आचार्य चाणक्य जी एक बहुत बड़े राजनीतिक के और कुटी मीटिंग गए रहे हैं और ऐसा कौन व्यक्ति है जो उन्हें नहीं जानता। उनकी नीतियों पर चलकर ही चंद्रगुप्त अखंड भारत का सम्राट बना था। यदि कोई मनुष्य चाणक्य नीति की 10 बातें अपने जीवन में अपना लेता है तो वह उसकी पूरी जिंदगी को ही बदल कर रख देती है।
चाणक्य नीति की 10 बातें
- क्रोध को काबू में रखें – चाणक्य के अनुसार क्रोध किसी भी व्यक्ति के जीवन को नकारात्मक बना देता है और सही होते काम भी व्यक्ति अपने क्रोध के कारण बिगाड़ देता है। क्रोध के कारण व्यक्ति अपने संबंधों को भी खराब करता है और इसके साथ आपके शरीर पर भी बुरा प्रभाव इसका पड़ता है। किसी भी कारण से आपको क्रोध आ सकता है परंतु यदि ऐसी स्थिति है तो अपने क्रोध को काबू में रखें। क्रोध की स्थिति में अपने मन को शांत बनाए रखें और संयम रखें जिससे आपका क्रोध कुछ ही समय में शांत हो जाएगा।
- आलस को त्याग दें – जो व्यक्ति आलस करता है वह कभी भी सफल नहीं हो पता। जब आप किसी कार्य को पूर्ण करने में आलस रखते हैं तो वह कार्य पूर्ण नहीं हो पता है और ऐसे धीरे-धीरे आपको आलस की आदत पड़ जाती है और आपका जीवन बर्बादी की तरफ बढ़ जाता है। आलस आपको न केवल आर्थिक रूप से नुकसान पहुंचता है बल्कि आपके शरीर को भी यह नष्ट करता है। जो समय आप जी रहे हैं वह भविष्य में कभी भी नहीं आता या नहीं समय एक बार गुजर गया तो दोबारा वापस नहीं आता है इसलिए अपने समय का सही उपयोग करें और आलस को त्याग दें।
- अनुशासन में रहे – अनुशासन सफलता की कुंजी है और यदि आपने अपने जीवन में अनुशासन को अपना लिया है तो आपको सफल होने से कोई नहीं रोक सकता। अनुशासन में रहने वाला व्यक्ति दूसरे लोगों को प्रभावित करता है और किसी प्रकार से उसे अपना जीवन व्यतीत करने में कठिनाई महसूस नहीं होती। हमेशा अनुशासन में रहे और किसी भी विकट परिस्थिति में अपने मन को शांत बनाए रखें ताकि अनुशासनहीनता ना हो।
- अहंकार ना करें – जो व्यक्ति अहंकार में रहता है, उसके साथ रहना कोई पसंद नहीं करता ना उसका कोई साथी होता है और यदि कोई साथी है भी तो वह सिर्फ और सिर्फ दिखावे के लिए होते हैं। जो व्यक्ति अहंकार करता है उसका नाश होना निश्चित है। इसलिए चाहे आप कितने भी बुद्धिमान हो और समाज में आपका कितना भी नाम हो कभी भी अहंकार नहीं करना चाहिए।
- धोखा ना दे – यदि आपको सफल होना है तो आपको अपने साथ रह रहे लोगों का विश्वास जीतना पड़ता है। विश्वास के बिना आप सफल नहीं हो सकते हैं। यदि आप किसी को धोखा देते हैं, तो आपकी छवि भी खराब होती है। धोखा देने वाला व्यक्ति कुछ समय के लिए तो आगे बढ़ सकता है, परंतु एक समय ऐसा अवश्य आता है जिसमें उसका नाश होना निश्चित है।
- शिक्षा ग्रहण करें – शिक्षा न केवल आपके ज्ञान में वृद्धि करती है बल्कि आपको विकट परिस्थितियों में निर्णय लेने में भी सक्षम बनाती है। आपको यह सोचने और समझने में आसानी होती है कि समाज में किस प्रकार से रहना है और किसके साथ किस प्रकार से बात करनी है। शिक्षा आपके व्यक्तित्व में चार चांद लगा देती है।
- लोभ और लालच को त्याग दें – लोग और लालच होने पर व्यक्ति सही गलत का भेद नहीं कर पता है। जो व्यक्ति लोग भी और लालची होता है वह कभी भी दूसरों के बारे में नहीं सोच सकता। जो व्यक्ति इस प्रकार का स्वार्थ रखता है, वह लोग और लालच में अपने निर्णय लेता है, वह व्यक्ति दूसरों की नजरों में हमेशा नीचे गिरा रहता है।
- अच्छी संगति में रहे – आपकी संगत का प्रभाव आपके जीवन पर नकारात्मक या सकारात्मक पड़ता है। आप जिस तरह की संगत में रहेंगे इस प्रकार के कार्य आप करेंगे। यदि आप एक अच्छे व्यक्ति हैं और आप बुरे लोगों की संगत में रहते हैं तो आगे चलकर कभी ना कभी कोई बड़ा काम आप भी करेंगे। इसीलिए हमेशा अच्छी संगत में रहे और जिस प्रकार से आप अपना जीवन व्यतीत करना चाहते हैं उसी प्रकार के व्यक्तियों के साथ अपना समय व्यतीत करें।
- दूसरों की गलतियों से सीखे – कहते हैं कि अपने जीवन में की गई खुद की गलतियों को सिखाने में पूरा जीवन गुजर जाता है, इसीलिए यदि आपको समझदार बना है तो हमेशा दूसरों की गलतियों से सीखे। जब कोई दूसरा गलती करता है तो उससे सीख ले और वह गलती आप खुद ना दोहराएं।
- अपनी क्षमता को पहचाने – अपने आम को दूसरों से कम मत आंके और हमेशा अपनी क्षमता को पहचाने। अपनी क्षमता से अधिक के लिए आप प्रयास अवश्य कर सकते हैं, ताकि आपकी क्षमता में बढ़ोतरी हो परंतु कभी भी किसी बात के लिए अपने क्षमता से अधिक कमिटमेंट ना करें। इसके साथ आप अपनी क्षमता को पहचाने और यह महसूस करें कि आप दूसरों से कम नहीं है, यदि कोई दूसरा व्यक्ति कोई कार्य कर सकता है, तो आप भी उसे आसानी से कर सकते हैं। हमेशा अपनी क्षमता को लेकर सकारात्मक सोच रखें।
चाणक्य ने अलग-अलग परिस्थितियों के लिए बहुत सारी बातें कहीं हैं, और अपनी नीतियों के लिए वह जाने जाते हैं। चाणक्य नीतियों की 10 बातें जो ऊपर दी गई है यदि आप आचार्य चाणक्य की बातों को अपने जीवन में अपनाते हैं, तो आप कुछ ही समय में देखेंगे कि आपके जीवन में एकदम से बहुत बड़ा बदलाव आया है।
शुरुआत में चाणक्य नीति की 10 बातें अपनाने में आपको कठिनाई हो सकती है और यह लग सकता है कि यह बहुत ही मुश्किल है। परंतु शांत मन के साथ हमेशा अपनी स्थिर बुद्धि रखें और यह है चाणक्य नीति की 10 बातें याद रखें। किसी भी परिस्थिति में एक बार इन चाणक्य नीति की 10 बातें और उनके द्वारा दी गई सिख को सोचें और फिर अपने निर्णय लें।
- Advertisement -
चाणक्य नीति के अनुसार यदि आप इन बातों को अपनाते हैं, तो आपको सफल होने से कोई नहीं रोक सकता और आपका जीवन सुख में और सफलतापूर्वक व्यतीत होगा।
पढ़ें:
राजनीति शास्त्र का पिता, अर्थ, उद्देश्य।
महात्मा गांधी की पुस्तकों के नाम १० से अधिक किताबें
सुबह जल्दी उठने के 10 फायदे – जानकर चौंक जाएँगे