शनिवार, सितम्बर 23, 2023

हिंद महासागर – 30+ द्वीप और सम्बंधित जानकारी

- Advertisement -

विश्व के पांच महासागरों में से हिंद महासागर तीसरा सबसे बड़ा महासागर है, जो भारत देश के दक्षिण में स्थित है। हमारी धरती का 20% पानी Hind Mahasagar में मौजूद है। हिंद महासागर के उत्तर में भारतीय उपमहाद्वीप दक्षिण में अंटार्कटिका महासागर और पूर्व में इंडोनेशिया द्वीप, दक्षिण पूर्व में ऑस्ट्रेलिया, पश्चिम दिशा में अफ्रीका मौजूद है।
प्राचीन भारत में हिन्द महासागर को रत्नाकर कहा गया है, और यह एक मात्र ऐसा महासागर है जिसका नाम किसी देश यानि हिन्दुस्तान पर रखा गया है।

इंग्लिश में हिन्द महासागर को Indian Ocean कहा जाता है।

Indian Ocean, hind mahasagar, हिंद महासागर
Indian Ocean, hind mahasagar, हिंद महासागर
नाम  हिंद महासागर
कुल क्षेत्रफल  ७,०५,६०,००० वर्ग किलोमीटर
औसत गहराई ३,७४१ मीटर
सबसे गहरी जगह सुंडा गर्त
कुल पानी पृथ्वी के पानी का २०%

 

जाने: महासागर कितने हैं? उनके नाम और सम्बंधित सभी जानकारी

- Advertisement -

Hind Mahasagar – रोचक तथ्य

  • हिंद महासागर विश्व का तीसरा सबसे बड़ा महासागर है।
  • हिंद महासागर के उत्तर में भारतीय महाद्वीप मौजूद है।
  • पृथ्वी पर मौजूद पानी का 20% भाग हिंद महासागर में ही मौजूद है।
  • हनुमान सागर के सबसे गहरी जगह का नाम सुंडा गर्त है।
  • अंटार्कटिका महासागर को हिंद महासागर से ही अलग किया गया था।
  • प्राचीन काल में हिंद महासागर रत्नाकर कहा गया है।
  • हिंद महासागर प्रशांत महासागर भी कहा जाता है।
  • सभी महासागरों में हिंद महासागर में सोडियम क्लोराइड की मात्रा सबसे कम है।
  • तेल का सबसे अधिक व्यापार हिंद महासागर से ही होता है।
  • हिंद महासागर की सबसे अधिक गहराई 7906 मीटर है।

हिंद महासागर में गिरने वाली नदियां

हिंद महासागर का जल निकासी बेसिन 2 करोड 1100000 वर्ग किलोमीटर को कवर करता है जो अटलांटिक बेसिन का आधा और प्रशांत के लगभग समान है। हिंद महासागर के 50% के लगभग बेसिन एशिया में और 30% व 20% बेसिन क्रमशः अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया में स्थित है।

हिंद महासागर में एशिया, अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया में रहने वाली 7 प्रमुख नदियां मिलती हैं।

  • ब्रह्मपुत्र
  • गंगा
  • जांबेजी
  • सिंधु नदी
  • जुंबा
  • अय्यरवाडी
  • शट्ट अल अरब

इन सातों नदियों में से ब्रह्मपुत्र और गंगा सबसे बड़ी 2 नदियां हैं जो हिंद महासागर में आकर मिलती है और यह दोनों मदीना भारतीय उपमहाद्वीप में मौजूद हैं।

हिंद महासागर के द्वीप

  • अंडमान द्वीप समूह – यह द्वीप समूह भारत में स्थित हैं और भारत देश के केंद्र शासित प्रदेशों में से एक है। यह द्वीप समूह हिंद महासागर में बंगाल की खाड़ी में स्थित हैं और लगभग 572 छोटे और बड़े द्वीप इस समूह में शामिल है
  • निकोबार द्वीप समूह – अंडमान द्वीप समूह और निकोबार द्वीप समूह को एक साथ ही गिना जाता है जिसमें लगभग 572 छोटे और बड़े द्वीप शामिल हैं। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह केंद्र शासित प्रदेश की राजधानी पोर्ट ब्लेयर है। भौगोलिक स्थिति के अनुसार यह एशिया का दक्षिण पूर्व हिस्सा है।
  • एशमोर और कार्टियर द्वीप समूह – एशमोर और कार्टियर द्वीप समूह ऑस्ट्रेलिया का हिस्सा है और यह ऑस्ट्रेलिया के पश्चिम उत्तर में स्थित है।
  • बुकेनियर द्वीपसमूह – यह ऑस्ट्रेलिया के उत्तर पश्चिमी दिशा में स्थित डर्बी शहर के पास एक द्वीपों का समूह है।
  • बर्ड आइलैंड – यह ऑस्ट्रेलिया के पश्चिम में स्थित है, जो किम्बर्ली क्षेत्र में आता है। बर्ड आइलैंड में कुल 3 द्वीप आते हैं।
  • कार्नाक द्वीप – यह द्वीप ऑस्ट्रेलिया का ही एक द्वीप है, जिसे प्रकृति आरक्षण की सूची में रखा गया है। यह ऑस्ट्रेलिया के पश्चिम दिशा में गार्डन द्वीप के उत्तर दिशा में स्थित है।
  • गार्डन द्वीप – गार्डन द्वीप ऑस्ट्रेलिया के पश्चिम तट से 5 किलोमीटर दूर स्थित है, जिसकी लम्बाई 10 किलोमीटर और चौड़ाई 1.5 किलोमीटर है। ऑस्ट्रेलिया के मुख्य भूभाग से इस द्वीप को पुल द्वारा जोड़ा गया है।
  • कोकोस (कीलिंग) द्वीप समूह – यह इंडोनेशिया के दक्षिण पश्चिम में स्थित है, और यह ऑस्ट्रेलिया का अडिकार क्षेत्र है, जिसे 1955 में ऑस्ट्रेलिया में शामिल किया गया था।
  • क्रिसमस द्वीप – यह जावा द्वीप और सुमत्रा द्वीप से लगभग 350 किलोमीटर दक्षिण में स्थित है, जो 135 वर्ग किलोमीटर बड़ा है।
  • डिर्क हार्टोग द्वीप – यह लगभग 80 किलोमीटर लम्बा और 3 किलोमीटर से 15 किलोमीटर चौड़ा है। यह ऑस्ट्रेलिया के पश्चिम में स्थित सबसे बड़ा द्वीप है।
  • हाउटमैन एब्रोलहोस – यह द्वीप मूंगा चट्टानों से बना हुआ है और दुनिया के मुख्य पक्षी प्रजनन क्षेत्रों में से एक है।
  • एंगगानो द्वीप – यह इंडोनेशिया का एक द्वीप है, जिसे सुमात्रा के द्वीपों में से एक माना जा सकता है। यह इंडोनेशिया के दक्षिण पश्चिम में स्थित है। यह लगभग 35 किलोमीटर लम्बा और लगभग 16 किलोमीटर चौड़ा है।
  • लक्षद्वीप द्वीप समूह – यह भारत देश का एक द्वीप समूह है जो एक केंद्र शासित प्रदेश भी है। यह 36 द्वीपों का एक समूह है जो मालाबार तट से लगभग 200 किलोमीटर दूर पर स्थित है।
  • लंगकावी द्वीप समूह  – यह मलेशिया देश का अधिकार क्षेत्र है और 99 द्वीपों का एक समूह है। यह मलेशिया के तट से लगभग 30 किलोमीटर दूर स्थित है।
  • लिटिल आइलैंड – यह आइलैंड रेत और तूने पत्थर से बना हुआ है जिसका आपका काफी छोटा है और ऑस्ट्रेलिया के अधिकार क्षेत्र में आता है।
  • मन्नार द्वीप – यह द्वीप श्रीलंका देश का हिस्सा है जो श्रीलंका के उत्तर पश्चिमी तट पर स्थित है। इसे श्रीलंका की मुख्य भूमि के साथ एक पुल द्वारा जोड़ा गया है और इसका क्षेत्रफल लगभग 130 वर्ग किलोमीटर है जिस पर मुख्य रूप से रेत और वनस्पति पाई जाती है।
  • मेंतवाई द्वीप समूह – यह द्वीप समूह इंडोनेशिया के अधिकार क्षेत्र में आता है और सुमात्रा द्वीप के पश्चिमी तट से लगभग 150 किलोमीटर दूर स्थित है।
  • मेरगुई द्वीपसमूह – यह द्वीप समूह म्यांमार देश का हिस्सा है और इसमें लगभग 800 से अधिक दूरी तक शामिल है। इन द्वीपों को पशु द्वीप भी कहा जाता है।
  • नियास द्वीप – यह द्वीप इंडोनेशिया का हिस्सा है और इसे कभी कबार लिटिल सुमात्रा के नाम से भी पुकारा जाता है
  • पंबन द्वीप – पंबन द्वीप भारत का हिस्सा है जिसे रामेश्वरम द्वीप के नाम से भी जाना जाता है।
  • श्रीलंका – यह एक द्वीप देश है, जो भारत के दक्षिण में स्थित है। यह द्वीप देश उत्तर में भारत और दक्षिण पश्चिम में मालदीव देश के साथ अपनी सीमाएं साँझा करता है।
  • सेंट मैरी द्वीप समूह – इस द्वीप समूह को नारियल द्वीप और थोंसेपर के नाम से जाना जाता है। यह चार द्वीपों का समूह है, जो कर्नाटक के उडीपी में माल्पे के तट पर स्थित है।
  • कोमोरोस – कोमोरोस एक स्वतंत्र देश है जो 3 द्वीपों से बना हुआ है यह हिंद महासागर में मोजांबिक चैनल के उत्तरी छोर पर स्थित है।
  • मेडागास्कर – मेडागास्कर हिंद महासागर का सबसे बड़ा और विश्व का चौथा सबसे बड़ा आईलैंड है यह एक स्वतंत्र देश है और अफ्रीका के दक्षिण पूर्व दिशा में हिंद महासागर में मौजूद है।
  • मालदीव – मालदीव का अधिकारी का नाम मालदीव गणराज्य है जो दक्षिण एशिया में एक द्वीप समूह राज्य और देश है। यह एक द्वीप देश है जो श्रीलंका और भारत के दक्षिण पश्चिम दिशा में स्थित है। एशिया की मुख्य भूमि से इस देश की दूरी लगभग 750 किलोमीटर है।
  • मोरिशियस – मॉरीशस एक द्वीप देश है जो हिंद महासागर में मेडागास्कर द्वीप के पूर्व दिशा में स्थित है।
  • सेशल्स – सेशल्स द्वीप देश 115 द्वीप से मिलकर बना है जो अफ़्रीका के पूर्व दिशा में स्थित है। यह अफ्रीका का सबसे कम आबादी वाला देश भी है, और मेडागास्कर द्वीप के उत्तर दिशा में स्थित है।
  • वाइपिन – वाइपिन द्वीप भारत देश के राज्य केरल के कोच्चि शहर का हिस्सा है। यह हिंद महासागर में अरब सागर में मौजूद है जिसकी लंबाई लगभग 27 किलोमीटर है, जो भारत की मुख्य भूमि के साथ पुलों द्वारा जुड़ा हुआ है।
  • वल्लारपदम – वल्लार्पदम भारत देश के केरल राज्य के शहर को चीन का हिस्सा है और यह वैंबनाड़ झील में मौजूद है। यह झील कोच्चि के तट पर मौजूद है जो हिंद महासागर का ही हिस्सा है और स्थानीय लोग इसे ऊंची झील के नाम से भी जानते हैं।
  • प्रिंस एडवर्ड आइलैंड्स – प्रिंस एडवर्ड आईलैंड दो निर्जन द्वीप है जो दक्षिण अफ्रीका का हिस्सा है।
  • केर्गुएलन द्वीप समूह – यह द्वीप समूह हिंद महासागर के दक्षिणी भाग में स्थित है, जिस पर फ्रांस का एकाधिकार है।

पढ़ें: हिंद महासागर में द्वीपों की सूची

Rashvinder
Rashvinder
मैं Rashvinder Narwal टेक्निकल फील्ड में एक्सपर्ट हूं और कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ SEO में भी एक्सपर्टीज रखता हूं। मैं हमेशा जनरल नॉलेज और ज्ञानवर्धक टॉपिक्स के साथ ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर भी रिसर्च करता रहता हूं और उससे संबंधित लेख इस वेबसाइट पर पब्लिश करता हूं। मेरा मकसद हिंदी डाटा वेबसाइट पर सही जानकारी को लोगों तक पहुंचाना है।
- Advertisement -

सम्बंधित जानकारी

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

ज़रूर पढ़ें

नवीनतम