शनिवार, सितम्बर 23, 2023

सौरमंडल किसे कहते हैं? परिभाषा, खोज और ग्रह

- Advertisement -

सौरमंडल में सूर्य के साथ अन्य खगोलीय वस्तुएं भी शामिल हैं जैसे ग्रह, उपग्रह है और धूमकेतु या शुद्र ग्रह इत्यादि। इस लेख में जानेंगे कि सौरमंडल किसे कहते हैं और सौरमंडल में कितने ग्रह हैं। इन सवालों के जवाब के साथ सौरमंडल से जुड़े कुछ रोचक जानकारियां भी यहां पर मिलेंगी।

सौरमंडल किसे कहते हैं?

Solar System in hindi, सौरमंडल किसे कहते हैं, saurmandal kise kahate hai
Solar System in hindi, सौरमंडल किसे कहते हैं?

सूर्य और इसके चारों तरफ चक्कर लगाने वाले ग्रह, उपग्रह, शुद्र ग्रह और उल्का पिंड के समूह को सौरमंडल कहा जाता है। सौरमंडल दो शब्दों से मिलकर बना है जिसमें सौर का मतलब सूर्य है और मंडल का मतलब समूह है। या नहीं सूर्य से संबंधित समूह और सूर्य के चारों तरफ चक्कर लगाने वाले खगोलीय वस्तुओं के समूह को सौरमंडल कहते हैं।

हमारे सौरमंडल में 8 ग्रह मौजूद हैं, पहले सौरमंडल में नौ ग्रहों को गिना जाता था परंतु इसे बदलकर आठ ग्रह कर दिया है।

ज़रूर पढ़ें: पृथ्वी की उत्पत्ति कैसे हुई?

- Advertisement -

सौरमंडल में कितने ग्रह हैं?

हमारे सौरमंडल में कुल 8 ग्रह हैं। जिनके नाम नीचे दिए गए हैं:

क्र. सं.ग्रह का नामसूर्य की परिक्रमा (दिनों में)
1बुध (Mercury)88 दिन
2शुक्र (Venus)224.65 दिन
3पृथ्वी (Earth)365 दिन, 6 घंटे, 48 मिनट, 45.51 सेकंड
4मंगल (Mars)687 दिन
5बृहस्पति (Jupiter)4333 दिन
6शनि (Saturn)10,759 दिन
7अरुण (Uranus)30,660 दिन
8वरुण (Neptune)60,148.35 दिन

आधुनिक समय में ग्रहों की खोज दूरबीन द्वारा की गई थी। ग्रहों की खोज के अलग-अलग मत हैं और अलग-अलग वैज्ञानिकों के नाम लिए जाते हैं। परंतु सभी ग्रहों के नाम भारतीय संस्कृति से संबंधित वेदों में और प्राचीन किताबों में मिलते हैं।

सौरमंडल की खोज किसने की थी?

सौरमंडल की खोज निकोलस कोपरनिकस ने की थी जो एक खगोलशास्त्री थे और उन्होंने सूर्य केंद्रित प्रणाली का प्रस्ताव दिया था। उन्होंने बताया कि सभी ग्रह सूर्य की परिक्रमा करते हैं। कॉपरनिकस ने 1532 में एक पुस्तक प्रकाशित की जिसमें उन्होंने यह बताया कि सभी ग्रह सूर्य की परिक्रमा करते हैं।

सौरमंडल से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां

  • हमारे सौरमंडल में पृथ्वी एकमात्र ऐसा ग्रह है जहां पर जीवन मौजूद है।
  • सूर्य के सबसे पास बुध ग्रह मौजूद है।
  • सूर्य से सबसे दूर वरुण ग्रह मौजूद है,
  • हमारे सौरमंडल में कुल 9 ग्रह मौजूद थे, जिसे सर्वसम्मति से आठ कर दिया गया और नौवें ग्रह प्लूटो को शुद्र ग्रह की श्रेणी में रखा गया।
  • सौरमंडल लगभग 828000 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हमारी गैलेक्सी के केंद्र की परिक्रमा करता है।
  • हमारी आकाशगंगा का नाम मिल्की वे है।
  • वाइजर 1 ऐसा अंतरिक्ष यान है जो हमारे सौरमंडल से बाहर गया है।
  • शनि ग्रह के चारों तरफ छल्ले के आकार दिखाई देता है जो आकाशीय पिंडों से मिलकर बना है।
  • खोजे गए ग्रहों के अनुसार शनि सबसे अधिक चंद्रमा वाला ग्रह है। पहले बृहस्पति को सबसे अधिक चंद्रमा वाला ग्रह माना जाता था।
  • बुध और शुक्र ग्रह के पास अपना कोई चंद्रमा नहीं है।

सौरमंडल से संबंधित प्रश्नोत्तरी

सौरमंडल का सबसे गर्म ग्रह कौन सा है?

सौरमंडल का सबसे गर्म ग्रह शुक्र है। शुक्र के वायुमंडल में कार्बन डाइऑक्साइड गैस मौजूद है इसीलिए वह सबसे अधिक गर्म ग्रह है। सूर्य के सबसे करीब बुध ग्रह मौजूद है परंतु उसका कोई वातावरण नहीं है, और शुक्र ग्रह में मौजूद कार्बन डाइऑक्साइड का वातावरण उसे सबसे अधिक गर्म ग्रह बनाता है।

- Advertisement -

सौरमंडल का सबसे छोटा ग्रह कौन सा है?

बुध ग्रह सौरमंडल का सबसे छोटा ग्रह है और यह सूर्य के सबसे करीब वाला ग्रह ही है।

दूसरा सबसे छोटा ग्रह कौन सा है?

सौरमंडल में बुध ग्रह सबसे छोटा ग्रह है और उसके बाद मंगल ग्रह है दूसरा सबसे छोटा ग्रह मौजूद है। मंगल ग्रह को लाल ग्रह के रूप में भी जाना जाता है।

किस ग्रह को नीला ग्रह कहा जाता है?

पृथ्वी को नीला ग्रह कहा जाता है। पृथ्वी की 70 फ़ीसदी सत्य है पानी से ढकी हुई है इसीलिए यह अंतरिक्ष से नीला दिखाई देता है।

“सौरमंडल किसे कहते हैं” लेख से संबंधित जानकारी को अपने दोस्तों के साथ शेयर करें। धन्यवाद!

Rashvinder
Rashvinder
मैं Rashvinder Narwal टेक्निकल फील्ड में एक्सपर्ट हूं और कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ SEO में भी एक्सपर्टीज रखता हूं। मैं हमेशा जनरल नॉलेज और ज्ञानवर्धक टॉपिक्स के साथ ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर भी रिसर्च करता रहता हूं और उससे संबंधित लेख इस वेबसाइट पर पब्लिश करता हूं। मेरा मकसद हिंदी डाटा वेबसाइट पर सही जानकारी को लोगों तक पहुंचाना है।
- Advertisement -

सम्बंधित जानकारी

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

ज़रूर पढ़ें

नवीनतम