शनिवार, सितम्बर 23, 2023

नवीकरणीय और अनवीकरणीय संसाधन – ऊर्जा, स्त्रोत

- Advertisement -

हमारी पृथ्वी पर कई प्रकार के नवीकरणीय और अनवीकरणीय संसाधन मौजूद हैं। यह सभी संसाधन हमारी पृथ्वी के अंदर या बाहर मौजूद हैं और इन नवीकरणीय संसाधन और अनवीकरणीय संसाधन का उपयोग हम ऊर्जा के लिए और अन्य कार्यों के लिए करते हैं।

नवीकरणीय और अनवीकरणीय संसाधन
नवीकरणीय और अनवीकरणीय संसाधन

नवीकरणीय संसाधन किसे कहते हैं?

Navikarniya Sansadhan Kya Hai? सवाल के जवाब का आप किसके नाम से ही पता लगा सकते हैं। नवीकरणीय का मतलब होता है जिसे दोबारा से नया किया जा सके यानी जिसे दोबारा से उपयोग में लाया जा सकता है।

नवीकरणीय संसाधन वह संसाधन होते हैं जिनका बार-बार उपयोग करने के लिए उन्हें नवीकरणीय स्रोत से प्राप्त किया जा सकता है। इस प्रकार के नवीकरणीय संसाधन प्राकृतिक प्रक्रियाओं द्वारा पुनर्स्थापित होते हैं। परंतु जब हमारे द्वारा किसी भी संसाधन का उपयोग करने की दर उस संसाधन के पुनर्स्थापना की दर से अधिक हो तो वह नवीकरणीय संसाधन नहीं रह जाते।

जब किसी संसाधन का दोहन उसकी पुनर्स्थापना की दर से अधिक होता है तो वह संसाधन धीरे-धीरे समाप्त होने लगते हैं। अधिकतर जय हो संसाधन ही नवीकरणीय संसाधन होते हैं और जैविक प्रक्रियाओं द्वारा ही उनकी पुनर्स्थापना होती है।

- Advertisement -

नवीकरणीय संसाधन के उदाहरण

  • वन संसाधन: वन संसाधन जैसे पेड़ पौधे, जड़ी बूटी इत्यादि मानव उपयोग के योग्य बहुत सारी चीजें उपलब्ध कराते हैं। इसीलिए वन को एक नवीकरणीय संसाधन माना जाता है। जंगलों में पेड़ पौधे और जड़ी बूटियां प्राकृतिक रूप से बढ़ते हैं और अपने आप को दोबारा से पुनर्स्थापित करते रहते हैं।
  • जल संसाधन: जल संसाधन जैसे नदियां, झीलें और समुद्र की आधी जल संसाधन है जिनका उपयोग हम अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए करते हैं। इन संसाधनों का उपयोग बार-बार किया जा सकता है, जैसे नदियों के जल का उपयोग सिंचाई के लिए जिलों के जल का उपयोग पानी पीने और मत्स्य पालन के लिए और समुद्र के जल का उपयोग समुद्री भोजन के लिए किया जाता है। इसके अलावा पानी का उपयोग बिजली बनाने और अन्य कार्यों में भी किया जाता है।

नवीकरणीय संसाधनों में नवीकरणीय ऊर्जा संसाधनों को भी जोड़ा जाता है। जिन उर्जा के स्त्रोत को बार-बार उपयोग किया जा सके और जिनका क्षय नहीं होता।

  • सौर ऊर्जा: सौर ऊर्जा एक प्रकार की नवीकरणीय ऊर्जा संसाधन है जिसका उपयोग बार-बार किया जा सकता है और इस स्त्रोत से बार-बार ऊर्जा ली जा सकती है। क्योंकि सौर ऊर्जा हमें सूर्य से प्राप्त होती है जो लगातार हमारी पृथ्वी पर रहती है तो हम इस स्त्रोत से ऊर्जा प्राप्त करते हैं और यह एक नवीकरणीय ऊर्जा संसाधन है।
  • पवन ऊर्जा: पवन ऊर्जा का उपयोग हम बिजली बनाने और आटा चक्की जैसी कार्य करने के लिए करते हैं। पवन ऊर्जा एक नवीकरणीय ऊर्जा संसाधन है।
  • भूतापीय ऊर्जा: भूतापीय ऊर्जा ऊर्जा है जो पृथ्वी के अंदर मौजूद है और यह एक ऐसी ऊर्जा है जिसे मानव अलग-अलग कार्यों के लिए लगातार उपयोग में ला सकता है।

अनवीकरणीय संसाधन किसे कहते हैं?

अनवीकरणीय संसाधन वह संसाधन होते हैं जिनका भंडार एक सीमित सीमा में होता है और जिनके निर्माण में करोड़ों वर्ष लगते हैं। इन संसाधनों को बार-बार नहीं बनाया जा सकता और एक बार उपयोग करने के पश्चात यह संसाधन समाप्त हो जाते हैं और इनका पुनर्स्थापना संभव नहीं है।

पृथ्वी के अंदर मौजूद खनिज और अयस्क नवीकरणीय संसाधन के उदाहरण हैं जिनका निर्माण करोड़ों वर्ष की अवधि और पृथ्वी के अंदर मौजूद उच्च तापमान और दबाव के कारण हुआ है। इस प्रकार के संसाधनों के निर्माण के लिए इन्हें अलग-अलग प्रक्रियाओं से गुजरना पड़ता है जिसके बाद इनका निर्माण हो पाना संभव हुआ है।

अनवीकरणीय संसाधन जो पृथ्वी पर मौजूद है इन्हें बनने के लिए अलग-अलग प्रक्रियाओं से गुजरना पड़ा है। मानव द्वारा इस प्रकार की स्थिति बना पाना संभव नहीं है, इसीलिए इन संसाधनों को दोबारा से नहीं बनाया जा सकता।

- Advertisement -

अनवीकरणीय संसाधन के उदाहरण

  • कोयला: कोयला एक अनवीकरणीय संसाधन है जिसका उपयोग हम ऊर्जा प्राप्त करने और बिजली बनाने आदि कार्यों में करते हैं। यह पृथ्वी के अंदर मौजूद होता है जिसे खोदकर निकाला जाता है और कोयले का निर्माण करना संभव नहीं है।
  • खनिज पदार्थ: हमारी पृथ्वी पर मौजूद खनिज पदार्थ एक विशेष प्रक्रिया से गुजरने के पश्चात बने हैं जो सीमित है, खनिज पदार्थों को हम पृथ्वी से प्राप्त करते हैं परंतु उनका निर्माण कर पाना संभव नहीं है इसीलिए यह अनवीकरणीय संसाधन है।
  • पेट्रोलियम: पेट्रोलियम से हमें पेट्रोल, डीजल और अन्य प्रकार के पेट्रोलियम पदार्थ प्राप्त होते हैं जिनका उपयोग हम वाहनों को चलाने और अन्य कार्यों में इंजन आदि में करते हैं। पेट्रोलियम हमारी पृथ्वी पर सीमित सीमा में मौजूद है जिसका दोहन मानव द्वारा किया जा रहा है।
  • प्राकृतिक गैस: प्राकृतिक गैस भी एक अनवीकरणीय संसाधन है, जिसका भंडारण एक सीमित सीमा में ही हमारी पृथ्वी के अंदर मौजूद है।

जाने: पेट्रोल कैसे बनता है? पूरी प्रक्रिया सरल हिंदी भाषा में

नवीकरणीय और अनवीकरणीय संसाधन में अंतर

क्र.सं. नवीकरणीय संसाधन अनवीकरणीय संसाधन
1 नवीकरणीय संसाधन का उपयोग बार-बार किया जा सकता है। एक बार उपयोग करने के पश्चात और नवीकरणीय संसाधन समाप्त हो जाते हैं।
2 इनका दोबारा से पुनर्निर्माण किया जा सकता है। अनवीकरणीय संसाधन का पुनर्निर्माण संभव नहीं है।
3 नवीकरणीय संसाधनों का चक्र चलता रहता है जिससे इनका निर्माण होता रहता है। अनवीकरणीय संसाधन का चक्कर नहीं चलता है।
5 नवीकरणीय संसाधनों का निर्माण कुछ ही समय में हो जाता है। अनवीकरणीय संसाधनों के निर्माण में करोड़ों वर्षों का समय लगा है।
6 मानवीय कोशिशों द्वारा इनकी पुनर्स्थापना को और तेजी से बढ़ाया जा सकता है। मानव द्वारा इन संसाधनों की पुनर्स्थापना संभव नहीं है।
7 नवीकरणीय संसाधन ज्यादातर पृथ्वी की ऊपरी परत पर पाए जाते हैं। ज्यादातर अनवीकरणीय संसाधनों को पृथ्वी के अंदर से प्राप्त किया जाता है।
8 नवीकरणीय संसाधन से ऊर्जा प्राप्त करने पर प्रदूषण नहीं फैलता या फिर ना के बराबर होता है। अनवीकरणीय संसाधनों के उपयोग से प्रदूषण की समस्या बढ़ती है।
9 इन संसाधनों से ऊर्जा प्राप्त करना आसान है। इस प्रकार के संसाधनों से ऊर्जा प्राप्त करने के लिए इन्हें अलग अलग प्रक्रियाओं से गुजरना पड़ता है।
10 पेड़-पौधे, सूर्य और पानी आदि नवीकरणीय संसाधन हैं। जीवाश्म ईंधन एक अनवीकरणीय संसाधन है।

 

नवीकरणीय और अनवीकरणीय ऊर्जा स्रोत

अनवीकरणीय ऊर्जा स्रोत:

  • कोयला
  • पेट्रोल
  • डीज़ल
  • प्राकतिक गैस

नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत:

  • जल
  • सूर्य
  • वायु
  • पेड़-पौधे

निष्कर्ष

हमें उम्मीद है कि आप नवीकरणीय और अनवीकरणीय संसाधन के बारे में समझे होंगे। यदि नवीकरणीय संसाधन और अनवीकरणीय संसाधन के बारे में कोई सवाल हो, तो आप हमें कॉमेंट बॉक्स में लिख सकते हैं।

Rashvinder
Rashvinder
मैं Rashvinder Narwal टेक्निकल फील्ड में एक्सपर्ट हूं और कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ SEO में भी एक्सपर्टीज रखता हूं। मैं हमेशा जनरल नॉलेज और ज्ञानवर्धक टॉपिक्स के साथ ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर भी रिसर्च करता रहता हूं और उससे संबंधित लेख इस वेबसाइट पर पब्लिश करता हूं। मेरा मकसद हिंदी डाटा वेबसाइट पर सही जानकारी को लोगों तक पहुंचाना है।
- Advertisement -

सम्बंधित जानकारी

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

ज़रूर पढ़ें

नवीनतम