शनिवार, सितम्बर 23, 2023

इंफ्रारेड क्या होता है? मोबाइल, रिमोट में इसका उपयोग

- Advertisement -

जब आप अपने घर पर टीवी ऑन करने के लिए रिमोट का उपयोग करते हैं तो आपने भी इस बारे में सोचा होगा कि यह रिमोट कैसे काम करता है। अगर आपको नहीं पता तो हम आपको बता दें कि रिमोट से Infrared किरणें निकलती हैं, जो टीवी में लगे Infrared Receiver तक जाती हैं और आपका टीवी रिमोट द्वारा दिए गए सिग्नल के तहत काम करता है।

लेकिन अगर आप यह सोच रहे हैं कि इंफ्रारेड आखिर होता क्या है, और किस तरह से इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में इसका उपयोग किया जाता है, इसके अलावा इंफ्रारेड का उपयोग कहां कहां होता है इन सब के बारे में भी हम यहां पर जानेंगे।

इंफ्रारेड क्या होता है?

इंफ्रारेड क्या होता है, infrared kya hota hai
इंफ्रारेड क्या होता है, infrared kya hota hai?

इंफ्रारेड एक विद्युत चुंबकीय विकिरण है, जिनकी वेव लेंथ साधारण दिखाई देने वाले प्रकाश की तुलना में अधिक होती है। हमारी आंखें इन इन कार्यक्रमों को नहीं देख सकती, और इंफ्रारेड किरणों का उपयोग इलेक्ट्रॉनिक्स, नाइट विजन कैमरा, और अन्य प्रकार की वस्तुओं में किया जाता है।

हम यह तो पहले से ही जानते थे कि आप दोबारा गर्मी उत्पन्न होती है जिसे आंखों द्वारा नहीं देखा जा सकता, इसके बारे में सन 1681 में “एडम मैरियट” ने एक एक्सपेरिमेंट में दिखाया कि कांच पारदर्शी होता है जो सूर्य के प्रकाश को नहीं रोक पाता लेकिन उसमें मौजूद गर्मी को वह रोक लेता है।

- Advertisement -

इसके पश्चात सन 1800 में खगोलशास्त्री Sir William Herschel ने यह पता लगाया की इंफ्रारेड किरणे एक प्रकार की अदृश्य ( जो दिखाई न दें ) विकिरण हैं जो स्पेक्ट्रम में लाल बत्ती की तुलना में ऊर्जा कम है जिसका असर इंफ्रारेड पर भी होता है।

William Herschel के अध्यन के अनुसार सूर्य से आने वाली ऊर्जा में आधे से अधिक ऊर्जा इंफ्रारेड के रूप में पायी गयी, जिसके अवशोषण और उत्सृजित रेडिएशन का पृथ्वी के जलवायु पर गहरा प्रभाव पड़ता है।

इंफ्रारेड के उपयोग

इंफ्रारेड विकिरणों का उपयोग अलग अलग तरह से किया जाता है। हम अपने घरों में भी TV रिमोट, AC रिमोट इत्यादि में इंफ्रारेड का उपयोग करते हैं, लेकिन Infrared का उपयोग यहाँ तक सिमित नहीं है, बल्कि आज के आधुनिक दौर में बहुत तरह से इसका उपयोग किया जाता है।

चलिए इंफ्रारेड के उपयोग के बारे में जानते हैं, और समझते हैं की इसका उपयोग कैसे और कहाँ कहाँ किया जाता है।

- Advertisement -

1. थर्मोग्राफी

थर्मोग्राफी से वस्तुओं का तापमान दूर से ही पता किया जा सकता है जिसमे Infrared विकिरणों का उपयोग किया जाट है। Thermal Imaging का उपयोग मुख्यत सैन्य और औद्योगिक उपकरणों में किया जाता है। आज के समय में कारों में भी इंफ्रारेड कैमरे का उपयोग हो रहा है।

2. नाईट विज़न कैमरा

जब किसी जगह पर देखने लायक रौशनी नहीं होती तब नाईट विज़न कैमरा का उपयोग किया जाता है। नाइट विजन डिवाइस एक प्रक्रिया के माध्यम से संचालित होते हैं, जिसमें परिवेश प्रकाश फोटॉन को इलेक्ट्रॉनों में परिवर्तित किया जाता है और उसके बाद में एक रासायनिक और विद्युत प्रक्रिया द्वारा प्रवर्धित किया जाता है और फिर दृश्य प्रकाश में परिवर्तित किया जाता है।

नाईट विज़न उपकरणों में इंफ्रारेड का उपयोग उपलब्ध परिवेश में प्रकाश को बढ़ाने के लिए किया जाता है, जिसे हमारी आँखें नहीं देख पाती और नाईट विज़न उपकरण से उस परिवेश में इंफ्रारेड लाइट से बढे हुए प्रकाश की मदद से देखा जाता है।

3. हाइपरस्पेक्ट्रल इमेजिंग – Hyperspectral imaging

यह एक अत्याधुनिक इमेजिंग तकनीक है जो किसी जगह या चीज़ को लेयर में बांट देती है और उसकी जानकारी मिलती है। इसमें Infrared का उपयोग होता है। इसका उपयोग वैज्ञानिक शोध में, कृषि कार्यों में, खनिज का पता लगाने आदि के लिए किया जाता है।

चिकित्सा जगत में भी इस इमेजिंग तकनीक का उपयोग किया जा रहा है, जिस की मदद से आंतरिक अंगों की जानकारी को प्राप्त किया जाता है।

4. मौसम विज्ञान

मौसम विज्ञान के उपकरणों में इसका उपयोग किया जाता है, मौसम का पता और जानकारी उपग्रह जुटाते हैं। इन उपग्रह में लगे कैमरे में इंफ्रारेड किरणों का उपयोग किया जाता है जिससे वह थर्मल और इंफ्रारेड छवि हम उत्पन्न करते हैं।

इनसे बादलों की ऊंचाई उनके प्रकार और भूमि की सतह पर पानी के तापमान को ज्ञात करते हैं। इन उपग्रह के चित्रों में तापमान को लाल, हरे, पीले और नीले रंग में दर्शाया जाता है।

5. छोटी दूरी तक संकेत भेजना

मोबाइल और रिमोट में Infrared का उपयोग किया जाता है। उदाहरण के लिए TV में IR रिसीवर लगा होता है और रिमोट में IR ब्लास्टर लगा होता है। रिमोट से सिग्नल भेजा जाता है और TV में लगे रिसीवर इसे प्राप्त करता है। इस प्रकार से यह काम करता है।


पढ़ें:

Rashvinder
Rashvinder
मैं Rashvinder Narwal टेक्निकल फील्ड में एक्सपर्ट हूं और कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ SEO में भी एक्सपर्टीज रखता हूं। मैं हमेशा जनरल नॉलेज और ज्ञानवर्धक टॉपिक्स के साथ ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर भी रिसर्च करता रहता हूं और उससे संबंधित लेख इस वेबसाइट पर पब्लिश करता हूं। मेरा मकसद हिंदी डाटा वेबसाइट पर सही जानकारी को लोगों तक पहुंचाना है।
- Advertisement -

सम्बंधित जानकारी

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

ज़रूर पढ़ें

नवीनतम