जब हम internet का उपयोग करते हैं, तो कुछ भी सर्च करने के लिए हम ज्यादातर Google पर ही search करते हैं। और आपने कभी ना कभी तो सोचा होगा कि गूगल का आविष्कार किसने किया? Google कैसे काम करता है, और Google kya hai? आदि।
जब भी हम किसी भी चीज़ को search करने के बारे में सोचते हैं तो सबसे पहले नाम google का ही आता है। लेकिन Google से अलग भी दुनिया में Search Engine मौजूद हैं, जो google की तरह की काम करते हैं। पर क्या आप उनके बारे में जानते हैं? यदि नहीं तो इस ब्लॉग में आपको उन सभी दूसरे search engine के बारे में भी जानने को मिलेगा।
चलिए जानते हैं कि आख़िर Google Kya hai?, Google ka avishkar kisne kiya? और यह कैसे काम करता है।
गूगल का आविष्कार किसने किया?
आपने कभी ना कभी तो सोचा होगा कि google ka malik kaun hai, Google ka avishkar kisne kiya? और यह कंपनी कैसे शुरू हुई और किस प्रकार से इसने इंटरनेट की दुनिया में ऊंचाइयों को छुआ। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि गूगल कंपनी की शुरुआत दो दोस्तों ने की थी जो पीएचडी की पढ़ाई कर रहे थे।
परंतु Google ka avishkar किसी एक व्यक्ति ने नहीं बल्कि कुछ बुद्धिजीवियों और Engineers के संयुक्त प्रयास से हुआ है। लेकिन हम गूगल के आविष्कार का श्रेय सर्गी ब्रेन (Sergey Brin) और लैरी पेज (Larry Page) को देते हैं।
कैलिफोर्निया में स्टेंफोर्ड यूनिवर्सिटी में कम्प्युटर इंजीन्यरिंग से पीएचडी (PH.D) कर रहे 2 छात्रों ने इस कंपनी को शुरू किया था, जिनका नाम था सर्गी ब्रेन (Sergey Brin) और लैरी पेज (Larry Page) था, जो की गूगल कंपनी के बड़े शेयर होल्डर होने के साथ साथ इसके आविष्कारक भी हैं।
इसकी स्थापना के समय Scott Hassan नामक एक तीसरे संस्थापक भी थे। इन्होंने गूगल कंपनी के अधिकतर कोड़ टाइप किए थे, परंतु गूगल की स्थापना करने से पूर्व ही उन्होने रोबोटिक्स में अपना career बनाने के लिए इसको छोड़ कर चले गए थे। इन्होने Willow Garage नाम की कंपनी की सन् 2006 में स्थापना भी की थी। गूगल को छोडने की वजह से इनको गूगल कंपनी का Founder नहीं माना जाता है, जबकि Google ka avishkar करने में उनका महत्वपूर्ण योगदान था।
गूगल क्या है? – What is Google in Hindi
आज के समय में शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा जिसने गूगल का नाम ना सुना हो, लेकिन यह हर किसी को नहीं पता कि आखिर गूगल क्या है. दरअसल गूगल एक सर्च इंजन है जिस पर दुनिया भर की जानकारी मौजूद होती हैं। गूगल सर्च इंजन की मदद से हम अलग-अलग तरह की जानकारी ढूंढ सकते हैं और उनके बारे में जान सकते हैं। यह दुनिया का सबसे बड़ा सर्च इंजन है और इसका आविष्कार information share के लिए एक चमत्कार से काम नहीं है।
गूगल एक Search Engine है और यह Internet User के लिए Internet पर मौजूद जानकारियां ढूंढ कर User को उपलब्ध कराता है। गूगल ने Software की दुनिया में तो तहलका मचा ही दिया है उसके साथ साथ Hardware की दुनिया में भी पैर फैला रहा है। गूगल के फ़ोन, पिक्सेल्स और Google Home इत्यादि Products बाजार में आ चुके हैं। आज के समय हर Software इंजीनियर इस कंपनी में कार्य करना चाहता है।
दुनिया में उपयोग होने वाले अधिकतर Operating System गूगल के ही हैं। Android Operating System भी गूगल का है है। सबसे मशहूर ChromeOS भी गूगल का ही है। इसके अलावा Youtube को भी गूगल ने खरीद लिया है।
Google Keep, Google Assistant, Blogspot, Google Docs, Google Lens, Gmail, Google Suit जैसे Software भी गूगल की ही देन हैं। Wikipedia के अनुसार गूगल दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में शामिल है। गूगल कंपनी Cloud Computing, Online Advertising, Hardware और Software जैसी फील्ड इत्यादि Internet सेवाएँ और products में कार्य करती है। दुनिया के कुछ गिने चुने देशों को छोड़कर गूगल की सेवाएँ हर देश में उपयोग की जाती हैं।
अगर गूगल का भारत से संबंध के विषय में बात करें तो सबसे पहला नाम सुंदर पिचाई का आएगा। सुंदर पिचाई ही वर्तमान (2023) समय में गूगल के CEO हैं और इसके साथ साथ ”Alphabet” कंपनी जो की गूगल की पेरेंट कंपनी है का भी नेत्रत्व करते हैं। सुंदर पिचाई भारत के मूल निवासी हैं।
गूगल का आविष्कार कब हुआ?
गूगल एक Search Engine है जिसका आविष्कार संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) के कैलिफोर्निया में 4 सितंबर 1998 में हुआ था। दरअसल 15 सितंबर 1997 को www.google.com के नाम से domain को खरीदा गया था, उसके बाद सितंबर 4, 1998 में इसकी स्थापना एक Corporate कंपनी के रूप में हुई थी।
गूगल कैसे काम करता है?
दरअसल गूगल भी एक Search Engine होता है। गूगल के आविष्कार से पहले वेब पेज को तलाश करने के लिए डायरेक्ट्री का इस्तेमाल किया जाता था। गूगल से पहले मौजूद Search Engine, Keywords के आधार पर किसी वेब पेज को Rank करते थे। जिस वेब पेज पर सबसे ज्यादा कीवर्ड होते थे उस वेग पेज को ही सबसे ऊपर Rank किया जाता था। इसकी वजह से User को उचित परिणाम प्राप्त नहीं होते थे। परंतु गूगल को एक नई प्रणाली के आधार पर बनाया गया।
गूगल, सर्च किए गए विषय से संबन्धित वेब साइट को और उससे जुड़े हुए लिंक को पूर्ण रूप से विश्लेषण करने के बाद ही पेज को Rank करता है। इसकी वजह से User को अच्छे और बेहतर परिणाम प्राप्त होने लगे। आसान शब्दों में कहा जाए तो गूगल उसी पेज को Rank करता है जिस वेब साइट के पास सबसे ज्यादा Backlinks होती हैं।
यह विचार लैरी पेज का था और इसका नाम उन्होने pagerank रखा। उन्होने इस विचार को Scott को बताया, उसके बाद उन दोनों ने मिलकर इस विचार पर कोडिंग का कार्य करना शुरू किया। इस विचार के आधार पर बने Search Engine को bachrub का नाम दिया गया, क्योंकि यह वेब पेज को Rank करने के लिए बैक लिंक को आधार मानता था।
गूगल का उपयोग क्या हैं?
गूगल का आविष्कार होने के बाद गूगल ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और Google ने अलग-अलग प्रकार के Software और Platform तैयार कर अपने Users को दिए हैं। गूगल पर हम दुनिया की सब जानकारी तो जान ही सकते हैं, इसके साथ साथ गूगल के products भी हमारे जीवन में बहुत उपयोग हैं। गूगल के माध्यम से हम Entertainment के लिए Video देख सकते हैं, गाने सुन सकते हाँ और गूगल की बहुत सारी app हैं जिनका उपयोग हम अपने जीवन में करते हैं जैसे :-
- गूगल मैप (Google Map)
- जीमेल (G Mail)
- गूगल क्रोम (Google Chrome)
- गूगल पे (Google Pay)
- गूगल ट्रांस्लेट (Google Translate)
- गूगल लेंस (Google Lens)
- गूगल डॉक्स (Google Docs) इत्यादि
ऊपर बताई गयी App के अलावा भी बहुत सारी Apps और Software हैं गूगल के बनाए हुए जिनको हम आम जिंदगी में हमेशा इस्तेमाल करते हैं।
गूगल किस देश की कंपनी है?
गूगल संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) की कंपनी है। इसकी स्थापना USA के कैलिफोर्निया में हुई थी और इसके संस्थापक सर्गी ब्रिन और लैरी पेज हैं जो अमेरिका के निवासी हैं। लगभग एक लाख से अधिक लोग Google में काम करते हैं। वर्तमान समय (2023) में इसके CEO (Chief Executive Officer) सुंदर पिचाई हैं, जो की भारत के मूल निवासी हैं।
इंटरनेट की दुनिया में गूगल नंबर वन कंपनी है और इसने दूसरी वेबसाइट और कंपनियों को भी अपने साथ मिला लिया है और यूट्यूब इसका एक अच्छा उदाहरण है।
गूगल की तरह दूसरे Search Engine – Google Alternate Search Engines
- Yahoo
- Bing
- Yandex
- Baidu
- Ask.com
- DuckDuckGo
ये दुनिया भर के कुछ मुख्य Search Engines हैं, जिनका उपयोग आप गूगल की तरह ही कर सकते हैं।
गूगल कंपनी का मुख्यालय कहाँ है?
इसका मुख्यालय संयुक्त राज्य अमेरिका के कैलिफोर्निया में है। कैलिफोर्निया में ही इस कंपनी का आविष्कार हुआ था और इसके आविष्कारक भी कैलिफोर्निया के स्टेंफोर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करते थे।
गूगल के वर्तमान CEO कौन हैं?
गूगल के प्रथम CEO लैरी पेज थे। 2 अक्टूबर 2015 में भारत के मूल निवासी सुंदर पिचाई ने गूगल के CEO का पद ग्रहण किया और वर्तमान समय में गूगल के CEO सुंदर पिचाई ही हैं। सुंदर पिचाई का जन्म भारत में हुआ था, बाद में वो संयुक्त राज्य अमेरिका में बस गए थे।
पढ़ें:
This is really interesting, You’re a very skilled blogger. I’ve joined your feed and look forward to seeking more of your magnificent post. Also, I’ve shared your site in my social networks!