Home Events 7 जनवरी का इतिहास – important events happened on 7 January

7 जनवरी का इतिहास – important events happened on 7 January

0
157
7 जनवरी, important events happened on 7 January

ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार 7 जनवरी साल के पहले महीने जनवरी का सातवां दिन होता है। 7 January को बहुत महत्वपूर्ण घटनाएं घटी हैं और बहुत सारे लोकप्रिय व्यक्तियों का जन्म भी 7 जनवरी के दिन हुआ है।

चलिए जानते हैं कि 7 जनवरी के दिन कौन-कौन सी ऐसी महत्वपूर्ण घटनाएं घटी हैं और किन-किन लोकप्रिय व्यक्तियों का जन्म किस दिन हुआ है।

बृहस्पति ग्रह के चौथे चांद की खोज

सन 1610 में जनवरी की 7 तारीख को इटालियन एस्ट्रो नवंबर गैलीलियो ने बृहस्पति के चौथे चांद की खोज की थी। उन्होंने इस चांद की खोज घर के बने टेलिस्कोप दोबारा की थी जो खुद गैलीलियो ने ही बनाया था।

जब वह तारों को देख रहे थे तो उन्होंने यह देखा कि कुछ चीज एक लगातार पैटर्न में चल रही है और उस समय के अंतरिक्ष ज्ञान के अनुसार उन्हें यह लगा कि यह तारा नहीं है। कुछ सप्ताह के पश्चात गैलीलियो ने इसका अध्ययन किया और इस निष्कर्ष पर पहुंचे कि यह कोई तारा नहीं बल्कि एक चंद्रमा है जो बृहस्पति के चक्कर काट रहा है।

पेशवा बाजीराव और जयसिंह 2 के बीच में शांति समझौता

भोपाल के युद्ध में पेशवा बाजीराव और जयसिंह 2 के बीच में शांति समझौता 7 जनवरी 1738 को किया गया था। यह भोपाल का युद्ध मराठा और मुगलों के बीच लड़ा गया जिसमें मराठा साम्राज्य की जीत हुई थी।

भोपाल का युद्ध 24 दिसंबर 1737 को मराठा साम्राज्य और कई मुगल सेनापतियों के बीच लड़ा गया था। इसके पश्चात 7 जनवरी 1738 को भोपाल के पास दोराहा में बाजीराव और जयसिंह द्वितीय ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए और मराठों को। मालवा का क्षेत्र सौंप दिया।

जेराल्ड ड्यूरेल – 7 January 1925

गेराल्ड दुरैल एक ब्रिटिश मूल के लेखक थे जिन्हें प्रकृति से बहुत प्यार था और इसके साथ-साथ वह संरक्षण वादी और टेलीविजन प्रस्तुतकर्ता भी थे। इनका जन्म 7 January 1925 को हुआ।

इन्होंने सन 1959 में ड्यूरेल वन्य जीव संरक्षण ट्रस्ट और जर्सी चिड़ियाघर की स्थापना की थी। जेराल्ड ड्यूरेल ने लगभग 40 के करीब किताबें लिखी जो ज्यादातर पशु और उन्हें कैसे रखा जाए उनके बारे में थी। यह जीव जंतुओं से प्रेम करने वाले व्यक्ति थे और 70 की उम्र में इनका देहांत 30 जनवरी 1995 को सेंट हेलियर जर्सी में हुआ।

ममता शंकर

ममता शंकर का जन्म 7 जनवरी 1955 को कोलकाता पश्चिम बंगाल भारत में हुआ। बंगाली सिनेमा में ममता शंकर एक बहुत बड़ा नाम है और यह एक अभिनेत्री और नृत्यांगना है।

बंगाल के मशहूर मृतक उदय शंकर और कमला शंकर के घर में इनका जन्म हुआ और इन्होंने उदय शंकर इंडिया कल्चर सेंटर में नृत्य और नृत्य कला का प्रशिक्षण प्राप्त किया। सन 1992 में इन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, 1993 में बीएफजेए अवार्ड, और सन 2002 में सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री के लिए बीएफजेए पुरस्कार मिला।

मुफ्ती मोहम्मद सईद

7 जनवरी 2016 को भारतीय राज्य जम्मू और कश्मीर के एक राजनीतिज्ञ मुफ्ती मोहम्मद सईद की मृत्यु हुई थी। मुफ्ती मोहम्मद सईद का जन्म 12 जनवरी 1936 को हुआ था।

मुफ्ती मोहम्मद सईद ने खुद की क्षेत्रीय पार्टी पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की स्थापना की और वह दो बार जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री रहे। इसके साथ-साथ वह राजीव गांधी के मंत्रिमंडल में पर्यटन मंत्री और भारत के गृह मंत्री भी रहे हैं।

मुफ्ती मोहम्मद सईद को गर्दन में दर्द और बुखार के कारण 24 दिसंबर 2015 को नई दिल्ली के एम्स अस्पताल में दाखिल करवाया गया और धीरे-धीरे उनकी हालत बिगड़ने के कारण 7 जनवरी 2016 को उनकी मृत्यु हो गई।

बिपाशा बसु

बिपाशा बसु बॉलीवुड की एक लोकप्रिय अभिनेत्री हैं जिनका जन्म 7 जनवरी 1979 को दिल्ली में हुआ। इन्होंने हिंदी फिल्म के अलावा तमिल, तेलुगू, बंगाली और इंग्लिश फिल्म जगत में भी अभिनेत्री के रूप में अपना योगदान दिया है।

अजनबी, बचना ए हसीनो, धूम 2, रेस और फिर हेरा फेरी इत्यादि उनकी कुछ महत्वपूर्ण फिल्मों में से एक हैं।

इरफान खान

इरफान खान का जन्म 7 जनवरी 1967 में हुआ, और यह एक बहुत ही लोकप्रिय अभिनेता रहे हैं जिन्होंने हिंदी फिल्म सिनेमा के अलावा ब्रिटिश और अमेरिकन फिल्म इंडस्ट्री में भी काम किया है।

इरफान खान को उनके अलग अंदाज के लिए जाना जाता था और हिंदी फिल्म जगत में इरफान खान एक बहुत बड़ा नाम है। इनकी मृत्यु 29 अप्रैल 2020 को हुई।

कपिल देव ने 300वीं टेस्ट विकेट ली

जनवरी महीने की 7 तारीख को कपिल देव ने अपनी 300 वीं विकेट ली थी। कपिल देव भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रह चुके हैं और उनके नेतृत्व में ही भारत ने अपना पहला क्रिकेट विश्व कप जीता था।

अगर आप कपिल देव के लिए बारे में और अधिक जानना चाहते हैं तो आप हमारी वेबसाइट पर कपिल देव का जीवन परिचय पढ़ सकते हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here