दोस्तों और पाठकों कभी न कभी आप सबको यह जानने का विचार जरूर आता होगा की जिस राज्य में आप रह रहे हों इसका सबसे बड़ा गाँव कौनसा है। अगर आप हरियाणा से हो तो आपके मन में यह जानने की इच्छा जरूर होगी की haryana ka sabse bada gaon kaun sa hai या फिर यह भी जानना चाहते होंगे की Haryana ke 10 sabse bade gaon konse hain, Haryana ke sabse bade gaon ki list, अगर आप यह सब जानना चाहते हो तो आपके लिए यह जानकारी इस लेख में आपको मिल जाएगी। इसके अलावा हरियाणा के सबसे बड़े गाँव के विषय में संक्षिप्त जानकारी भी मिलेगी।
हरियाणा का सबसे बड़ा गाँव कोन सा है? Haryana ka sabse bada gaon kaun sa hai?
हरियाणा राज्य के सबसे बड़े गाँव का नाम है ”सिसई कालीरावण”। यह गाँव 700 वर्ष से भी ज्यादा माना आता है। यह गाँव हरियाणा के हांसी शहर से 10 किलोमीटर और हिसार से 36 किलोमीटर दूरी पर है। इस गाँव के बुजुर्ग बताते हैं की इस गाँव का इतिहास राजस्थान के जैसलमेर से संबन्धित है। इस गाँव की 70% साक्षरता दर है। इस गाँव में पढ़े लिखे लोग रहते हैं। इस गाँव में दो पंचायते हैं, क्योंकि यह गाँव दो हिस्सों में बंटा हुआ है – 1. सिसई 2. सिसई कालीरावण। गाँव के बीचों बीच एक गली है जिससे की गाँव के दो हिस्सों की पहचान की जा सकती है।
ज़रूर पढ़ें: हरियाणा दिवस कब मनाया जाता है? – संबंधित सभी जानकारी
कुछ ऐतिहासिक तथ्य
- ऐसा कहा जाता है की यह गाँव लगभग 700 वर्ष पहले पूना नामक राजा ने एक विशाल स्नानागार बनवाया था जो की 45 एकड़ में बनवाया था वह अब एक तालाब का रूप ले चुका है।
- सन्न 1945 में इस गाँव में मिडल स्कूल खुला था जो की 1990 में update होकर Senior Secondary हो चुका है।
- इस गाँव में 2002 में लड़कियों के लिए अलग से Senior Secondary School खुल गया था।
- इस गाँव को खेल कूद के विषय में भी जाना जाता है। मास्टर चंदगी राम हिंदकेशरी इसी गाँव के व्यक्ति हैं। है।
सीसाय गाँव के कुछ उल्लेखनीय व्यक्तियों के नाम
- मास्टर चंदगी राम – हिन्दकेशरी
- मेजर राजेंद्र सिंह
- चौधरी अमी लाल राय साहब
- चौधरी मेहताब सिंह
- चौधरी वेद प्रकाश (पूर्व सरपंच) – दो बार सरपंच रहे
- सूबेदार रणधीर सिंह – वीरचक्र
- चौधरी लहाना सिंह
- चौधरी धूप सिंह
- चौधरी जय लाल – रोघी खाप पंचायत के प्रधान
- चौधरी बबलू राम आर्य
- प्रदीप सिंह सिहाग – प्रोफेसनेल बॉक्सर
- चौधरी मेहताब सिंह
हरियाणा के 10 सबसे बड़े गाँव की लिस्ट (जमीन के आधार पर):
क्रम संख्या | गाँव का नाम | जिला | जमीन |
1 | सिसई | हिसार | – |
2 | चौटाला | सिरसा | 19051 किल्ले |
3 | पाबड़ा | हिसार | 17932 किल्ले |
4 | बालसमंद | हिसार | 16897 किल्ले |
5 | बिघड़ | फतेहाबाद | 14463 किल्ले |
6 | गंगा | सिरसा | 12696 किल्ले |
7 | रोड़ी | सिरसा | 12580 किल्ले |
8 | हिजरावा कलाँ | फतेहाबाद | 11848 किल्ले |
9 | सदलपुर | हिसार | 11703 किल्ले |
10 | हिजरावा खुर्द | फतेहाबाद | 11231 किल्ले |
यदि हरियाणा से सम्बंधित कोई जानकारी लेना चाहते हैं, तो आप हमें कॉमेंट बॉक्स में लिख सकते हैं। यदि जानकारी अच्छी लगी हो तो दूसरों के साथ शेयर करें। धन्यवाद!
- Advertisement -
ज़रूर जाने: हरियाणा के जिले, सभी जिलों की जानकारी