो या पाचन समस्या दूर करने या पेट संबंधी कोई अन्य बीमारी हो तो उसमें गुड बहुत फायदेमंद होता है।
नीचे कुछ गुड़ खाने के फायदे दिए गए हैं:
- गुड़ का सेवन करने से कब्ज की समस्या दूर होती है और यदि भोजन में गुड़ का सेवन करते हैं तो पेट संबंधी अन्य बीमारियां जैसे एसिडिटी, पेट फूलने की समस्या आदि इससे ठीक हो जाती है।
- सर्दी जुखाम का इलाज करने में भी गुड़ काफी उपयोगी साबित होता है और एक गर्म पानी में गुड़ डालकर उसमें थोड़ा सा अदरक मिलाकर उबाल कर पीने से यह सर्दी जुकाम को ठीक करता है।
- जिन महिलाओं को पीरियड के दौरान दर्द ज्यादा ठंड की समस्या है, उन्हें गर्म दूध में गुड़ मिलाकर पीना चाहिए जिससे यह समस्या ठीक होती हैं।
- सर्दी के दिनों में गुड़ का सेवन करने से यह सर्दी नहीं लगने देता और सर्दी जुकाम और खांसी इत्यादि से आपको राहत देता है।
- हर रोज खाने के बाद गुड़ का एक छोटा सा टुकड़ा खाने से जोड़ों में दर्द की समस्या दूर होती है, यह गुड़ खाने के फायदे में से एक है।
- गुड़ खाने से हमारे शरीर में मौजूद हानिकारक टॉक्सिंस बाहर निकलते हैं और शरीर की सफाई के साथ साथी है त्वचा की सफाई भी करता है।
- क्योंकि गुड टॉक्सिंस को बाहर करता है इसीलिए कील मुहांसों की समस्या भी गुड़ खाने से नहीं होती।
- गुड आयरन से भरपूर होता है इसलिए यदि किसी के शरीर में आयरन की कमी हो तो इस समस्या को ठीक कर सकता है। एनीमिया के रोगियों के लिए यह बहुत फायदेमंद रहता है।
- गुड में काफी एनर्जी मौजूद होती है इसलिए यदि आप कमजोरियां थकान महसूस करते हैं तो प्रतिदिन गुड़ खाना चाहिए थकान और कमजोरी की समस्या दूर होगी।
- यदि गुड़ के छोटे से टुकड़े को टॉफी की तरह खाया जाए तो इससे पाचन बेहतर होता है और पेट में गैस नहीं बनती।
- गुड़ के सेवन से शरीर में खून की सफाई होती है और फेफड़ों के संक्रमण को भी बूढ़े ठीक करता है।
- अस्थमा के रोगियों के लिए गुड काफी लाभदायक होता है और इसका सेवन करने से अस्थमा की समस्या नहीं होती।
- यदि गला बैठ गया है आवाज निकलने में तकलीफ हो रही है तो गुड़ के सेवन से यह ठीक होता है।
- मूड को ख़ुशनुमा बनाने में गुड़ मदद करता है। प्रतिदिन गुड़ खाने के मूड सही रहता है, और माइग्रेन की समस्या से भी राहत मिलती है।
- गुड़ खाने से भूख लगती है, और यह बच्चों के लिए बहुत फ़ायदेमंद है।
- गुड़ का सेवन करने से लिवर डिटॉक्सिफिकेशन होता है, और जो लेवल में हानिकारक पदार्थ मौजूद होते हैं वह बाहर निकलते हैं।
- नियमित तौर पर गुड़ का सेवन करने से हड्डियां मजबूत रहती हैं।
- यह हमारी यूनिटी को बढ़ाता है और इम्यून सिस्टम को दुरुस्त करता है।
गुड़ के नुकसान
गुड़ हमें बहुत फ़ायदा पहुँचता है, और हमारे शरीर की अलग अलग समस्याओं को भी दूर करता है। परंतु गुड़ खाने के फायदे के साथ हमें गुड़ खाने के नुकसान भी हो सकते हैं। नीचे गुड़ के नुकसान दिए गए हैं।
- यदि आपको एलर्जी है तो इसके सेवन से एलर्जी बढ़ सकती है।
- गूगल हमारी भूख को बढ़ाता है इसलिए यदि आपके साथ ज्यादा सेवन करते हैं तो यह आपकी बुक को बढ़ाएगा जिससे आपका वजन भी बढ़ सकता है।
- एक सीमित मात्रा में गुड़ खाने से शुगर के मरीजों को फायदा पहुंचता है परंतु इसका अधिक सेवन करने से शुगर लेवल बढ़ सकता है।
- गुड़ की तासीर गर्म होती है इसीलिए गर्मियों में इसका ज्यादा शेयर करने से नुकसान हो सकता है।
- यदि आपके शरीर में सूजन रहती है तो आपको इसके सेवन से बचना चाहिए क्योंकि गुड़ में शक्कर की मात्रा सूजन का कारण बन सकती है।
- अल्सरेटिव कोलाइटिस के मरीज को गुड़ नहीं खाना चाहिए, ऐसा करने से आपको और अधिक समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
- गुड की तासीर गर्म होती है इसीलिए अधिक मात्रा में खाने से नाक से खून बह सकता है। इसीलिए सर्दियों के मौसम में इसका सेवन अच्छा माना जाता है।
- गुड़ खाने से कब्ज की समस्या ठीक होती है परंतु यदि इसका अधिक सेवन किया जाए तो आपको दस्त भी हो सकते हैं।
पढ़ें: बेकिंग सोडा – 10 से ज़्यादा फ़ायदे, नुकसान, उपयोग और सूत्र
गुड़ के उपयोग
- गुड़ का उपयोग चाय बनाने में किया जाता है और यह चाय हमारे पाचन समस्या को ठीक करती हैं।
- गुड अपने आप में ही एक मिठाई है परंतु इसका उपयोग कई प्रकार की मिठाई बनाने में भी किया जाता है।
- गज्जक जिसे चिक्की भी कहते हैं उसको गुड़ और मूंगफली के मिश्रण से बनाया जाता है।
- कई प्रकार के आयुर्वेदिक दवाइयां बनाने में गुड़ का उपयोग होता है।
निष्कर्ष
गुड पेट संबंधित समस्याओं पाचन संबंधी समस्याओं के लिए बेहतरीन औषधि है। यह एक बेहतर एंटीऑक्सीडेंट है जो हमारे शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है परंतु इसका अधिक सेवन शुगर लेवल को भी बढ़ा सकता है इसलिए अधिक मात्रा में से खाने से बचना चाहिए। गुड़ खाने के फायदे हैं तो कुछ लोगों को गुड़ खाने के नुकसान भी हो सकते हैं। इसीलिए यदि आप किसी बीमारी से ग्रस्त है तो उस बीमारी में गुड़ के प्रभाव के बारे में ज़रूर जान लें।