हर्निया, पेट की एक सामान्य बीमारी होती है। लेकिन कुछ स्थितियों में यह गंभीर भी हो सकती है। हर्निया 5 प्रकार का होता होता है:- 1. हाईटल हर्निया 2. इंग्वाइनल हर्निया 3. अंबिलिकल हर्निया 4. वेंट्रल हर्निया 5. इंसिजनल हर्निया। इस लेख में आपको हाईटल हर्निया और इसके कारण, लक्षण और बचाव के विषय में संक्षिप्त में बताया गया है।
हाईटल हर्निया क्या है?
पेट के ऊपरी हिस्से को सीने से अलग करने के लिए एक मांसपेशी से बनी एक तरह की दीवार होती है जिसे डायाफ्राम कहते हैं ,और इस डायाफ्राम के अंदर के छेद को हाइटल या हाइटस कहा जाता है। इस छेद के अंदर से सिर्फ़ भोजन नली ही निकलती है जो पेट के साथ जुड़ी होती है। Hiatal Hernia / Hiatus Hernia लेकिन जब पेट के ऊपरी हिस्से से कोई भाग इस छेद से निकल कर सिने तक पहुँच जाता है, या भोजन नली का आकार बड़ा हो जाता है और वो सीने की तरफ़ उभर जाता है, तो इसे हाईटल हर्निया कहते हैं। हाईटल हर्निया भी दो प्रकार का होता है।
-
पैराएसोफेगल हर्निया: जब ऊपरी पेट का हिस्सा या आँतें हाईटल छेद से होकर सीने की तरफ़ चला जाता है तो उसे पैराएसोफेगल हर्निया कहते हैं। पैराएसोफेगल हर्निया होना आम बात नहीं है और यह ज़्यादा हानिकारक होता है। क्योंकि इसमें पेट का हिस्सा भोजन नली के साथ हाईटल छेद में फँस जाता है, जिसके कारण खून की सप्लाई भी बँध हो सकती है, ऐंठन आ सकती है जो ज़्यादा ख़तरनाक है। इस हर्निया को endoscopy टेस्ट के द्वारा पहचाना जा सकता है। सीने में दर्द, पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द, भूख लगने पर भी पेट भरा महसूस होना कुछ पैराएसोफेगल हर्निया के लक्षण है।
- Advertisement -
-
स्लाइडिंग हाईटल हर्निया: स्लाइडिंग हाईटल हर्निया होना आम है, और यह ज़्यादा ख़तरनाक नहीं होता। इसमें भोजन नली में उभार आने के कारण, भोजन नली हाईटल छेद से सीने की तरफ़ चली जाती है।
हाईटल हर्निया होने के कारण
हाईटल हर्निया के कारण मुख्यतः मांसपेशी का कमजोर होना, भूख से ज़्यादा पेट भर कर भोजन करना, या किसी प्रकार की चोट लगना हो सकते हैं। वैसे इस हर्निया का कारण स्पष्ट नहीं होता, लेकिन नीचे दिए गए बिंदु हाईटल हर्निया होने के कारण बन सकते हैं।
- बढ़ती उम्र के साथ डायाफ़्राम की मांसपेशियों की कमजोरी
- डायाफ़्राम वाले हिस्से में किसी परकार की चोट लगना
- पेट में या आसपास की मांसपेशियों में तनाव रहना, जैसे ज़्यादा भोजन की वजह से, उल्टी, क़ब्ज़, या भारी वजन उठाने के कारण
- मोटापा ज़्यादा होना
हाईटल हर्निया के लक्षण
- सीने में दर्द
- पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द
- भूख लगने पर भी पेट भरा महसूस होना
- कलेजे में उभार महसूस होना
- गले में लगातार ऐसिड महसूस होना
बचाव कैसे करें?
हाईटल हर्निया से कुछ तरीक़े अपनाकर बचा जा सकता है। नीचे कुछ ऐसे तरीक़ों के बारे में हमने बताया है जिनकी मदद से आप हाईडल हर्निया की रोकथाम कर सकते हैं और अपना बचाव कर सकते हैं।
- खाना खाने के बाद आगे की तरफ़ न झुकना: जब हम पेट भर कर खाना खा लेंगे तो भूलकर भी आगे की तरफ़ न झुक कर हम हाईटल हर्निया से बचाव कर सकते हैं। अगर हम खाना खाने के बाद आगे की तरफ़ झुकते हैं, तो यह इसे बढ़वा देगा जो इसे और ज़्यादा बुरा बना सकता है।
- ढीले कपड़े पहनना: टाइट कपड़े पहनने से पेट पर दबाव रहता है, जो इसका कारण बन सकता है। इसीलिए हमेशा ढीले ढाले कपड़े पहने।
- सिर को ऊँचा रख कर सोना: अगर हम सिर को ऊपर करके सोते हैं तो दबाव नीचे की तरफ़ रहता है, जो हाईटल हर्निया के लिए सही है, इसीलिए हमेशा कोशिश करे की सिर का स्तर ऊँचा रखें।
- झुक कर काम ना करना: ज़्यादातर महिलाओं की दिनचर्या में ज़्यादा सावधान रहने की ज़रूरत है, क्योंकि महिलायें घर के काम जैसे पोछा लगाना, झाड़ू आदि का काम करती हैं, जिसमें उनको झुक कर काम करना होता है। इसलिए ऐसे कामों से बचे।
यह भी पढ़ें: