दोस्तों, कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने या घटने की स्थिति हमारे लिए अच्छी नहीं हैं। इसकी मात्रा को संतुलित रखना चाहिए अर्थात हमें इसे ज्यादा बढ़ने या घटने नहीं देना चाहिए। इस लेख में बताया गया है कि कोलेस्ट्रॉल के प्रकार कितने हैं और शरीर में यह कितना होना चाहिए।
कोलेस्ट्रॉल के प्रकार
यह दो प्रकार का होता है–
- हाई डेंसिटी लिपोप्रोटिन (High Density Lipoprotein, HDL)
- लो डेंसिटी लिपोप्रोटिन (Low Density Lipoprotein, LDL)
HDL कोलेस्ट्रॉल को हम अच्छा कोलेस्ट्रॉल कहते हैं। HDL में चर्बी की तुलना में प्रोटीन अधिक मात्रा में पाया जाता है। इसके होने से हृदय सम्बन्धी रोगों के कम होने की सम्भावना होती हैं। वहीँ दूसरी तरफ LDL होता है, जिसे हम खराब कोलेस्ट्रॉल भी कहते हैं। LDL में चर्बी की जगह पर प्रोटीन की अधिकता होती है। LDL के कारण हमारे शरीर में हृदय रोग और अन्य कोलेस्ट्रॉल के असंतुलन सम्बन्धी रोग पनपते हैं।
उपरोक्त वर्णित दोनों प्रकार के अलावा भी एक वसा का प्रकार है, जिसे ट्राईग्लिसरोइड (Triglycerides) कहते हैं। यह भी हमारे रक्त में होता है। हमारा शरीरी इसके द्वारा ऊर्जा बनाता है। ट्राईग्लिसरोइड की मात्रा भी संतुलित होनी चाहिए।
- Advertisement -
शरीर में कितनी मात्रा होनी चाहिए
कोलेस्ट्रॉल का निर्माण यकृत में होता है, जिसकी मात्रा संतुलित होनी चाहिए। लेकिन बहुत से लोगों को यह नहीं पता होता की हमारे शरीर में किस प्रकार के कोलेस्ट्रॉल की कितनी मात्रा आदर्श रूप में होनी चाहिए।
आवश्यक मात्रा का वर्णन निम्नलिखित है:
- सामान्यतया कोलेस्ट्रॉल की मात्रा शरीर में 200mg/dl से कम ही रहना चाहिए। LDL की मात्रा 100mg/dl से कम रहनी चाहिए और HDL की मात्रा शरीर में 60mg/dl से ज्यादा ही होनी चाहिए। इसके साथ साथ ट्राईग्लिसरोइड की मात्रा 150mg/dl से कम रहनी श्रेष्ठ मानी जाती है।
- वयस्कों में पुरुषों के लिए HDL की मात्रा 40mg/dl से ज्यादा और महिलाओं के लिए 50mg। dl से ज्यादा होना बेहतर रहता है और LDL की मात्रा अगर कोरोनरी आर्टरी बिमारी हो तो 70mg/dl से कम ही होनी चाहिए। इसके साथ साथ वयस्कों में ट्राईग्लिसरोइड की मात्रा 149mg। dl से कम रहना चाहिए।
- बच्चों या किशोरों के लिए HDL की मात्रा 45mg/dl से ज्यादा और LDL की मात्रा 110mg/dl से कम होनी चाहिए। इसके साथ साथ ट्राईग्लिसरोइड की मात्रा 9 वर्ष से कम आयु वाले बच्चों में 75mg/dl से कम और 10 वर्ष से 19 वर्ष तक के किशोरों के लिए इसकी मात्रा 90mg/dl से कम होनी चाहिए।
यह भी पढ़ें:
कोलेस्ट्रॉल कम होने के नुकसान व लक्षण
प्रेगनेंसी के शुरुआती लक्षण क्या हैं और लक्षणों को कैसे पहचानें
कोलेस्ट्रॉल कैसे बढ़ता है, इसके लक्षण और नुकसान