भारत में ट्रेन में सफर करने वाले लोगों की संख्या सबसे ज्यादा है। रेल परिवहन भारत में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसलिए रेल परिवहन को बेहतर करना देश हित में आवश्यक है, क्योंकि हमारे देश की अधिकांश जनसंख्या इससे जुड़ी हुई है। हर किसी को ट्रेन में सफर करना पसंद है, और ट्रेन में सफर करने वालों की संख्या अन्य परिवहन साधनों की अपेक्षाकृत बहुत ज्यादा है।
देश के कुछ पहाड़ी इलाकों को छोडकर लगभग कोने कोने को रेल मार्ग से जोड़ा गया है। रेल परिवहन को बेहतर, सुविधा जनक और तेज करने के उद्देश्य से देश में वंदे भारत ट्रेन संचालित की जा रही है। वंदे भारत ट्रेन एक सेमी हाई स्पीड वाली ट्रेन है। इस लेख में आपको वंदे भारत ट्रेन के विषय में निम्नलिखित जानकारी दी गई हैं।
Table of Contents
वंदे भारत ट्रेन
यह एक सेमी हाई स्पीड वाली एक स्वदेशी हाइटेक ट्रेन है। वंदे भारत ट्रेन में बाकी ट्रेनों के जैसे इंजन के लिए अलग से कोच नहीं होता है बल्कि बाकी कोचों के साथ ही इंजन भी एकीकृत किया गया है। इसका डिजाइन बुलेट ट्रेन के जैसा है। इस ट्रेन की अधिकतम स्पीड 160 किलोमीटर प्रति घंटा है। इस ट्रेन में टक्कररोधी (कवच) प्रणाली का भी प्रावधान है। यह ट्रेन बेहतर सुविधा, आकर्षक डिजाइन, अत्याधुनिक सुविधाओं, आरामदायक यात्रा, संरक्षित सफर और सुरक्षा प्रबंधन के साथ बहुत लोकप्रिय साबित हो रही है।
वर्तमान समय में देश के विभिन्न रूटों पर वंदे भारत ट्रेन संचालित हो चुकी हैं। देख के विभिन्न क्षेत्रों को वंदे भारत ट्रेन से जोड़ने के लिए अलग – अलग रूटों पर 34 वंदे भारत ट्रेन संचालित चालू की जा चुकी हैं। दिनांक 24.09.2023 से पूर्व वंदे भारत ट्रेनों की संख्या 25 थी, दिनांक 24.09.2023 को यह संख्या 34 हो गई है, क्योंकि इस तिथि को 9 और वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर इस कड़ी में जोड़ा गया है।
- Advertisement -
वंदे भारत ट्रेन चलाने का उद्देश्य
यात्रियों की सुविधा और रेल परिवहन को तेज गति प्रदान करने के उद्देश्य से वंदे भारत ट्रेन को चालू किया गया है। इसके अलावा ट्रेन में आधुनिक प्रणाली का उपयोग करना भी इसका उद्देश्य है। इस ट्रेन का मुख्य उद्देश्य है, यात्रियों के लिए एक जगह से दूसरी जगह जाने के सफर के समय को कम करना और बेहतर, सुविधाजनक, सुरक्षित, आयामदायक सफर की सुवधा देना है।
ट्रेन में सफर करने वालों के सफर को आकर्षक बनाने के उद्देश्य से इस ट्रेन में बड़े बड़े ग्लास भी लगे हुए हैं। इस ट्रेन से उत्कृष्ट परिचालन क्षमता में भी सुधार हुआ है, क्योंकि इस ट्रेन को दोनों तरफ से संचालित किया जा सकता है।
पहली वंदे भारत ट्रेन
देश की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन दिल्ली से वाराणसी मार्ग पर चालू की गई थी। यह ट्रेन 18 फरवरी 2019 को भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा वाराणसी से हरी झंडी दिखा कर शुरू की गई थी। यह ट्रेन दिल्ली, कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज जंक्शन और वाराणसी जंक्शन के मार्ग को जोड़ती है। इस ट्रेन के निर्माण की लागत लगभग 100 करोड़ रुपए है।
दिल्ली से वाराणसी वाली वंदे भारत ट्रेन का नंबर 22436 है और वाराणसी से दिल्ली वाली वंदे भारत ट्रेन का नंबर 22435 है। पहली वंदे भारत ट्रेन रूट और समय सारणी निम्नलिखित है:-
वंदे भारत ट्रेन नई दिल्ली से वाराणसी समय (ट्रेन नंबर 22436) | |||
क्रम संख्या
Sr. No. - Advertisement - | स्टेशन
Station | आगमन
Arrival | प्रस्थान
Departure - Advertisement - |
1 | New Delhi (NDLS) | शुरू (Start) | 06:00 |
2 | Kanpur Central (CNB) | 10:08 | 10:10 |
3 | Prayagraj Jn. (PRYJ) | 12:08 | 12:10 |
4 | Varanasi Jn. (BSB) | 14:00 | बंद (Ends) |
वंदे भारत ट्रेन वाराणसी से नई दिल्ली समय (ट्रेन नंबर 22435) | |||
क्रम संख्या
Sr. No. | स्टेशन
Station | आगमन
Arrival | प्रस्थान
Departure |
1 | Varanasi Jn. (BSB) | शुरू (Start) | 15:00 |
2 | Prayagraj Jn. (PRYJ) | 16:35 | 16:37 |
3 | Kanpur Central (CNB) | 18:30 | 18:32 |
4 | New Delhi (NDLS) | 23:00 | बंद (Ends) |
वंदे भारत ट्रेन की स्पीड
इस ट्रेन की अधिकतम स्पीड 160 किलोमीटर प्रति घंटा है। यह ट्रेन मात्र 52 सेकंड के अंदर अंदर ही 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड को पकड़ लेती है। वंदे भारत ट्रेन देश के विभिन्न रूटों पर चालू हो चुकी हैं, लेकिन सब रूटों पर इस ट्रेन की स्वीकृत स्पीड 160 किलोमीटर नहीं है। लगभग सब रूटों पर वर्तमान समय में इस ट्रेन की स्पीड 100-130 किलोमीटर प्रति घंटा स्वीकृत है।
वंदे भारत ट्रेन रूट
देश के विभिन्न रूटों को जोड़ते हुए वंदे भारत ट्रेन के रूटों की संख्या 24.09.2023 को 25 से बढ़कर 34 हो गई है। वंदे भारत ट्रेन के रूटों का विवरण निम्नलिखित है:-
क्रम
संख्या |
रूट
Route |
ट्रेन नंबर
Train No. |
स्टेशन
Station |
कब शुरू हुई |
1 | New Delhi to Varanasi
Varanasi to New Delhi |
22436
22435 |
New Delhi (NDLS), Kanpur Central (CNB), Prayagraj Jn. (PRYJ), Varanasi Jn. (BSB) | 18.02.2019 |
2 | New Delhi to Shri Mata Vaishno Devi Katra
Shri Mata Vaishno Devi Katra to New Delhi |
22439
22440 |
New Delhi (NDLS), Ambala Cant Jn. (UMB), Ludhiana Jn. (LDH), Jammu Tavi (JAT), Shri Mata Vaishno Devi Katra (SVDK) | 03.10.2019 |
3 | Gandhinagar to Mumbai
Mumbai to Gandhinagar |
20902
20901 |
Gandhinagar Cap (GNC), Ahmedabad Jn. (ADI), Vadodara Jn. BRC), Surat (ST), Vapi (VAPI), Borivali (BVI), Mumbai Central (MMCT) | 30.09.2022 |
4 | New Delhi to Amb Andaura
Amb Andaura to New Delhi |
22447
22448 |
New Delhi (NDLS), Ambala Cant Jn. (UMB), Chandigarh (CDG), Anandpur Sahib (ANSB), Una Himachal (UHL), Amb Andaura (AADR) | 13.10.2022 |
5 | Chennai to Mysuru
Mysure to Chennai |
20607
20608 |
Mgr Chennai Cti (MAS), Katpadi Jn. (KPD), KSR Bengaluru (SBC), Mysure Jn. (MYS) | 10.11.2022 |
6 | Nagpur to Bilaspur
Bilaspur to Nagpur |
20826
20825 |
Nagpur (NGP), Gondia Jn. (G), Raj Nandgaon (RJN), Durg (DURG), Raipur Jn. (R), Bilaspur (BSP) | 11.12.2022 |
7 | Howrah to New Jalpaiguri
New Jalpaiguri to Howrah |
22301
22302 |
Howrah Jn. (HWH), Bolpur S Niktn (BHP), Malda Town (MLDT), Barsoi Jn. (BOE), New Jalpaiguri (NJP) | 30.12.2022 |
8 | Secunderabad to Visakhapatnam
Visakhapatnam to Secunderabad |
20834
20833
|
Secunderabad (SC), Warangal (WL), Khammam (KMT), Vijaywada Jn. (BZA), Raiahmundry (RJY), Samalkot Jn. (SLO), Visakhapatnam (VSKP) | 15.01.2023 |
9 | Mumbai to Solapur
Solapur to Mumbai |
22225
22226 |
C Sshivaji Maharaj Terminal (CSMT), Dadar (DR), Thane (TNA), Kalyan Jn. (KYN), Pune (PUNE), Kurduvadi (KWV), Solapur Jn. (SUR) | 10.02.2023 |
10 | Mumbai to Shirdi
Shirdi to Mumbai |
22223
22224 |
C Sshivaji Maharaj Terminal (CSMT), Dadar (DR), Thane (TNA), Kalyan Jn. (KYN), Nashik Road (NK), Sainagar Shirdi (SNSI) | 10.02.2023 |
11 | Hazrat Nizamuddin to Rani Kamlapati
Rani Kamlapati to Hazrat Nizamuddin |
20172
20173 |
H Nizamuddin (NZM), Agra Cantt (AGC), Gwalior (GWL), V Lakshmibai Jhansi (VGLJ), Rani Kamlapati (RKMP) | 02.04.2023 |
12 | Secunderabad to Tirupati
Tirupati to Secunderabad |
20701
20702 |
Secunderabad (SC), Nalgonda (NLDA), Guntur Jn. (GNT), Ongole (OGL), Nellore (NLR), Tirupati (TPTY) | 08.04.2023 |
13 | Chennai to Coimbatore
Coimbatore to Chennai |
20643
20644 |
Mgr Chennai Ctl (MAS), Salem Jn. (SA), Erode Jn. (ED), Tiruppur (TUP), Coimbatore Jn. (CBE) | 08.04.2023 |
14 | Ajmer to Delhi Cant
Delhi Cant to Ajmer |
20977
20978 |
Ajmer (AII), Jaipur (JP), Alwar (AWR), Rewari (RE), Gurgaon (GGN), Delhi Cantt (DEC) | 13.04.2023 |
15 | Howrah to Puri
Puri to Howrah |
22895
22896 |
Howrah Jn. (HWH), Kharagpur Jn. (KGP), Balasore (BLS), Bhadrak (BHC), Jajpur K Road (JJKR), Cuttack (CTC), Bhubaneswar (BBS), Khurda Road Jn. (KUR), Puri (PURI) | 20.05.2023 |
16 | Delhi to Dehradun
Dehradun to Delhi |
22457
22458 |
Anand Vihar TRM (ANVT), Meerut City (MTC), Muzaffarnagar (MOZ), Deoband (DBD), Saharanpur (SRE), Roorkee (RK), Haridwar Jn. (HW), Dehradun (DDN) | 28.05.2023 |
17 | New Jalpaiguri to Guwahati
Guwahati to New Jalpaiguri |
22227
22228 |
New Jalpaiguri (NJP), New Cooch Behar (NCB), New Alipurduar (NOQ), Kokrajhar (KOJ), New Bongaigaon (NBQ), Kamakhya (KYQ), Guwahati (GHY) | 29.05.2023 |
18 | Madgaon to Mumbai
Mumbai to Madgaon |
22230
22229 |
Madgaon (MAO), Thivim (THVM), Kankavali (KKW), Ratnagiri (RN), Khed (KHED), Panvel (PNVL), Thane (TNA), Dadar (DR), C Shivaji Maharaj Terminal (CSMT) | 03.06.2023 |
19 | Patna to Ranchi
Ranchi to Patna |
22349
22350 |
Patna Jn. (PNBE), Gaya Jn. (GAYA), Koderma Jn. (KQR), Hazaribagh Town (HZBN), Barka Kana (BRKA), Ranchi (RNC) | 27.06.2023 |
20 | Bhopal to Jabalpur
Jabalpur to Bhopal |
20173
20174 |
Rani Kamlapati Habibganj (RKMP), Narmadapuram (NDPM), Itarsi Jn. (ET), Pipariya (PPI), Narsinghpur (NU), Jabalpur (JBP) | 27.06.2023 |
21 | Bhopal to Indore
Indore to Bhopal |
20911
20912 |
Indore Jn. Bg (INDB), Ujjain Jn. (UJN), Bhopal (BPL) | 28.06.2023 |
22 | Dharwar to Bengaluru
Bengaluru to Dharwar |
20662 20661
|
Dharwar (DWR), SSS Hubballi Jn. (UBL), Davangere (DVG), Yesvantpur Jn. (YPR), KSR Bengaluru (SBC) | 28.06.2023 |
23 | Gorakhpur to Lucknow
Lucknow to Gorakhpur |
22549
22550 |
Gorakhpur Jn. (GKP), Basti (BST), Ayodhya (AY), Lucknow Nr (LKO) | 09.07.2023 |
24 | Ahmedabad to Jodhpur
Jodhpur to Ahmedabad |
12462
12461 |
Sabarmati Bg (SBIB), Mahesana Jn. (MSH), Palanpur Jn. (PNU), Abu Road (ABR), Falna (FA), Pali Marwar (PMY), Jodhpur Jn. (JU) | 09.07.2023 |
25 | Vijayawada to Chennai
Chennai to Vijayawada |
20678
20677 |
Vijayawada (BZA), Tenali Jn. (TEL), Ongole (OGL), Nellore (NLR), Renigunta (RU), MGR Chennai Ctrl (MAS) | 24.09.2023 |
26 | Howrah to Patna
Patna to Howrah |
22347
22348 |
Howrah Jn. (HWH), Durgapur (DGR), Asansol Jn. (ASN), Jamtara (JMT), Jasidih Jn. (JSME), Luckeesarai Jn. (LKR), Mokama (MKA), Patna Saheb (PNC), Patna Jn. (PNBE) | 24.09.2023 |
27 | Kecheguda to Yesvantpur
Yesvantpur to Kecheguda |
20703
20704 |
Kacheguda (KCG), Mahbubnagar (MBNR), Kurnool Town (KRNT), Anantapur (ATP), Dharmavaram Jn. (DMM), Yesvantpur (YPR) | 24.09.2023 |
28 | Tirunelveli to Madurai
Madurai to Tirunelveli |
20666
20665 |
Tirunelveli (TEN), Virudunagar Jn. (VPT), Madurai Jn. (MDU), Dindigul Jn. (DG), Tiruchirappalli (TPJ), Villupuram Jn. (VM), Tambaram (TBM), Chennai Egmore (MS) | 24.09.2023 |
29 | Udaipur City to Jaipur
Jaipur to Udaipur City |
20979
20980 |
Udaipur City (UDZ), Ranapratapnagar (RPZ), Mavli Jn. (MVJ), Chittaurgarh Jn. (COR), Bhilwara (BHL), Bijainagar (BJNR), Ajmer Jn. (AII), Kishangarh (KSG), Jaipur Jn. (JP) | 24.09.2023 |
30 | Thiruvananthapuram to Kasargod
Kasargod to Thiruvananthapuram |
20632
20631 |
Trivandrum Cntl (TVC), Kollam Jn. (QLN), Kottayam (KTYM), Ernakulam Town (ERN), Thrisur (TCR), Shoranpur Jn. (SRR), Kozhikkode (CLT), Kannur (CAN), Kasaragod (KGQ) | 24.09.2023 |
31 | Rourkela to Puri
Puri to Rourkela |
20835
20836 |
Rourkela (ROU), Jharsuguda Jn. (JSG), Sambalpur City (SBPY), Rairakhol (RAIR), Angul (ANGL), Talcher Road (TLHD), Dhenkanal (DNKL), Cuttack Jn. (CTC ), Bhubaneswar (BBS), Khurda Road Jn. (KUR), Puri (PURI) | 24.09.2023 |
32 | Jamnagar to Ahmedabad
Ahmedabad to Jamnagar |
22926
22925 |
Jamnagar (JAM), Rajkot Jn. (RJT), Wankaner (WKR), Surendranagar (SUNR), Viramgam Jn. (VG), Sanand (SAU), Sabarmati Jn. (SBT), Ahmedabad Jn. (ADI) | 24.09.2023 |
33 | Ranchi to Howrah
Howrah to Ranchi |
20898
20897 |
Ranchi Jn. (RNC), Muri Jn. (MURI) Kotshila Jn. (KSX), Purulia Jn. (PRR), Chandil Jn. (CNI), Tatanagar Jn. (TATA), Kharagpur Jn. (KGP), Howrah Jn. (HWH) | 24.09.2023 |
34 |
Jaipur to Chandigarh Chandigarh to Jaipur |
– | – |
–
|
अधिक जानकरी और टिकट बुक करने के लिए IRCTC की वेबसाइट पर जाएँ
वंदे भारत ट्रेन के विषय में रोचक जानकारी
- मेट्रो ट्रेन के जैसे ही इसमें ऑटोमैटिक दरवाजे लगे हुए हैं।
- यह ट्रेन Integral Coach Factory, Chennai (ICF) में निर्मित की जाती है।
- इसमें लगी स्टिंग चेयर 360 डिग्री पर घूम जाती हैं।
- यह ट्रेन पूरी वातानुकूलित (air conditioned) है।
- पूरी ट्रेन में ओनबोर्ड वाईफ़ाई (wifi) की सुविधा दी गई है।
- लैपटाप या फोन को चार्ज करने के लिए शीट के नीचे ईलेक्ट्रिक पॉइंट्स दिए गए हैं।
- इस ट्रेन में GPS प्रणाली भी लगी हुई है।
- इस ट्रेन में हवाई जहाज में इस्तेमाल होने वाले बायो वैक्युम शौचालय के जैसे ही शौचालयों का निर्माण किया गया है।
- इस ट्रेन की लागत लगभग 100 करोड़ रुपए है।
- पूरी ट्रेन में हर कोच में cctv कैमरा लगाए गए हैं।
- सफर को आरामदायक और आकर्षक बनाने के लिए इस ट्रेन में बड़े बड़े ग्लास लगाए गए हैं।
- दिव्यांगजनों के लिए इस ट्रेन में अलग से व्हील चेयर रखने की सुविधा है।
- इस ट्रेन में सफर के दौरान यात्रियों को खाना और नाश्ता भी दिया जाता है, जिसका खर्चा टिकिट में ही सम्मिलित होता है।
- दिव्यांगजनों के लिए इस ट्रेन में शौचालय की भी सुविधा है।
- आपातकाल स्थिति में यात्रियों को गार्ड या ड्राईवर से बात करने लिए इस ट्रेन टॉक बैक सिस्टम भी लगा हुआ है।
- इस ट्रेन में गार्ड और ड्राईवर के बात करने के लिए रिकॉर्डिंग सुविधा से युक्त आंतरिक संचार व्यवस्था का भी प्रावधान किया गया है।
- इस ट्रेन में टक्कररोधी (कवच) प्रणाली का भी प्रावधान है।
- इस ट्रेन को दोनों तरफ से संचालित किया जा सकता है, जिसके चलते इस ट्रेन में ईंजन बदलने की आवश्यकता नहीं होती है।
सम्बंधित प्रश्नोत्तरी
-
पहली वंदे भारत ट्रेन कब शुरू हुई?
पहली वंदे भारत ट्रेन 18 फरवरी, 2019 को शुरू हुई।
-
पहली वंदे भारत ट्रेन किस मार्ग पर शुरू की गई?
पहली वंदे भारत ट्रेन नई दिल्ली से वाराणसी के मार्ग पर शुरू की गई।
-
वंदे भारत ट्रेन कहाँ बनती हैं?
वंदे भारत ट्रेन Integral Coach Factory, Chennai में बनती हैं।
यह भी जानें:
भारत रत्न – भारत का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार
दुनिया के सात अजूबे – नाम और फ़ोटो के साथ रोचक तथ्य
30+ भारत की प्रमुख नदियां – Important rivers of India in Hindi