विज्ञान ने हमारे जीवन को बदल कर रख दिया है और अगर हम वर्तमान समय की बात करें की “विज्ञान क्या है?” तो विज्ञान हमारी किसी वस्तु, या पदार्थ के बारे में विशेष ज्ञान है और विज्ञान के बिना हम अपना आधुनिक जीवन सोच भी नहीं सकते। यहां पर हम जानेंगे कि विज्ञान क्या है, विज्ञान का महत्व क्या है, कितने प्रकार के विज्ञान मौजूद हैं। इसके अलावा हम विज्ञान द्वारा किए गए चमत्कार और विज्ञान के लाभ और विज्ञान के नुकसान के बारे में भी इस पोस्ट में चर्चा करेंगे।
स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे अपने विषयों में विज्ञान का विषय देखकर सोचते हैं कि आखिर यह विज्ञान क्या है और विज्ञान किसे कहते हैं। और जैसे-जैसे उनकी कक्षा बड़ी होती जाती है तो वह अपने विषयों में भिन्न भिन्न प्रकार के विज्ञान पाते हैं। उदाहरण के लिए भौतिक विज्ञान, खगोलीय विज्ञान, चिकित्सक विज्ञान, अंतरिक्ष विज्ञान, भूविज्ञान, वनस्पति विज्ञान, मौसम विज्ञान इत्यादि।
विज्ञान शब्द दो शब्दों से मिलकर बना है, विशेष + ज्ञान। इसका मतलब है कि हमारे आसपास मौजूद किसी भी पदार्थ या वस्तु का विशेष प्रकार से अध्ययन करने पर जो ज्ञान हमें प्राप्त होता है जिससे हम उस पदार्थ या वस्तु के बारे में जान पाते हैं उसे विज्ञान कहते हैं।
चलिए विज्ञान क्या है विषय के बारे में विस्तार से पढ़ते हैं और जानते हैं कि विज्ञान किसे कहते हैं और इसके कितने प्रकार हैं, महत्व और लाभ व हानि के बारे में।
विज्ञान क्या है?
विज्ञान एक तरह का अध्ययन है जो किसी वस्तु या पदार्थ या विषय की प्रकृति और सिद्धांतों को जानने के लिए किया जाता है। विज्ञान शब्द उस ज्ञान को भी कहते हैं जिससे हम तथ्य और सिद्धांत को प्रयोग और परिकल्पना से सुव्यवस्थित करते हैं। और इस प्रकार से क्रमबद्ध और सुव्यवस्थित ज्ञान ही विज्ञान है।
आसान भाषा में हम इसे ऐसे समझ सकते हैं कि जब हम किसी वस्तु या पदार्थ आदि का अध्ययन करते हैं जिससे हमें उस वस्तु या पदार्थ या जगह आदि के बारे में तथ्य और सिद्धांतों का ज्ञान होता है उसे विज्ञान कहते हैं।
विज्ञान में हमें तथ्य और सिद्धांत सटीक रूप से प्राप्त होते हैं और उनका सबूत हमें मिलता है, क्योंकि किसी चीज पर अंधविश्वास करना विज्ञान नहीं है।
उदाहरण:
- जब एक रेलगाड़ी एक निश्चित गति से दौड़ रही है और उसे एक निश्चित दूरी पर पहुंचना है तो हम बता सकते हैं की वह रेलगाड़ी कब और किस समय अपने स्थान पर पहुंचेगी। इसके लिए हम फार्मूले का उपयोग करते हैं और हमें यह मालूम हो जाता है कि वह निश्चित स्पीड से अपने गंतव्य पर किस समय पर पहुंचेगी। इसमें गलती की कोई गुंजाइश नहीं है और हमें फार्मूले का उपयोग करके यह सबूत प्राप्त होता है।
- जैसा कि आप जानते हैं कि पानी तीन रूप में पाया जाता है जो गैस द्रव और ठोस रूप है। पानी के साथ किए गए प्रयोग और अध्ययन से हमें यह पता चल पाया कि जब पानी का तापमान 100 डिग्री पर पहुंचता है तो वह उगलना शुरू हो जाता है और भाप में बदल जाता है। इसी तरह अध्ययन से हमें यह भी पता चला कि जब पानी का तापमान 0 डिग्री या इससे नीचे जाता है तो वह अपना ठोस रूप यानी बर्फ में बदल जाता है, और इस तरह के ज्ञान को ही हम विज्ञान कहते हैं।
विज्ञान के अनेकों उदाहरण मौजूद हैं लेकिन सभी उदाहरणों को यहां लिखना संभव नहीं है इसीलिए हमें उम्मीद है कि आप दिए गए उदाहरणों से आप अच्छे से जान पाए होंगे कि विज्ञान क्या है।
विज्ञान के प्रकार
विज्ञान को मुख्यतः 6 प्रकार में वर्गीकृत किया गया है और इन छह प्रकार के विज्ञान की अलग-अलग शाखाएं मौजूद है।
S.No. | विज्ञान | अध्ययन |
1 | भौतिक विज्ञान | भौतिकी विषय का अध्ययन |
2 | रसायन विज्ञान | रसायन और उनकी क्रिया का अध्ययन |
3 | भू विज्ञान | पृथ्वी से संबंधित अध्ययन |
4 | जीव विज्ञान | जीव जंतुओं से संबंधित अध्ययन |
5 | वनस्पति विज्ञान | पेड़ पौधे और वनस्पति का अध्ययन |
6 | खगोल विज्ञान | तारों, ग्रहों, आकाशीय पिंडों और उनकी गति आदि का अध्ययन |
- भौतिक विज्ञान – भौतिकी विज्ञान में किसी भी वस्तु या पदार्थ का अध्ययन किया जाता है।वैसे तो भौतिकी विज्ञान में ऊर्जा से संबंधित अधिकतर अध्ययन होता है लेकिन इसके अलावा स्थान, काल। गति, द्रव्य, विद्युत, उष्मा, ध्वनि और प्रकाश इत्यादि का अध्ययन भी भौतिकी विज्ञान में आता है।
- रसायन विज्ञान – रसायन शब्द दो शब्दों से मिलकर बना है रस + आयन इसमें रस का मतलब द्रव और आयन का मतलब अध्ययन है। रसायन विज्ञान में किसी भी पदार्थ की संरचना उसके गुण संगठन और रासायनिक प्रक्रिया से होने वाले परिवर्तन आदि का अध्ययन किया जाता है।
- भू विज्ञान – भू विज्ञान में भू का मतलब भूमि से है। भू विज्ञान में पृथ्वी का निर्माण करने वाले शैलों और पृथ्वी की भूपर्पटी, खनिज आदि के बारे में अध्ययन किया जाता है। भूकंप, ज्वालामुखी और टेक्टोनिक प्लेट्स आदि का अध्ययन भी भू विज्ञान में होता है।
- जीव विज्ञान – जीव विज्ञान को प्राणी विज्ञान या जंतु विज्ञान से भी जाना जाता है। किसी भी जीव या जंतु के शरीर उसकी संरचना विकास और जीवन से संबंधित अध्ययन प्राणी विज्ञान में किया जाता है। किसी भी जीव का व्यवहार उसके शरीर की कोशिका या उत्तक आदि का अध्ययन प्राणी विज्ञान में होता है।
- वनस्पति विज्ञान – वनस्पति विज्ञान में पेड़ पौधों और वनस्पतियों के बढ़ने और उनके जीवन का अध्ययन किया जाता है जिसमें यह भी ज्ञात होता है कि कौन सी वनस्पति में औषधीय गुण मौजूद है या किन वनस्पतियों को इंधन के रूप में हम उपयोग में ला सकते हैं। इसके अलावा भी अनेकों प्रकार के अध्ययन वनस्पतियों पर किए जाते हैं जैसे अभी हम थोड़ी सी भूमि पर ही ज्यादा अनाज उगा पाते हैं वह वनस्पति विज्ञान का ही चमत्कार है।
- खगोल विज्ञान – खगोल विज्ञान में पृथ्वी और उसके वायुमंडल से बाहर मौजूद चीजों का अध्ययन होता है जिनमें तारे ग्रह आकाशीय पिंड आदि मुख्य हैं।
विज्ञान का महत्व क्या है?
विज्ञान का हमारे जीवन में बहुत महत्व है अगर आप अपने चारों तरफ देखेंगे तो आपको चारों तरफ विज्ञान ही नजर आएगा, बिना विज्ञान के जीवन के बारे में सोचना भी हमें डरा देता है।
विज्ञान ने हमारे जीवन को बेहतर बनाया है और हमारे आसपास होने वाली घटनाओं, पदार्थों, चीजों आदि के बारे में हमारा ज्ञान बढ़ाया है जिससे हम मौजूदा स्थिति में अलग-अलग घटनाओं, पदार्थों आदि के बारे में गहराई से जानते हैं। उदाहरण के तौर पर आज वैज्ञानिक पहले ही यह अंदाजा लगा लेते हैं कि बरसात कब होने वाली है या किसी जगह पर भूकंप का पूर्वा अनुमान लगाकर हम जान मान की होने वाली हानि को रोक सकते हैं।
वैसे अभी विज्ञान में हम इतने सटीक अनुमान लगाने में सक्षम नहीं हुए हैं लेकिन जिस तरह से मनुष्य का ज्ञान आगे बढ़ रहा है आने वाले निकट भविष्य में हम अनेकों प्रकार के पूर्व अनुमान लगा पाएंगे।
अगर आज से कुछ साल पहले के बारे में हम सोचे और उस वक्त लोगों को अगर यह कहा जाता की मनुष्य हवा में सफर कर सकता है या यह कहा जाता की रात में भी दिन जैसे रोशनी हो सकती है तो उस समय पर लोग ऐसा कहने वाले का मजाक उड़ाते। लेकिन आज आप जानते हैं कि यह सब संभव है।
इसी तरह विज्ञान ने हमारे जीवन को और जीवन जीने के तरीकों को पूरी तरीके से बदल दिया है जिससे हम अपने जीवन का और अच्छे से आनंद उठा पाते हैं। आज के समय में विज्ञान का हमारे जीवन में बहुत अधिक महत्व है क्योंकि बिना विज्ञान के हम आधुनिक जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकते।
लेकिन ऐसा नहीं है कि आदि युग में विज्ञान नहीं था जब आदि-मानव ने आग की खोज की, घरों का निर्माण करना सीखा, पहिए का उपयोग करना सीखा आदि भी विज्ञान का ही हिस्सा है। लेकिन आधुनिक युग में मानव ने विज्ञान को और अधिक ऊंचाई पर पहुंचाया है।
इस समय पर भी हमारे सामने ऐसे सवाल हैं जिनका जवाब अभी तक विज्ञान खोज नहीं पाया है लेकिन इन जवाबों को ढूंढने में मानव तत्पर है और भविष्य में विज्ञान की मदद से हमें अनेकों अनसुलझे सवालों का जवाब मिल पाएगा इसीलिए विज्ञान का हमारे जीवन में बहुत अधिक महत्व है।
विज्ञान के लाभ
जैसा कि हम जानते हैं की विज्ञान ने हमारे जीवन को बहुत अधिक सरल और आरामदायक बनाया है जिससे हम अपने जीवन को और बेहतर तरीके से जी पाते हैं नीचे दिए गए कुछ उदाहरण है जिनमें यह बताया गया है कि हमने कैसे विज्ञान से लाभ उठाया है।
- यातायात – आज के दौर में हम एक जगह से दूसरी जगह पर बड़ी ही आसानी से कुछ मिनटों या घंटों में पहुंच जाते हैं। आज हम एक देश से दूसरे देश की यात्रा भी कुछ ही घंटों में पूरा कर लेते हैं। पहले के समय में मनुष्य पैदल यात्रा करता था या फिर पशुओं का सहारा लिया जाता था लेकिन विज्ञान ने हमें सक्षम बनाया है जिससे हम आज के समय में मोटर बाइक कार रेलगाड़ी पानी के जहाज और हवाई जहाज से यात्रा करते है।
- सुख सुविधा – विज्ञान ने हमारे जीवन में सुख सुविधा को बढ़ा दिया है जैसे आज के दौर में हम गर्मियों में ऐसी का प्रयोग करते हैं जिससे गर्मी का एहसास नहीं हो पाता या सर्दियों में हीटर का प्रयोग कर हम सर्दी से बचाव करते हैं जो विज्ञान की वजह से ही सम्भव हो पाया है।
- चिकित्सा – चिकित्सा में मानव ने बहुत तरक़्क़ी की है, और अनेकों प्रकार की बीमारियों का इलाज खोज लिया है। जिन बीमारियों का इलाज सम्भव नहीं था, आज उन बीमारियों का इलाज भी विज्ञान के कारण ही सम्भव हो पाया है।
- लोगों से जुड़ना – आज के समय में लोगों से जुड़ना बहुत ही आसान हो गया है, जैसे हम मोबाइल का इस्तेमाल करके किसी स भी बात कर सकते हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया जैसे facebook, Instagram आदि से किसी को भी संदेश भेज सकते हैं। पहले जैसे संदेश के लिए चिट्ठी होती थी, आज WhatsApp या email के द्वारा किसी को भी संदेश भेजा जा सकता है।
- पैसे का लेन देन – आज के दौर में आपको पैसे अपनी जेब में रखने की ज़रूरत नहीं है, आप कहीं भी कभी भी पैसे मोबाइल से भेज सकते हैं, शोपिंग कर सकते हैं, या पैसे ले सकते हैं। पैसों का लेन देन विज्ञान के कारण ही आसान हो पाया है।
- पढ़ाई और हिसाब किताब – विज्ञान के कारण पढ़ायी करना या किसी तरह का ज्ञान प्राप्त करना कितना आसान हो गया है। आज आप अपने मोबाइल या लैप्टॉप से किसी भी विषय के बारे में पढ़ सकते हैं। पहले हिसाब किताब रखने में दिक़्क़त होती थी, लेकिन विज्ञान ने इसे भी आसान बना दिया है।
इसी तरह के ना जाने कितने लाभ हमें विज्ञान से मिले हैं, समय समय पर हम और विज्ञान के लाभ इस लिस्ट में जोड़ते रहेंगे।
विज्ञान से होने वाले नुक़सान
विज्ञान ने अनेकों प्रकार से हमें लाभ पहुँचाया है, लेकिन इससे हमें कुछ नुक़सान भी हुए हैं, जिनका विवरण इस प्रकार है: –
- प्रदूषण – विज्ञान ने सुख सुविधाओं के साथ साथ हमें प्रदूषण भी दिया है, जिससे अनेकों प्रकार की समस्या उत्पन्न होती हैं। अनेकों प्रकार की बीमारियाँ भी पर्यावरण प्रदूषण की वजह से फैलती है।
- केमिकल – हमने अपनी खाद्य पूर्ति करने के लिए अनेकों प्रकार के केमिकल का उपयोग फसलों और सब्ज़ियों में किया है। जिससे हमारी खाद्य पूर्ति तो हो जाती है, लेकिन इसने अनेकों प्रकार की बीमारियों को जन्म होता है।
- हथियार – आज के समय में विज्ञान के कारण मानव ने अनेकों प्रकार के हथियारों का निर्माण कर लिया है जो खुद मानव जाती के दुश्मन हैं। इनमें से परमाणु हथियार बहुत ही ख़तरनाक हैं।
- रिश्तों में कमी – आज हम सोशल मीडिया के द्वारा दुनिया या लोगों से जुड़े तो रहते हैं, लेकिन इनकी वजहों से लोगों से मिलना जुलना बहुत कम हो गया है, जिस कारण हम अपने परिवार को भी समय नहीं दे पाते और हमारे रिश्तों में कमी आई हैं।
विज्ञान के चमत्कार
- बिलजी – बिजली के आविष्कार ने मानव जाति को आधुनिक बनाने में क्रांतिकारी और महत्वपूर्ण योगदान दिया है आज बिजली से चलने वाले अनेकों यंत्र आप अपने घरों में देखते हैं जैसे पंखा कूलर टीवी एसी इत्यादि। बिजली से चलने वाले अनेकों उपकरण की मदद से मानव ने अपने जीवन को सुख सुविधा से भरपूर बना लिया है। ऐसे अनेकों काम है जो आप बिजली के बगैर नहीं कर सकते इसीलिए बिजली को विज्ञान के चमत्कार की सूची में रखा गया है।
- दवाइयाँ – पहले के समय में दवाइयां और बीमारियों के इलाज के अभाव में मृत्यु दर काफी अधिक थी लेकिन बीमारियों के इलाज के लिए नई-नई दवाइयां बनने से मृत्यु दर में काफी कमी आई है और बीमारियों का इलाज संभव हो पाया है इसीलिए चिकित्सा विज्ञान के चमत्कार में से एक है।
- कम्प्यूटर – कंप्यूटर ने मानव जाति की आधुनिकता को और आगे बढ़ाया है, पहले जो कैलकुलेशन हम घंटों में कर पाते थे वह कंप्यूटर से सैकड़ों में हो जाता है। इसके अलावा किसी भी डाटा को प्रोसेस करने के लिए कंप्यूटर की आवश्यकता होती है जिसने मानव जीवन को और अधिक सुगम बनाया है। कंप्यूटर का आविष्कार विज्ञान का एक चमत्कार है।
- इंटरनेट – आधुनिक समय में किसी भी प्रकार की जानकारी पाने में या साझा करने में इंटरनेट का बहुत बड़ा योगदान है। आज के समय में आप घर बैठे कोई भी इंफॉर्मेशन इंटरनेट की मदद से प्राप्त कर सकते हैं। अपने बैंक में लेनदेन इंटरनेट की मदद से कर सकते हैं। आज का मानव मोबाइल से या सोशल मीडिया से एक दूसरे के साथ बातें कर सकता है और अपने विचार साझा कर सकता है इसके अलावा अनेकों प्रकार के ऐसे कार्य है जो इंटरनेट होने पर ही संभव हो पाए हैं, और इंटरनेट आधुनिक विज्ञान के चमत्कार का एक अच्छा उदाहरण है।
- पहिया – पहिया/चक्कर का आविष्कार मानव जगत में लगभग 3500 श्री पूर्व हुआ था जिसने मानव जाति के आधुनिकरण में अहम योगदान दिया है। आज कृषि में परिवहन में और हमारे अनगिनत इलेक्ट्रॉनिक आइटम में पहिए/चक्कर का उपयोग होता है। उदाहरण के तौर पर पंखे का घूमना, मोटर का घूमना, गाड़ी में उपयोग होने वाले पढ़िए इत्यादि इसी अविष्कार के बाद संभव हो पाए हैं।
- यातायात और परिवहन – हम जिस यातायात या परिवहन के साधनों का उपयोग करते हैं उनसे एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने में लगने वाला समय पहले के मुकाबले बहुत अधिक कम हुआ है। हम जो यात्राएं कई दिनों में या महीनों में संभव हो पाती थी वह आज कुछ ही घंटों में पूर्ण कर लेते हैं।
- मोबाइल या टेलीफोन – एक दूसरे से बात करने के लिए जहां पहले चिट्ठी आदि का उपयोग होता था, आज हम मोबाइल या टेलीफोन का उपयोग करके एक दूसरे के साथ जुड़े रहते हैं। किसी भी पल दूर बैठे एक दूसरे से वार्तालाप कर सकते हैं और अपने विचारों का आदान-प्रदान मोबाइल या टेलीफोन के माध्यम से करना आसान हुआ है जो विज्ञान के चमत्कार में से एक है।
- इंजन – इंजन के आविष्कार ने मानव द्वारा किए जाने वाले कार्यों को बहुत अधिक सुगम बना दिया है जिसकी सहायता से हम अनेकों कार्य बड़ी ही आसानी से कर सकते हैं। यातायात के साधनों में पहले जहां पशुओं का उपयोग किया जाता था वही आज गाड़ियों में इंजन की मदद से इतनी ऊर्जा मिलती है कि हम कुछ भी समय में एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंच जाते हैं। इसके अलावा भारी से भारी सामान उठाने के लिए जहां पहले मानव काम किया करता था वही आज इंजन ने इसे बहुत ही सरल बना दिया। ऐसे ही अनेकों उदाहरण आपके आसपास मौजूद हैं जो कि हम कह सकते हैं कि इंजन विज्ञान के चमत्कार में से एक है।
- भूकम्पमापी/सिस्मोग्राफ – सिस्मोग्राफ या भूकंप मापी विज्ञान के चमत्कार में से एक है क्योंकि इसकी मदद से हम भूकंप को माफ सकते हैं और पहले से ही यह अंदाजा लगा सकते हैं कि किस जगह पर भूकंप आने वाला है। इस यंत्र ने मानव जाति को होने वाली हानियों में कमी लाई है और इसकी मदद से हजारों जनों को बचाया गया है।
- एनीमोमीटर या डॉप्लर रडार – एनीमोमीटर या डॉप्लर रडार या एक तरह का हवा की गति को मापने वाला उपकरण है, इसकी मदद से हम हवा की गति को माफ सकते हैं और यह अंदाजा लगा सकते हैं कि कहां पर चक्रवाती तूफान आएगा जिससे हजारों लोगों की जान बचाई गई है।
- बीजों की उन्नत क़िस्में – आज के मानव ने विज्ञान की मदद से बीजों की उन्नत किस्मों को बनाया है जिससे हम बहुत थोड़े क्षेत्र में ही ज्यादा से ज्यादा फसलों की पैदावार कर सकते हैं। इन उन्नत किस्मों के बीजों के कारण आज के समय में अनाज की पैदावार में वृद्धि हुई है जिसने पृथ्वी पर रहने वाले करोड़ों अरबों लोगों की भूख मिटाने में अत्यधिक सहयोग दिया है। विज्ञान के कारण ही ऐसा करना संभव हुआ है और यह विज्ञान का ही चमत्कार है।
- प्रिंटिंग – मानव जाति ने अपने दस्तावेजों अपने विचारों आदि को सहेज कर रखने के लिए भाषा के लिखित रूप को बनाया और विकसित किया। लेकिन मानव के सामने सबसे बड़ी समस्या यह थी की वह इन विचारों को या अपने दस्तावेजों को भिन्न-भिन्न स्थानों पर कैसे पहुंचाएं और उन्हें सहेज कर रखें। इस समस्या का समाधान प्रिंटिंग ने हल किया है। उदाहरण के लिए आज स्कूलों या कॉलेज में पढ़ाई जाने वाली किताबें हर विद्यार्थी के पास मिलती है लेकिन अगर वह ज्ञान बिना प्रिंटिंग के हर विद्यार्थी के पास पहुंचाना होता तो इसके लिए हाथ से हर किताब को लिखना पड़ता या फिर मौखिक रूप से ज्ञान का आदान प्रदान करना पड़ता। इसीलिए अपने ज्ञान विचार और दस्तावेजों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना अगर संभव हो पाया है तो वह प्रिंटिंग के कारण ही संभव हो पाया है।
आज अपने सीखा कि विज्ञान क्या है, विज्ञान के लाभ, विज्ञान के नुक़सान, विज्ञान का महत्व और विज्ञान के चमत्कार के बारे में अगर आप कुछ और विज्ञान के लाभ या नुक़सान या महत्व या विज्ञान के चमत्कार में जोड़ना चाहते हैं तो आप हमें कॉमेंट बॉक्स में लिख सकते हैं। आपको यह पोस्ट पढ़कर कैसा लगा यह जानकर हमें बहुमत ख़ुशी होगी और हमें इस तरह की पोस्ट लिखने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।