शुक्रवार, जून 9, 2023

(Google Ads) Google Adwords kya hai?

- Advertisement -

आपने Google Adsense के बारे में तो कई बार सुना होगा लेकिन क्या आपको पता है कि Google AdWords kya hai? यदि नहीं तो यह पोस्ट इसी से संबंधित हैं, इसमें हम चर्चा करेंगे “Google Adwords क्या है और Google Ads कैसे काम करता है।” इसके साथ साथ Adsense Adwords से संबंधित कुछ अन्य जानकारियां भी आपको यहां पर प्राप्त होंगी जो आपके लिए बहुत उपयोगी रहेंगी।

आज के समय में अपने किसी भी Business और Services को आगे बढ़ाने के लिए Advertisements की जरूरत पड़ती है। पुराने समय में Advertisements के लिए Banner, News paper Advertisements, Tv और केबल टीवी इत्यादि पर अपने Business या Services की Marketing की जाती थी। वैसे तो आज के समय में भी इन सभी Marketing Strategy की help ली जाती है, परंतु इस आधुनिक समय में लोग टीवी और Newspaper या केबल टीवी पर समय बिताने से ज्यादा Internet पर समय बिताते हैं।

क्योंकि लोग Internet पर ज्यादा समय बिताते हैं इसीलिए Business और Services इत्यादि की Advertisements और Marketing के लिए Online Platforms जैसे Website, YouTube, Facebook, Instagram और अन्य प्रकार के Social Media Platforms सबसे बेहतर हैं।

अब ऐसा तो नहीं हो सकता कि आप अपने Business या Services की Advertisements के लिए बहुत सारी Website बनाकर तैयार करें, या Social Media Platforms पर अपने Page और चैनल बनाकर अपने Business को Promote करें। हालांकि Social Media Platforms पर Page और अपनी Website होना जरूरी है। परंतु, जब बात internet पर मौजूद websites पर या Youtube पर advertisement की आती है, तो वहाँ Google Adwords आपकी मदद करता है।

- Advertisement -

Note: Google Adwords का नाम बदलकर Google Ads कर दिया गया है।

Google AdWords क्या है?

Google AdWords गूगल का एक Platform है जो Advertiser की ads Internet पर चलाने में मदद करता है। यहां पर Advertisers अपनी Advertisement को सेट करते हैं, और गूगल इन सभी Ads को दुनिया भर की Website पर चलाता है जिससे Advertiser अपनी Company के Products या Services को Promote कर पाता है।

Google AdWords पर सेट की गई Ads को जब आप पब्लिश करते हैं तो यह Advertisements Google Adsense द्वारा Approved की गई Website पर दिखाई जाती हैं और YouTube Platform पर भी Google AdWords की मदद से Ads चलाई जाती हैं।

YouTube पर आप जब कोई भी Advertisement देखते हैं तो वह सभी Ads Google Adsense द्वारा ही चलाई जाती हैं, जो YouTube Platform पर दिखाई देती हैं।

- Advertisement -

Google AdWords का इतिहास

गूगल द्वारा सन् 2000 में Google AdWords को बनाया गया था जिसका प्रमुख कार्य Business को Internet पर Advertisement Services देना था। और आज भी यह अपने काम को बखूबी निभा रहा है।

शुरुआत में गूगल ने इसका नाम Google AdWords रखा जिससे सन 2018 में बदलकर Google Ads कर दिया गया। वैसे तो Google Ads कई प्रकार से earning करता है परंतु इसका मुख्य income करने का साधन Google Ads ही है। एक रिपोर्ट के मुताबिक इस Platform की मदद से गूगल ने 130 बिलियन अमेरिकी डॉलर से भी अधिक 1 साल में पैसे कमाए हैं। हर साल गूगल अपने Google Ads Platforms से 130 बिलियन डॉलर से अधिक कमाता है जो हर साल बढ़ता रहता है।

यह गूगल Adwords गूगल ने सन 2000 में शुरू किया था और Internet पर Advertisement देने के लिए सबसे अधिक मार्केट का शेयर गूगल के पास ही है और इसके लिए Google Ads का उपयोग किया जाता है।

Google Ads के प्रकार

Google AdWords जिसे Google Ads के नाम से वर्तमान समय में जाना जाता है, वह तीन प्रकार से Advertisements चलाता है।

- Advertisement -
  • Video Campaign – Video Campaign Advertisement में 6 से 15 सेकंड का Video मौजूद होता है और Google Ads दोबारा इसे YouTube Platform पर दिखाया जाता है। जब भी आप YouTube पर कोई Video देखते हैं और उस Video पर जो Advertisements Video के रूप में चलती है वह Google Ads का Video Campaign का ही हिस्सा होती हैं।
  • Search Network Campaign – इस तरह की Advertisement को गूगल Search Results में दिखाया जाता है। जब आप कोई गूगल पर Search करते हैं तो सबसे पहले कुछ Website को Advertisement के रूप में दिखाया जाता है, जो Google Ads द्वारा Sponsored की जाती है। इस प्रकार की Advertisement Text based होती हैं, और इन विज्ञापनों को Text के रूप में Search Results में दिखने वाली दूसरी Website की तरह ही दिखाया जाता है।

  • Display Network Campaign – इस Campaign द्वारा गूगल सभी Advertisements को Image के रूप में दिखाता है जिसे आप अलग-अलग Website पर देख सकते हैं। कोई अपने Business की Advertisement Image के रूप में करना चाहता है तो Google Ads द्वारा Display Network Campaign से ऐसा किया जा सकता है।
Video Campaign
  • Advertisements Video के रूप में होती हैं।
  • Advertisement को Google Adsense अप्रूव्ड YouTube चैनल पर दिखाया जाता है।
  • Skippable ads, Non-skippable ads और display ads इस Campaign की मुख्य Ads होती है।
Search Network Campaign
  • गूगल Search Results में दिखाई जाती हैं।
  • Web Page को Promote करने के लिए यह Advertisement होती हैं।
  • Search Results के ऊपरी हिस्से और नीचे वाले हिस्से में यह Advertisement दिखाई जाती हैं।
  • इन Advertisement का Format Text रूप में होता है, और यह Search Results में दिखाई जाने वाली दूसरी Website की तरह दिखाई देती हैं।
Display Network Campaign
  • Google Adsense अप्रूवल Website पर यह Ads दिखाई जाती है।
  • यह Advertisements Image Format में होती हैं।
  • Web Pages पर इन्हें अलग-अलग साइज में दिखाया जाता है।

यह तीन मुख्य Advertisement Campaign Google Ads द्वारा चलाए जाते हैं परंतु इसके अलावा भी Ads Campaign Google Ads में मौजूद हैं जिनका विवरण नीचे है।

  • Shoping Ads
  • Apps Ads
  • Smart Ads
  • Local Ads
  • Discovery Ads

आप इस ब्लॉग में भी गूगल Display Network Campaign द्वारा चलाई गई Website को देख सकते हैं।

Google Ads Algorithm

गूगल की मदद से आप अपने Business के Services और Products को Promote कर सकते हैं और अपने Buyer तक आसानी से पहुंचा सकते हैं। चलिए जानते हैं कि Google Ads Algorithm कैसे काम करता है। और एक Advertiser कि Ads को गूगल कैसे Promote करता है।

  • Step 1: पहले step में कोई भी Business Owner या Company अपने विज्ञापन को Google Ads में Submit करती है, और Keywords के हिसाब से गूगल द्वारा चार्ज किया जाता है। गूगल द्वारा किए जाने वाला चार्ज यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप अपनी Advertisement को किस प्रकार की Website पर और किस प्रकार के Keywords पर दिखाना चाहते हैं। आप इस Step में ऊपर दिए गए Advertisement टाइप्स को यूज कर सकते हैं और अपने विज्ञापन को Google Ads में Submit कर सकते हैं।
  • Step 2: दूसरे चरण में आपके द्वारा Submit की गई Advertisements को गूगल एनालाइज करता है, और वह देखता है कि आपके द्वारा दिए गए Advertisement में किसी भी प्रकार का कोई प्राइवेसी पॉलिसी और कम्युनिटी गाइडलाइन का उल्लंघन तो नहीं है। यदि ऐसा नहीं होता तो आपकी Ads को गूगल द्वारा अगले चरण के लिए भेज दिया जाता है।
  • Step 3: तीसरे step में आपके द्वारा चुने गए Ads Campaign से संबंधित Google Adsense या गूगल Search Results के साथ आपकी Advertisement को शेयर किया जाता है। इसके बाद आपके विज्ञापन को अलग-अलग Platform पर अलग-अलग प्रकार से दिखाया जाता है जो आपके द्वारा चुनी गई Ads Campaign पर निर्भर करता है।

आज के समय में गूगल interest based targeting Advertisements अपने User को दिखाता है। उदाहरण के लिए यदि आपने पिछले कुछ समय में मोबाइल खरीदने या होटल बुक कराने इत्यादि की वर्ड से संबंधित गूगल पर Search किया है, तो उसके बाद जब भी आप किसी गूगल पार्टनर Website पर जाएंगे तो आपको उससे संबंधित Advertisement शो होंगे। यदि उस Website का Content उससे संबंधित नहीं भी होगा तब भी आपको आपके द्वारा Search की गई History से संबंधित Advertisement दिखाए जाते हैं।

यदि आपने पहले कभी कुछ ऐसा गूगल पर Search नहीं किया है तो जिस Website पर आप Visit कर रहे हैं, उस Website के Content से संबंधित Ads दिखाए जाते हैं।

गूगल Search Engine Ads क्या है?

जब भी आप गूगल पर Search करते हैं तो आपके द्वारा Search किए गए Keywords से संबंधित Search Page पर दिखाए जाते हैं। जब भी कोई Company या Advertiser अपनी Ads को गूगल Search Results में दिखाने के लिए Google Ads में Submit करता है, तो उसके Advertisement आपको Search Results में दिखाई देते हैं।

इसके लिए आपके द्वारा Search किए गए Keywords का मेल उस Advertiser की Advertisement में चुने गए Keywords के साथ होना जरूरी है। उदाहरण के लिए यदि आप एक मोबाइल खरीदना चाहते हैं, और आपने उस मोबाइल से संबंधित गूगल पर Search किया है तो जिस भी Website ने Google Ads में गूगल Search Engine Ads Campaign में संबंधित Keywords के लिए अपना Web Page Submit किया हुआ है तो आपको वह Web Page Search Results में शो होगा।

उदाहरण के लिए जब भी आप Online शॉपिंग के लिए गूगल में Search करते हैं तो आपको Amazon या Flipkart जैसी Website के Sponsored लिंक आपको Search Results में मिल जाते हैं।

2000 Credit Google Ads क्या है?

जब आप Google Ads पर Advertisement Submit करते हैं तो फ़्री में Google Ads 2000 रुपए तक की Ads Campaign चलाने का ऑफर देती है। यानी आप ₹2000 तक की Advertisement को बिल्कुल फ्री में चला सकते हैं जिसके लिए आपको कोई भी चार्ज नहीं देना होता।

जब भी आपको यह Campaign चलाते हैं तो उसके लिए आपको गूगल को पैसा देना होता है, जो आपके द्वारा चुने गए कि Keyword और Location पर निर्भर करता है। आपके द्वारा चलाई गई Ads को गूगल द्वारा अलग-अलग प्रकार की Website और Platform पर दिखाया जाता है जिसके लिए CPC, PPC, CPI और CPE इत्यादि के तहत आपको चार्ज किया जाता है।

  • CPC – CPC की फुल फॉर्म cost per click होती है जिसका मतलब है, की जब भी आपके विज्ञापन पर क्लिक होता है तो उसके लिए आपको भुगतान करना होगा।
  • CPE – CPE की फुल फॉर्म Cost per Engagement होती है, और यह Video Advertisement पर लागू होती है। Advertiser द्वारा दी गई Advertisement को जब कुछ समय के लिए उपभोक्ता द्वारा देख लिया जाता है तो Advertiser को इसके लिए भुगतान करना होता है। Youtube Ads इसका एक अच्छा उदाहरण है।
  • PPC – PPC की फुल फॉर्म Pay per Click होती है और PPC या CPC एक समान होती हैं। PPC को CPC कहकर भी पुकारा जाता है।

Google Ads Campaign चलाने का खर्च

जब भी कोई Advertiser Google Ads पर Campaign चलाता है तो उसे अपना बजट निर्धारित करना पड़ता है। Google Ads Platforms पर आप ₹100 प्रतिदिन से लेकर अपनी Ads Campaign शुरू कर सकते हैं और इसे अनलिमिटेड सीमा तक बढ़ाया जा सकता है।

जब भी आप कोई Google Ads Campaign चलाते हैं तो आपके द्वारा चुने गए Location और Keywords के हिसाब से गूगल आपको number of ads और Advertisement पर होने वाले क्लिक का अंदाजा दे देता है। जिससे आप अपने बजट को निर्धारित कर सकते हैं और यह अंदाजा लगा सकते हैं कि कितने रुपए प्रतिदिन खर्च करने पर कितने क्लिक मिलेंगे। गूगल द्वारा बताए गए क्लिक या Ads की संख्या को सटीक नहीं माना जा सकता परंतु गूगल इस संख्या को अपने Experience के हिसाब से बताता है जो लगभग समान होती है।

गूगल पर Advertisement चलाने के लिए किसी भी प्रकार कि कोई समय की पाबंदी नहीं है और आप किसी भी कीबोर्ड के लिए अपनी Ads को चला सकते हैं और इसका खर्चा आपके द्वारा चुने गए Keywords पर निर्भर करता है।

Google Ads पर Advertisement कैसे Submit करें?

Google Ads पर Ads Campaign चलाना बहुत ही आसान है जिसे नीचे बताए गए Steps को Follow करके आप आसानी से कर सकते हैं।

  1. गूगल अकाउंट बनाएं – यदि आपके पास गूगल अकाउंट नहीं है तो सबसे पहले आपको अपना गूगल अकाउंट बनाना होगा जिसके बाद आप Google Ads Platforms में लॉगिन कर सकते हैं।
  2. Ads Campaign चुने – Google Ads Platforms पर आपको अलग-अलग प्रकार के Ads Campaign बन जाते हैं और जिस प्रकार का भी विज्ञापन आप दिखाना चाहते हैं उसके अनुसार आप अपना Ads Campaign चुन सकते हैं।
  3. अपना लक्ष्य चुने – इस टाइप में आपको यह चुना होता है कि आप अपने Advertisement से ज्यादा क्या प्राप्त करना चाहते हैं। कुछ उदाहरण नीचे दिए गए हैं।
    • अपने Offline Business पर Visitor की संख्या बढ़ाना
    • Website पर ज्यादा Traffic लाना
    • YouTube Video को Promote करना
    • YouTube Video पर अपने Products या Services का विज्ञापन
    • अपने Business के लिए ज्यादा से ज्यादा Call प्राप्त करना
    • अपनी e-commerce Website पर सेल को बढ़ाना
  4. Location चुने – आपको यह चुनना होगा कि आप अपनी Ads को किस Location के लिए चलाना चाहते हैं। यदि आपकी Advertisement किसी स्थान से संबंधित है तो आप अपनी Ads को उस Location के लिए सीमित कर सकते हैं। उदाहरण के लिए यदि आपका Business दिल्ली में है और आप चाहते हैं कि दिल्ली के लोगों को ही यह Ads देखें तो आप अपनी Location में सिर्फ दिल्ली शहर को चुन सकते हैं।
  5. विज्ञापन बनाएं – अब आपको अपने Business के संबंधित Ads बनाने होंगे और अपने Advertisement में आप लोगों को attract करने वाले Keywords डाल सकते हैं जिसमें आप अपने Products या Services के बारे में बताएंगे। आपको अपने विज्ञापन को आकर्षित करने वाला और साफ सुथरा बनाना होता है ताकि वह उपभोक्ता को स्पष्ट नजर आए।
  6. विज्ञापन बजट – इस चरण में आपको अपना प्रतिदिन या महीने का बजट तय करना होता है, कि आप प्रतिदिन कितने रुपए अपने विज्ञापन पर खर्च करना चाहते हैं। यदि आप भविष्य में इसे हटाना या बढ़ाना चाहते हैं तो आप यह आसानी से कर सकते हैं
  7. Publish Ads – इस चरण में आपको अपनी Advertisement को Google Ads में Submit करना होता है और आपके द्वारा चुनी गई Ads Campaign के अनुसार आपकी Ads चालू हो जाएंगी। जब आप कोई भी लक्ष्य चुनते हैं, तो गूगल उस Goal के अनुसार ही लेगा। यदि आपका Call पूरा नहीं होता है तो गूगल उसके लिए आपको चार्ज नहीं करता है।

Google AdWords या Google Ads एक बहुत ही अच्छा Platform है जिसकी मदद से Advertisers अपनी Ads चलाते हैं और Online विज्ञापन करके अपने Business को आगे बढ़ाते हैं।

- Advertisement -
पिछला लेख
अगला लेख

सम्बंधित जानकारी

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisement -spot_img

ज़रूर पढ़ें

नवीनतम