आज के समय में जिस प्रकार से हमारा खानपान पहले के मुकाबले बदलता जा रहा है, इस प्रकार से नई-नई बीमारियां भी जन्म ले रही हैं। गेहूं से एलर्जी इसी प्रकार की एक बीमारी है, जो हमें पिछले कुछ वर्षों में ही ज्यादा देखने को मिली है। इस लेख में गेहूं से एलर्जी के कारण, गेहूं से एलर्जी के लक्षण के बारे में जानेंगे।
गेहूं से एलर्जी क्या है?
भारत देश में रोटी हमारे खाने का एक मुख्य भाग है, और रोटी गेहूं के आटे से बनती हैं। वैसे तो अलग-अलग अनाज का आटा बनाया जा सकता है लेकिन गेहूं के आटे की रोटी के बिना लोग अपना खाना अधूरा ही समझते हैं। लेकिन गेहूं के आटे की रोटी से बहुत लोगों को एलर्जी हो जाती है।
गेहूं खाने से हमें गेहूं से एलर्जी और सीलिएक (Celiac) की समस्या उत्पन्न हो सकती है। लेकिन ऐसा नहीं है की ये समस्याएँ सब को हो, बल्कि ये बीमारी बहुत की काम लोगों को होती है। लेकिन बहुत सारे लोग जिन्हें इस समस्या से जूझना पड़ता है, वो गेहूं से एलर्जी और सीलिएक (Celiac) की समस्या को एक समझ लेते हैं जबकि ऐसा नहीं है।
- गेहूं से एलर्जी: गेहूं में मौजूद ग्लोबुलिन प्रोटीन, एल्बुमिन प्रोटीन, ग्लिएडिन प्रोटीन और ग्लूटेन से यह गेहूं की एलर्जी होती है।
- सीलिएक डिजीज: गेहूं में मौजूद ग्लूटेन से हमें सीलिएक (Celiac Disease) की समस्या होती है।
लेकिन यहाँ पर दी गयी जानकारी गेहूं की एलर्जी के बारे में हैं।
- Advertisement -
सम्बंधित जानकारी: ग्लूटेन फ्री आटा कैसे बनाये – Gluten Free atta अनाज की लिस्ट
कारण
गेहूं में मौजूद ग्लोबुलिन प्रोटीन, एल्बुमिन प्रोटीन, ग्लिएडिन प्रोटीन और ग्लूटेन गेहूं से एलर्जी के कारण हैं। हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली इनके साथ रीऐक्शन करना शुरू कर देती है जो गेहूं की एलर्जी का कारण बनता है। जब हमारी रोग प्रतिरोधक प्रणाली किसी अच्छे पदार्थ को बैक्टिरिया, वायरस जैसे रोगाणु या विषैला पदार्थ समझना शुरू कर देती है, तब इस तरह की समस्या पैदा होती है।
हमारा शरीर, गेहूं में मौजूद ग्लोबुलिन प्रोटीन, एल्बुमिन प्रोटीन, ग्लिएडिन प्रोटीन और ग्लूटेन के साथ रीऐक्शन शुरू कर देता है और इन्हें शरीर के लिए विषाक्त पदार्थ समझकर उन्हें हानि पहुँचना शुरू कर देता है।
ज़्यादातर लोगों का शरीर सिर्फ़ एक तरह के प्रोटीन के साथ रीऐक्ट करता है लेकिन यह एक से ज़्यादा तरह के प्रोटीन के साथ भी रीऐक्ट करना शुरू कर देता है, इसलिए इसकी जाँच अत्यंत आवश्यक है।
अन्य कारण
- उम्र: यह बीमारी 16 वर्ष के कम उम्र वाले बच्चों में ज़्यादा ख़तरनाक होती है, शिशुओं और छोटे बच्चों में प्रतिरक्षा प्रणाली कम होती है और वह पूरी तरह विकसित नहीं होती, जो गेहूं में मौजूद प्रोटीन के साथ रीऐक्शन का कारण बनता है।
- पारिवारिक: अगर आपको ये बीमारी है तो आपके बच्चों को ये बीमारी होने की सम्भावना बढ़ जाती है और अगर आपके परिवार में किसी को भी ये बीमारी है तो सभी को इसकी जाँच करवानी चाहिए।
गेहूं से एलर्जी के लक्षण
- गले में सूजन: इस बीमारी में गले में सूजन या अकड़न आ सकती है, अगर आपके खाने में आप गेहूं से बनी चीजें खा रहें हैं, और खाना खाने के बाद आप अगर ऐसा महसूस करते हैं, तो आपको इसकी जाँच अवश्य करवा लेनी चाहिए।
- चेहरे पर सूजन: चेहरे पर सूजन आना भी गेहूं से एलर्जी का एक लक्षण है जो खाना खाने के तुरंत बाद महसूस हो सकती है।
- छाती में दर्द: खाना खाने के बाद आपको छाती में दर्द महसूस या जकड़न महसूस हो सकती है जो इसके शुरुआती लक्षणों में से एक है। अगर ऐसा आप महसूस करते हैं तो तुरंत डॉक्टर से सम्पर्क करें।
- साँस लेने में तकलीफ़: छाती में दर्द के साथ आपको साँस लेने में भी तकलीफ़ हो सकती है, और अगर गेहूं से बनी चीजें खाने के बाद अगर आप कई दिनों से ऐसा महसूस करते हैं तो ये गेहूं से एलर्जी का एक मुख्य लक्षण है।
- पाचन समस्या: गेहूं से बनी कोई भी चीज़ खाने के बाद पेट में दर्द, पेट का फूलना, उल्टी या दस्त होना।
- सिर में दर्द और चक्कर आना: खाने के बाद चक्कर आना और सिर में दर्द भी गेहूं से एलर्जी के लक्षण हैं।
- आँखों की समस्या: धुंधला दिखाई देना, और सिर चकराना भी गेहूं से एलर्जी के मुख्य कारण हैं।
- त्वचा: इसमें त्वचा का रंग नीला या पिला भी पड़ सकता है।
- बेहोश होना: कई मरीज़ों में खाने के बाद बेहोशी के लक्षण भी देखे गये हैं।
- खाना निगलने में कठिनाई: गले में सूजन आने के कारण खाना निगलने में कठिनाई या दर्द महसूस होता है।
अगर आप इन सभी लक्षणों को अपने शरीर में देखते हैं, तो आपको तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए। गले में सूजन, साँस लेने में तकलीफ़, त्वचा का रंग नीला या पिला पड़ना, छाती में दर्द, बेहोशी और चक्कर आना काफ़ी गम्भीर समस्या है, अगर ऐसा होता है तो मरीज़ को तुरंत डॉक्टर के पास ले जाना चाहिए। क्योंकि ये एक जानलेवा बीमारी है।
- Advertisement -
यह ज़रूर पढ़ें:
- कोलेस्ट्रॉल कैसे कम करें – लक्षण, कारण और रामबाण इलाज।
- विटामिन की कमी से होने वाले रोग – चौंकाने वाली जानकारी
- प्रोटीन की कमी से होने वाले रोग
- संतुलित आहार किसे कहते हैं? – जाने पूरा आहार चार्ट